डंकी में बग्गू का किरदार निभा रहे विक्रम कोचर का खुलासा: 'डंकी' का ट्रेलर सिर्फ 10%, फिल्म की असली दुनिया आगे है!
डंकी में बग्गू का किरदार निभा रहे विक्रम कोचर का खुलासा: 'डंकी' का ट्रेलर सिर्फ 10%, फिल्म की असली दुनिया आगे है!
बग्गू का किरदार निभा रहे विक्रम कोचर ने कहा , 'डंकी' का ट्रेलर सिर्फ एक झलक, असली कहानी अभी बाकी है!* शाहरुख खान की डंकी को लेकर हर तरफ क्रेज देखा जा सकता है। फिल्म के डंकी ड्रॉप 1 से लेकरडंकी ड्रॉप 4 - ट्रेलर तक, दर्शकों ने डंकी में राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई प्यारी दुनिया की झलक देखी। इसने वास्तव में इस इमोशनल ड्रामा को और अधिक देखने के लिए दर्शकों को बेकरार कर दिया। फिल्म में अपने कलाकारों की टोली के साथ निर्देशक ने एक ऐसी कहानी लाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी जो लाखों लोगों के दिलों को छू जाएगी। हालांकि, आपने अभी तक जो देखा है वह सिर्फ डंकी के बारे में केवल 10% है, और ये खुलासा फिल्म में बुग्गू की भूमिका निभा रहें एक्टर विक्रम कोचर का कहना हैं।
जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम कोचर उर्फ बुग्गू डंकी की दुनिया की व्यापक झलक दिखाते नजर आएं। उन्होंने कहा, "यह वह कहानी है जो बहुत प्रचलित है, बहुत महत्वपूर्ण है और बहुत सच्ची कहानी है जिसे सुनाया गया है। फिल्म में किरदारों की कई कहानियां हैं जो बहुत रिलेवेंट हैं। और यह सब सच्ची है, इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो हमने फिल्म में दिखाया है औऱ ऐसा नहीं होता है, ऐसा होता है। आपने डंकी का जो ट्रेलर टीजर देखा है, वह कुछ नहीं सिर्फ फिल्म का 10% है। यह बहुत टचिंग कहानी है, बहुत भावुक करने वाली और मजेदार भी। आपको बहुत नए तरह के चुटकुले देखने को मिलेंगे. मीमर्स को मजा आने वाला है क्योंकि इससे ढेरों मीम्स आने वाले हैं। इस तरह की कहानी पर थोड़ी कम बात हुई है लेकिन इतने अहम विषय को कभी नहीं छुआ गया। मुझे लगता है कि शाहरुख सर, वह आपके लिए चीजों को सरल बना देते हैं। ऐसा नहीं लगता कि आप इतने बड़े सुपरस्टार या किसी दयालु व्यक्ति के साथ काम कर रहे हैं, जो उनके पास है, ऐसा नहीं है कि ऐसा नहीं है, लेकिन इसका आप पर कोई असर नहीं पड़ता है। मुझे लगता है कि राजू सर में सिनेमा को लेकर जिस तरह की समझ है, वह मिलना रेयर है।”
डंकी में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।


बग्गू का किरदार निभा रहे विक्रम कोचर ने कहा , 'डंकी' का ट्रेलर सिर्फ एक झलक, असली कहानी अभी बाकी है!* शाहरुख खान की डंकी को लेकर हर तरफ क्रेज देखा जा सकता है। फिल्म के डंकी ड्रॉप 1 से लेकरडंकी ड्रॉप 4 - ट्रेलर तक, दर्शकों ने डंकी में राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई प्यारी दुनिया की झलक देखी। इसने वास्तव में इस इमोशनल ड्रामा को और अधिक देखने के लिए दर्शकों को बेकरार कर दिया। फिल्म में अपने कलाकारों की टोली के साथ निर्देशक ने एक ऐसी कहानी लाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी जो लाखों लोगों के दिलों को छू जाएगी। हालांकि, आपने अभी तक जो देखा है वह सिर्फ डंकी के बारे में केवल 10% है, और ये खुलासा फिल्म में बुग्गू की भूमिका निभा रहें एक्टर विक्रम कोचर का कहना हैं।




हाल में आए 'फाइटर' के जबरदस्त टीज़र ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई और देशभर में इसे लोगों का प्यार मिला। देखते ही देखते फिल्म का टीज़र यूट्यूब पर #1 पर पहुंच गया है। 'फाइटर' की दीवाना कर देने वाली दुनिया में दर्शकों को ले जाने के बाद अब मेंकर्स ने फिल्म से स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के रूप में करण सिंह ग्रोवर के दमदार लुक से भी पर्दा उठा दिया है।
हाजीपुर: दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार नारे के साथ रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियों कार्यक्रम शुरू हुआ. पांच दिवसीय पल्स पोलियों कार्यक्रम 14 दिसंबर तक चलेगा. सदर अस्पताल परिसर में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सीताराम सिंह ने नवजात शिशुओं को पोलियों से बचाव के लिए दवा का खुराक पिलाकर कार्यक्रम का उद्धाटन किया. प्रभारी सिविल सर्जन ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया. किसी कारणवश दवा खुराक से वंचित बच्चों को 16 दिसंबर को बई-टीम के द्वारा खुराक पिलाई जाएगी. पोलियों उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान 05 लाख 95 हजार 160 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं. दवा की खुराक पिलाने के लिए 1287 टीम, 147 ट्रांजिट टीम, 26 मोबाइल टीम कार्यरत बताया गया हैं. इसके अलावा 19 वनमैन टीम, कुल 1460 दल कार्यक्रम में शामिल हैं. पोलियों कार्यक्रम पर निगरानी के लिए 450 सुपरवाइजर एवं 11 सब डिपो होल्डर कार्यरत बताया गया हैं. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल लक्षित बच्चों के टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था व्यवस्था कर दी गई हैं. सीएस डॉ. सीताराम सिंह ने जाकर पोलियों का कार्यक्रम का निरीक्षण किया.
होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा चैप्टर 1' एक बार फिर सुर्खियों में आई है। बता दें, इस प्रोडक्शन हाउस ब्लॉकबस्टर केजीएफ सीरीज के साथ ग्लोबल सेंसेशन बनी कांतारा के लिए भी खूब स्पॉटलाइट हासिल कर चुका है। फिलहाल ये अपनी अपकमिंग बड़ी फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहा है, वहीं उनकी 'कांतारा चैप्टर 1' का भी प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा उत्सुक्ता से इंतजार किया जा रहा है।
हाजीपुर: जिलें में कब्रिस्तान की चहारदीवारी घेराबंदी व मंदिर चहारदीवारी घेराबंदी को लेकर बैठक की गई. प्रभारी डीएम-सह-एडीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी से रिपोर्ट उपलब्ध कराकर विभागीय अभियंता द्वारा चहारदीवारी निर्माण में तेजी लाने को कहा. इससे संबंधित जो भी काम हैं उन्हें अति शीध्र करवाने को कहा हैं. प्रभारी डीएम ने कहा कि चहारदीवारी घेराबंदी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते.
Dec 16 2023, 05:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k