*आजमगढ़: शक्ति वंदन अभियान चला कर स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करेगी भाजपा*
आजमगढ- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान के निमित भारतीय जनता पार्टी लालगंज व सदर के द्वारा चाय पर चर्चा का कार्यक्रम हरिऔध कला केंद्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने चाय पर चर्चा में कहा कि शक्ति वंदन अभियान के तहत सभी विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में 10 फरवरी को शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। 11 व 12 फरवरी को सभी विधान सभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। 12 से 21 फरवरी तक जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। 25 व 26 फरवरी को एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। टोली बनाकर गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। सरकार किस प्रकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं।इस अवसर पर भाजपा सदर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल,भाजपा महामंत्री व अभियान की संयोजक सीता चौहान,हरीश तिवारी, नागेंद्र पटेल,ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू,ब्लॉक कोयलसा संतोष यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता जसरिया,माहेश्वरी कांत पांडे आदि उपस्थित रहे।

























Feb 10 2024, 20:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k