Gorakhpur

Aug 13 2024, 20:18

पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया तिरंगा का मान व शान : सहजानंद राय

गोरखपुर। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई की अगुवाई में जिला जेल से असुरन होते हुए माता काली मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष कर नागरिकों में राष्ट्र भक्ति का जज्बा भरा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हुआ करती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, स्वतंत्रता दिवस पर जन जन की भागीदारी हो रही है। राष्ट्रवाद का अलख देश में जग रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में तिरंगा का मान और शान बढ़ाने का कार्य किया है। गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला जेल से हुआ।

इससे पहले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा जिला जेल से होते हुए असुरन चौराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज से होते हुए गोलघर कालीमंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा परिसर में पहुंची, जहां माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर समापन हुआ।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,सह संयोजक व महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि, राहुल श्रीवास्तव,डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही,अमिता गुप्ता, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत,सत्यार्थ मिश्रा,रजत गुप्ता, रितेश सिंह बब्बू,कर्मवीर सिंह, अभिनव ऐबट, शिवम् राय, कृष्णा तिवारी, विशाल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शशांक द्विवेदी, शिवम् सिन्हा, हर्ष गुप्ता, प्रदीप निषाद, अजीत सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धान्तों घोष, सतसुकृत, अजय मणि त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि, विशाल गुप्ता, अवधेश अग्रहरि, रणविजय सिंह मुन्ना,रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्य, पदमा गुप्ता, रागिनी,

सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगा कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क करके नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह करना चाहिए। इस मौके

पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, शिवसागर तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पांडेय, राहुल तिवारी, विवेकानंद वर्मा, कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा, सोमेश्वर पांडेय, अनादि प्रिय पाठक, सुधाकर यादव, संदीप पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, दिनेश सिंह, बाबू राम राव, अभिनव मिश्रा, निहाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 20:15

सरकारी पोखरी पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों का तहसील पर विरोध प्रदर्शन

खजनी गोरखपुर।ब्लॉक क्षेत्र के घईसरा गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सरकारी पोखरी को मिट्टी डालकर उसे पूरी तरह से पाट कर कब्जा कर लिया गया। आसपास के निवासियों के घरों का बारिश का पानी उसी पोखरी में इकट्ठा होता था। पोखरी पटने के बाद जल निकासी की गंभीर समस्या हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज तहसील मुख्यालय में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम खजनी कुंवर सचिन सिंह को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार घईसरा गांव के निवासी दबंग व्यक्तियों के द्वारा आराजी संख्या-178 रकबा लगभग 16 डिसमिल की ग्रामसभा की सरकारी पोखरी को मिट्टी से पाट कर कब्जा कर लिया गया है। जिससे पोखरी का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो गया है।सरकार द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के लिए गांवों में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है, वहीं दूसरी ओर बेखौफ दबंगों ने पोखरी पर कब्जा कर लिया है।

गांव के निवासी लगभग 30 घरों के लिए जलनिकासी की समस्या हो गई है। आज तहसील में विरोध प्रदर्शन कर रही गांव की बेचनी, शीला, मनरखनी, जर्सी, प्रियंका, तथा दरस, भागीरथी, अरविन्द, सहाई, जयहिंद, साधु, आदि ने बताया कि हमारे घरों का पानी निकलने की गंभीर समस्या हो गई है। पानी सड़क पर बहता है।

तहसील पर पहुंच कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर पोखरी से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। गांव के लोगों ने बताया कि अवैध कब्जा करने वाले दबंग और सरकश किस्म के लोग हैं और सरकारी कर्मचारी हैं। अपने प्रभाव का अनुचित लाभ उठा कर पोखरी पाट दी है।इस संदर्भ में एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने बताया गांव के लोगों ने पत्रक दिया है जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 17:27

राहुल गांधी पर जातिगत टिप्पणी करने के विरोध में अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए प्रस्तुत

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को भाजपा के पदाधिकारी अनुराग ठाकुर के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति पूछने के विरोध में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका था।

