*मुझे लखनऊ आना अच्छा लगता है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इस यात्रा के दौरान सबेरे मैं थी और अभी मैं लखनऊ में हूँ। संयोग से बनारस की सुबह और अवध की शाम के तारीफ में बहुत कुछ लिखा जाता रहा है। आज की शाम इस लखनऊ शहर में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रशन्नता महसूस हो रही है। लखनऊ की तहजीब और नफासत के किस्से बहुत सुनें है। मुझे लखनऊ आना बहुत अच्छा लगता है। लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिवाइन हार्ट फाउंडेशन की 27वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान कहीं।
राज्यपाल के कार्यो की राष्ट्रपति ने की सराहना
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा जन्म उड़ीसा में हुआ है। इसलिए हमें हिन्दी की बहुत गहरी जानकारी नहीं है लेकिन मैंने गैर किया है कि यहां के लोग मैं की जगह हम इस्तेमाल करता है। इस प्रकार अकेला व्यक्ति अपने आपको समूह से जोड़कर देखता है।पूरे देश के परिपेक्ष में देखिये तो यह भावना हमें भारतीय बनाती है।
अलग-अलग धर्म, जाति, क्षेत्र, राज्य और आस्था से जुड़े होने के बावजूद हमारी पहचान एक भारतीय है। डिवाइन अस्पताल में आने के बाद हार्टकेयर के बारे में जानने का अवसर मिला। डिवाइन अस्पताल का स्थापना मानव के रूप में किया गया है। यह अस्पताल मानवता की सेवा की भावना से काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
डॉक्टरों को इलाज के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करना चाहिए : राष्ट्रपति
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को इलाज के साथ लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने पर भी ध्यान देना चाहिए। इलाज करके वे सीधे तौर पर 100-200 लोगों को लाभांवित कर सकते हैं लेकिन जागरूकता फैलाकर हजारों को लाभ पहुंचा सकते हैं। राष्ट्रपति डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
राष्ट्रपति ने कहा, जिन अस्पतालों में नर सेवा, नारायण सेवा की भावना प्रबल हो, वहां मानवता के श्रेष्ठतम रूप का दर्शन होता है। देशवासियों को कम दर पर अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर हम स्वस्थ व समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

अब यूपी में होने लगा है गंभीर रोगों का इलाज : आंनदीबेन पटेल
राज्यपाल के संबोधन के बाद समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा, अब उत्तर प्रदेश में गंभीर रोगों का इलाज होने लगा है। यहां सरकारी के साथ निजी क्षेत्र के भी अच्छे अस्पताल हैं। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। कहा, देश में छह से सात करोड़ लोग दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। बीपी और शुगर को शामिल कर लें तो हर 12वां व्यक्ति इन बीमारियों से पीड़ित है।
लखनऊ मेरा संसदीय क्षेत्र नहीं मेरा घर है:राजनाथ
समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ मेरा संसदीय क्षेत्र नहीं मेरा घर है। तहजीब के शहर से मेरा दिल का नाता है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां है। सबसे उत्तम सुख निरोगी काया का है। स्वस्थ जीवन जीवनचर्या अपनाकर निरोग रहने का प्रयास करें। उनके अनुसार स्वस्थ लोकतंत्र का रास्ता स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज से होकर जाता है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए अस्पताल प्रशासन को बधाई दी। अस्पताल के संस्थापक एके श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट पेश की और निदेशक आभा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया।
Dec 12 2023, 18:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.8k