राजद के प्रत्याशी बुद्ध की शरण मे कितना हैं यह हम नहीं जानते, श्रीराम बुद्ध से बड़े : मांझी
गया। गया लोकसभा विधानसभा क्षेत्र से राजद के कैंडिडेट बुद्ध की शरण में हैं तो एनडीए के कैंडिडेट श्रीराम के शरण में हैं के सवाल के जबाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि श्रीराम भगवान विष्णु के खुद अवतार हैं और वे भगवान बुद्ध से पहले आए।
भगवान बुद्ध विष्णु के 12वें अवतार हैं। इस तरह पहले आने वाला बड़ा हुआ। श्रीराम और भगवान बुद्ध में कोई अंतर नहीं है। भगवान बुद्ध की शरण में वे (राजद के कैंडिडेट) कितने हैं यह मैं नहीं जानता। लेकिन हम इतना कहेंगे कि हम बाबा अम्बेडकर साहेब के चेला हैं। राम के नाम से हमलोग बहुत सा काम शुरू करते हैं। कुल मिला कर हम दोनों के अनुयायी हैं। भगवान बुद्ध ने कहा है बुद्धम शरणं गच्छामि का मंत्र दिया है यानी बुद्धि की शरण में जाइए।
मतलब शिक्षा की शरण में जाइए। यह बातें एनडीए के टिकट पर सांसदी का चुनाव लड़ रहे जीतनराम मांझी ने होली मिलन समारोह में कहीं। इस मौके पर जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुई कार्रवाई के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि यदि कोई किसी पर आक्षेप लगाता है तो उसकी जांच करने वाली संस्था जांच करती है। केजरीवाल को कई बार नोटिस भेजा गया। पर हर बार गैरकानूनी नोटिस का हवाला देकर दरकिनार करते रहे। इस पर जांच करने वाली संस्था को लगा कि वह कानूनी कार्रवाई के तहत नोटिस भेज रहा है तो उसने आगे की कार्रवाई की। इस पर हम ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते हैं।
गौरतलब है कि जीतनराम मांझी ने गुरुवार को कहा था कि वे 23 को अयोध्या श्रीराम लल्ला का दर्शन करेंगे और फिर 28 मार्च को गया में नॉमिनेशन करेंगे। वहीं राजद की ओर से गया संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारे जाने की घोषणा के बाद कुमार सर्वजीत सबसे पहले महाबोधि मंदिर गए थे और भगवान बुद्ध का दर्शन किया था। राजद ने कुमार सर्वजीत को अपना कैंडिडेट के रूप में उतारा है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। गया लोकसभा विधानसभा क्षेत्र से राजद के कैंडिडेट बुद्ध की शरण में हैं तो एनडीए के कैंडिडेट श्रीराम के शरण में हैं के सवाल के जबाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि श्रीराम भगवान विष्णु के खुद अवतार हैं और वे भगवान बुद्ध से पहले आए।



गया : आज बिहार के 112वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 7:00 बजे टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन फ़ॉर बिहार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था शशि शेखर द्वारा किया गया।


Mar 22 2024, 19:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.4k