इस दौरान पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग विनोद जोजफ एवं असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव को हिरासत में लिया था। जिनको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जमानत पर रिहा किया गया था। इसी घटनाक्रम की तारीखपेशी पर वरिष्ठ अधिवक्ता मकसूदन त्रिपाठी की देखरेख में कांग्रेसजन मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत होकर तारीख की पैरवी की।

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है शासन प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है लोकतंत्र का हनन कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी का भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पुतला फूंका जाता है जिस पर पुलिस प्रशासन मौन रहती है। हमारे नेता माननीय राहुल गांधी पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा जातिगत टिप्पणी होने पर विरोध प्रदर्शन करना लाजिमी है। लेकिन सरकार के इशारे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पाबन्द करना ठीक नहीं है।

इस तरह की जातिगत राजनीति करना भाजपा की कृत्सित मानसिकता का परिचायक है। इसका विरोध हम कांग्रेसजन करते रहेंगे। सरकार दमन करेगी तो हम जेल भरो आन्दोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस, अशोक कश्यप, प्रभात चतुर्वेदी, अभयानन्द त्रिपाठी, सतेन्द्र निषाद, देवेन्द्र निषाद धनुष, प्रमोद जोजफ, वशिष्ठ मुनि विश्वकर्मा, रामनगीना साहनी, अविनेश मणि आदि लोग मौजूद रहें।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 17:22

बीडीओ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान की भव्य रैली निकाली

खजनी गोरखपुर।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज खंड विकास अधिकारी खजनी रमेश शुक्ल के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय से कस्बे और आसपास के क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। राष्ट्रीय प्रेम और राष्ट्रीय एकात्मकता का संदेश देते हुए रैली में शामिल सभी लोगों ने "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारे लगाए।

इस दौरान बीडीओ ने क्षेत्र के लोगों से अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की, उन्होंने कहा कि यह अपने राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित करने का एक सस्ता और सरल माध्यम है। साथ ही सभी नागरिकों को एकात्मकता के सूत्र में एक साथ पिरो कर राष्ट्रीय हित में कार्य करने की प्रेरणा देने वाला परिपूर्ण माध्यम है।

रैली में ब्लॉक के सभी सफाई कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, एनआरएलएम और मनरेगा सेल के सभी कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 09:29

'प्रधानमंत्री' आवास '7 लोक कल्याण पथ' पर 16 अगस्त' को किया जाने वाला सत्याग्रह' स्थगित



गोरखपुर। पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले डॉ. सम्पूर्णानन्द मल्ल ने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में 'आपके चुनावी कार्यक्रम "चाय पर चर्चा' का संचालन गोरखपुर में मैंने किया था इस आशा के साथ की बेरोजगारी'गरीबी'भ्रष्टाचार'और महंगाई 'मिटा देंगे देश में' नाम अरिष्टोक्रेटिक गवर्नमेंट'बनेगी परंतु आपने क्या किया? भगत सिंह गांधी अंबेडकर का यह महान मुल्क बेरोजगारी गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार नफरत में तब्दील हो गया.अपने पेट एवं "पथ" पर "कर" लगा दिया गया। शिक्षा चिकित्सा रेल कर'एवं कीमतें'बढ़ा दी गई।

उन्होंने कहा कि  5 किलो अनाज पर जीने वाले 80 करोड़ कंगाल एवं 22 करोड़ कुपोषित जिनके पास फूटी कौड़ी नहीं है जीवन की ज़रूरतें कैसे जुटाएंगे? इसीलिए मैं बार-बार निवेदन करता हूं प्राण' पर पथ' पर शिक्षा' चिकित्सा' रेल' पर कर' एवं कीमतें समाप्त कर दीजिए अन्यथा मैं इसे उसी ढंग से तोडूंगा जैसे गांधी ने अंग्रेजों का नमक कानून तोड़ा था।
बताते चलें कि उपरोक्त विषय को लेकर डॉ.सम्पूर्णानन्द मल्ल द्वारा 16 अगस्त प्रधानमंत्री आवास दिल्ली में सत्याग्रह होने वाला था।

