Jul 29 2024, 21:14
झामुमो के 50 से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल, पूर्व विधायक ने माला पहनाकर किया स्वागत
अभय तिवारी
गढ़वा:- गढ़वा सदर प्रखंड के टेडी हरैया गांव के ग्रामीण झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल।पूर्व भाजपा विधायक ने कहां की यहां की जनता को संबोधित करते हुए कहां की हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
राज्य सरकार के पौने पांच वर्ष में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गढ़वा में दिनदहाड़े गोली चालन की घटना घट रही है। सभी जाति व धर्म के व्यवसायी वर्ग सहमा हुआ है। एक तरफ लोगों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने सोमवार को कही।
वह सदर प्रखंड के टेढ़ी हरैया गांव में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांव के 50 से अधिक मुस्लिक समुदाय के लोग झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक ने सभी को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्य प्रणाली से लोग ऊब चुके हैं। सभी की निगाह भाजपा की ओर है। आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य की विधि-व्यवस्था को फिर से चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। ताकि लोग अमन व चैन से जीवन गूजर बसर कर सकें।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री सह विधायक गढ़वा का अपराधिकरण की ओर ढकेल दिए है। गढ़वा के लोग न्यायप्रिय व्यवस्था में विश्वास करते है। आने वाले चुनाव में गढ़वा से अपराधिकरण को समाप्त करने के लिए क्षेत्र की जनता आतुर है। चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना पैसा का कोई काम नही हो रहा है। मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले ग्रामीणों ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में गढ़वा ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की जनता, खासकर व्यवसायी शांति से रह रहे थे। लेकिन जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। विधि-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
आए दिन गोली चालन की घटना से आम-आवाम दहशत में है। गढ़वा में कईं घटनाएं घटी है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों की हत्या की दी गई। बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। गढ़वा के पचपड़वा में युवक की हत्या, चिनियां में मुखिया पति की हत्या और कुछ दिन पहले ही मुस्लिम युवक पर गोली चलाई गई। जिसमें वे बाल-बाल बचा है।
भाजपा सरकार में ही लोग अमन व चैन से जीवन गुजार सकते हैं। लोगों ने कहा कि फिर से 2009 की चुनाव की तरह हलचल पैदा होगी। मुस्लिम बहुल्य गांव में एक टीम बनाकर दौरा किया जाएगा। भाजपा के पक्ष में कार्य किया जाएगा। मौके पर हाजी जउवाद, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, विकास तिवारी आदि उपस्थित थे। भाजपा में शामिल होने वालों में आजम अंसारी, गुलाम मुस्तफा, मोजकीर हुसैन, डॉ. मेहदी हसन, जिसान अंसारी, सदाम अंसारी, गुलाम अहमद रजा, रिजवान अंसारी, तौहीद अंसारी, मकसूद अंसारी, फारूक अंसारी, मोख्तार अंसारी, रकीम अंसारी, दिलकस अंसारी, शर्फुदीन अंसारी, इमामुदीन अंसारी, जहीर अंसारी, असगर अंसारी, आरिफ अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी सहित 50 से अधिक लोगों का नाम शामिल हैं।
Aug 06 2024, 21:51