हाजीपुर विधायक ने नवनिर्मित सड़क का उद्दाटन किया
हाजीपुर: महात्मा गांधी सेतु टोल प्लाजा के समीप के सराय के धोबघट्टी गांव तक जाने वाली बाइपास सड़क का सोमवार को हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने उद्धाटन किया. शुभई चौक के पास विधायक ने सड़क का विधिवत उद्धाटन किया. पथ निर्माण विभाग ने यह पथ निर्मित किया हैं. सड़क के निर्माण पर पथ निर्माण विभाग की 19 करोड़ 39 लाख की राशि व्यय हुई हैं. यह सड़क गांधी सेतु से नवादा चौक, हिलालपुर, शुभई होते हुए सराय, धोबघट्टी के पास हाजीपुर- मुजफ्फरपुर एन-एच से जुड़ जाएगी सड़क बन जाने से अब इस मार्ग से आना जाना आसान हो जाएगा. स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के इलाकों के लोगों को अब काफी अच्छी सड़क मिल जाएगी. सराय और इससे पटना की ओर आने जाने वाले राहगीरों की दूरी कम हो जाएगी.
उद्धाटन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया आलोक चन्द्र राय, जयनाथ राय, संजीव चौरसिया, बैद्यनाथ राय, अविनाश चौधरी, जितेन्द्र दास, मनोज सिंह, पंचायत समिति रामु राय, छन्नु सिंह, डॉ. मुन्ना, बीरेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, संजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार, मुकुल राय, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.






हाजीपुर: दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार नारे के साथ रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियों कार्यक्रम शुरू हुआ. पांच दिवसीय पल्स पोलियों कार्यक्रम 14 दिसंबर तक चलेगा. सदर अस्पताल परिसर में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सीताराम सिंह ने नवजात शिशुओं को पोलियों से बचाव के लिए दवा का खुराक पिलाकर कार्यक्रम का उद्धाटन किया. प्रभारी सिविल सर्जन ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया. किसी कारणवश दवा खुराक से वंचित बच्चों को 16 दिसंबर को बई-टीम के द्वारा खुराक पिलाई जाएगी. पोलियों उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान 05 लाख 95 हजार 160 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं. दवा की खुराक पिलाने के लिए 1287 टीम, 147 ट्रांजिट टीम, 26 मोबाइल टीम कार्यरत बताया गया हैं. इसके अलावा 19 वनमैन टीम, कुल 1460 दल कार्यक्रम में शामिल हैं. पोलियों कार्यक्रम पर निगरानी के लिए 450 सुपरवाइजर एवं 11 सब डिपो होल्डर कार्यरत बताया गया हैं. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल लक्षित बच्चों के टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था व्यवस्था कर दी गई हैं. सीएस डॉ. सीताराम सिंह ने जाकर पोलियों का कार्यक्रम का निरीक्षण किया.
होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा चैप्टर 1' एक बार फिर सुर्खियों में आई है। बता दें, इस प्रोडक्शन हाउस ब्लॉकबस्टर केजीएफ सीरीज के साथ ग्लोबल सेंसेशन बनी कांतारा के लिए भी खूब स्पॉटलाइट हासिल कर चुका है। फिलहाल ये अपनी अपकमिंग बड़ी फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहा है, वहीं उनकी 'कांतारा चैप्टर 1' का भी प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा उत्सुक्ता से इंतजार किया जा रहा है।
हाजीपुर: जिलें में कब्रिस्तान की चहारदीवारी घेराबंदी व मंदिर चहारदीवारी घेराबंदी को लेकर बैठक की गई. प्रभारी डीएम-सह-एडीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी से रिपोर्ट उपलब्ध कराकर विभागीय अभियंता द्वारा चहारदीवारी निर्माण में तेजी लाने को कहा. इससे संबंधित जो भी काम हैं उन्हें अति शीध्र करवाने को कहा हैं. प्रभारी डीएम ने कहा कि चहारदीवारी घेराबंदी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते.
इस सफलता के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने चैंपियन अभय कुमार को सर्टिफिकेट प्रदान किया. उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूज के लिए भी चुना गया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सभी सोशल मीडिया हैंडल द्वारा अभय कुमार की उपलब्धियों एवं कार्यों की सराहना वैश्विक मंच पर किया गया.
Dec 12 2023, 11:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k