डॉ. सम्पूर्णानंद मल्ल की  अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण सदर हॉस्पिटल,गोरखपुर के वार्ड नंबर 4 में भर्ती अवस्था में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वस्थ होने तक, स्थगित करता हूं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनांक 11 अगस्त शाम 5 बजे गांधी प्रतिमा जीपीओ हजरतगंज लखनऊ में सत्याग्रह उपरांत सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगी सांस फूलने लगा गोरखपुर जिला चिकित्सालय हृदय रोग विभाग आईसीसीयू में भर्ती कराया गया वहां से आज प्राइवेट वार्ड कमरा नंबर 4 में शिफ्ट किया गया।
जो रिपोर्ट आई है उसमें ECG नॉर्मल है ब्लड रिपोर्ट्स कल मिलेंगे एक्सरे रिपोर्ट में फेफड़ों में सूजन है।


*सत्याग्रह का उद्देश्य*

जीवन'स्वतंत्रता'संविधान'की रक्षा

आटा चावल गेहूं दाल तेल चीनी दवा दही दूध दवा जीवन है प्राण है पर जीएसटी समाप्त करना।

शिक्षा चिकित्सा रेल संचार एक समान' एवं शुल्क रहित' करना बुढ़ापे का "प्राण पेंशन"बहाल करना।

निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स समाप्त करना क्योंकि यह कहीं जाने की स्वतंत्रता की मौलिक अधिकार की हत्या।

*प्रधानमंत्री से पूर्वांचल के गांधी ने कार्यवाही हेतु की अपील*

पूर्वांचल के गांधी डॉ. सम्पूर्णानन्द मल्ल ने प्रधानमंत्री से पुनआग्रह किया है कि कर'एवं कीमतों' में वृद्धि के सभी आदेश जिससे जीवन 'एवं मानवता'पल-पल मर रही है वापस ले लें।


संभव हो तो 'स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण से पूर्व ताकि हम भी महसूस कर सकें कि'कर एवं कीमतों"की दासता' के बाहर आजादी में जीते हैं।
साथ ही मुझे कड़ी सुरक्षा दी जाए वही जो देश के प्रधानमंत्री को दी गई है क्योंकि कर एवं कीमतों'में वृद्धि से पैदा महंगाई' जो अपराध का रूप ले चुकी है।


मैं तोडूंगा,जिसे सरकार ने लागू किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी सत्याग्रह के लिए मैं जाता हूं सरकार पुलिस बल खड़ा करती है।मेरे'सत्याग्रह'को दबाने के लिए' पुशबैक'  के लिए.परंतु मेरे जीवन की सुरक्षा में एक सिपाही तक नहीं होता मैं प्रतिपल असुरक्षित हूं " बच्चों का जीवन बचाने के लिए मेरे द्वारा किए जाने वाले पीस सत्याग्रह 14 नवंबर 2023 नफरतिओं ने मेरे ऊपर हमला किया.नफरती'एवं गुड़दंगाई' किसी दिन मेरी हत्या कर सकते हैं कुछ अपराधियों ने 10 मिनट में समाप्त करने की धमकी भी दी है।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 09:28

नशेड़ी बेटों ने मार पीट कर मां- बाप और बहन का सर फोड़ा,बहन को वाहनों से कुचल कर मारने का प्रयास

खजनी गोरखपुर।थाने की महुआडाबर चौकी क्षेत्र के तालनवर गांव के निवासी रामकिशोर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके दो सगे बेटे प्रकाश और सतीश उर्फ पीकू नशेड़ी और मनबढ़ हैं।

घर में हमेशा मारपीट और लड़ाई झगड़ा गाली गलौज और घर के सामान तोड़ फोड़  किया करते हैं। बीते दिनों लाडी डंडे से मार पीट कर पिता और बहन का सर फोड़ दिया और अपनी मां भानमती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

बेटी माता पिता का ख्याल रखती है और सेवा शुश्रुषा करती है। बेटी पढ़ने के लिए स्कूल जाती है तो उसे भी जेसीबी और ट्रैक्टर से कुचल कर मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने बताया कि नालायक बेटों की हरकतों से मां बाप और बहन हमेशा भयभीत रहते हैं।


प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 324/2024 के तहत बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(3), 324(4) और 110 के तहत मारपीट, अपमानित करने, महिला के साथ गलत व्यवहार करने, सामानों के तोड़फोड़ और नष्ट करने हत्या की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 09:28

किशोरी को बहका कर भगा ले गया युवक अगले दिन हुई बरामद,किशोरी के साथ थाने पहुंची मां, केस दर्ज
खजनी गोरखपुर।बीते दिनों थाने से महज दो किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की निवासी 13 वर्षीया नाबालिग किशोरी को गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी।


बहुत अधिक खोजबीन  कड़ी मशक्कत के बाद अगले दिन दोनों को बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार से बरामद कर लिया गया। किशोरी को अपने साथ लेकर थाने में पहुंची मां ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले को पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया।

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 323/2024 के तहत बीएनएस की धाराओं 137(2) तथा 87 के तहत अपहरण और गर्भपात से संबंधित आरोप में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 09:25

वादे से मुकरे प्रेमी ने कर ली शादी, प्रेमिका पहुंची थाने,युवती ने बिलखते हुए थानाध्यक्ष से की फरियाद
खजनी गोरखपुर।थाने की महुआडाबर चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाने में पहुंच कर थानाध्यक्ष को बिलखते हुए बताया कि धोखेबाज प्रेमी ने पहले उसका यौन शोषण किया। शादी करने का वादा कर के पहले पति से उसका तलाक करा दिया और अब खुद दूसरी शादी कर ली है।


युवती ने बताया कि बीते वर्ष थाने में दोनों के बीच समझौता हुआ था जिसमें प्रेमी ने 6 महीने में युवती के साथ शादी करने का वादा किया था लेकिन इस बीच उसने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने बताया कि घर में वृद्ध माता-पिता हैं, पहले पति से नाता टूट चुका है। गरीब माता पिता और भाई उसका खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे में वह अपने प्रेमी की दूसरी पत्नी बन कर रहने के लिए भी तैयार है।


थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने जार जार रोती हुई युवती को शांत कराया और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 09:24

मानसिक स्वास्थ्य हमारी कार्यक्षमता को बढ़ाता है: जितेंद्र यादव
सीआरसी गोरखपुर में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न उपागम एवं दिव्यांगता पुनर्वास विषय पर एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने संबोधित किया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए डॉ राजकुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है।उसके लिए हमें अपने आप और अपनी सांसों को महत्व देना बहुत जरूरी है और प्रसन्नचित होकर रहना चाहिए।

अपने अध्यक्षीय  उद्बोधन में सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारी कार्य क्षमता को बढ़ाता है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यक्रम महीने में कम से कम दो बार आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीआरसी गोरखपुर के मानव संसाधन विकास के छात्र और सभी स्टाफ सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम का समन्वय नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार ने किया। अरविंद कुमार पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एक अन्य कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के विकास में विकासात्मक चिकित्सक की भूमिका विषय पर एक ऑनलाइन वेबीनार का भी आयोजन किया गया।


वेबीनार को सीआरसी गोरखपुर के विकासात्मक चिकित्सक संजय प्रताप ने संबोधित करते हुए विकास के प्रतिमानों पर बल दिया तथा अभिभावकों को सलाह दी कि यदि उनके बच्चे में विकास विलंबित है तो उनको अविलम्ब नजदीकी पुनर्वास केंद्र पर संपर्क करना चाहिए।

कार्यक्रम का समन्वय  राजेश कुमार यादव और नागेन्द्र पांडे ने किया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 09:23

नशेड़ी छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया अधमरा,पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की शुरू की तलाश
बांसगांव। बड़े भाई की देर रात पिटाई करने वाले नशेबाज छोटे भाई के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के समीप ग्राम बरडीहा निवासिनी गुंजा देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है बीती रात करीब 11 उसका देवर शिवकुमार यादव शराब के नशे की हालत में राजमन व 2-3 अज्ञात के साथ आये और घर में घुसकर उसके पति राजकुमार को भद्दी भद्दी गाली देने लगे।


मना करने पर उन्होने लाठी डंडे से पति को मारना शुरू कर दिया। मैं और मेरी सास जब बीच बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने हम दोनों की भी पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में पति के सिर में गम्भीर चोटें आयीं हैं।