उत्तराखंड में मौसम ने बदल ली करवट, तापमान लुढ़कने से पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना

Image 2Image 3

 उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। (आज) सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

सोमवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रह सकता है।

शिक्षानगरी (रुड़की) में बीते दिन यानी रविवार को धूप खिलने के साथ ही दिनभर बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी होती रही। ऐसे में दोपहर में भी लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। शहर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय तो मौसम साफ रहा, धूप भी खिली लेकिन फिर कुछ देर बाद ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

मौसम परिवर्तन होने के चलते शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही होने का भी पूर्वानुमान है।

शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान, हार्दिक की जगह संभालेंगे कमान

#hubman_gill_named_gujarat_titans_captain

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने बड़ा कदम उठाया है। गुजरात टाइटन्स ने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है।युवा ओपनर बैटर गिल को हार्दिक पंड्या की जगह यह जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, पंड्या फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं।

Image 2Image 3

गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुभमन गिल नए सीजन में टीम की अगुआई करने के लिए तैयार हैं। हम इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही लिखा है शुभ शुरुआत।गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, 'शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर काफी प्रगति की है।हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है।मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटन्स को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है।उनकी परिपक्वता और स्किल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट तौर पर दिखता है। हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर गिल ने कहा मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास दो सीजन बहुत शानदार रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

24 साल के गिल पिछले दिनों वर्ल्ड कप 2023 में भी उतरे थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उनके आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें, तो शुभमन गिल ने अब तक 91 मैच खेले हैं। 38 की औसत से 2790 रन बनाए हैं। 3 शतक और 18 अर्धशतक जड़ा है। 129 रन बेस्ट प्रदर्शन है। स्ट्राइक रेट 134 का है। वे 2018 में टी20 लीग में उतर रहे हैं।

पिछला सीजन इस सलामी बल्लेबाज के लिए यादगार था, क्योंकि उन्होंने 17 मैचों में 59.33 की औसत से तीन शतक और चार अर्द्धशतक के साथ 890 रन बनाए।शुभमन गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।

बता दें कि गुजरात और मुंबई की फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड के बाद, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पहली फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस में वापस चले गए। हार्दिक ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और आत्मविश्वास के साथ उनके अभियान का नेतृत्व किया।2022 में जीटी के पहले सीजन में हार्दिक ने एक शानदार शुरुआत सुनिश्चित की और गुजरात की टीम ने ट्रॉफी जीती, जबकि वे इस साल की शुरुआत में एक रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर हार के बाद अपने दूसरे सीजन में उपविजेता रहे

हार्दिक पंड्या की हुई गुजरात टाइटन्स से विदाई, मुंबई इंडियंस में हुई वापसी

#hardik_pandya_traded_to_mumbai_indians_from_gujarat_titans

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल के नए सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे।भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस ने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। सोमवार को गुजरात टाइटन्स ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसका आधिकारिक ऐलान किया और हार्दिक को उनकी आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दीं।एक ओर गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक को विदाई दी, तो मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या की तस्वीर जारी कर ऐलान किया कि उनकी घर वापसी हो गई है।

Image 2Image 3

हार्दिक पांड्या ने मुंबई में लौटने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया है।हार्दिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है। मुंबई, वानखेड़े, पलटन, वापस आकर अच्छा लग रहा है।" इस वीडियो में आईपीएल में हार्दिक पर पहली बार बोली लगने से लेकर उनके स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है।

दरअसल, एक-दो दिन से खबरों का बाजार गर्म था कि मुंबई इंडियंस हर हाल में हार्दिक पांड्या अपने स्‍क्‍वॉड में शामिल करना चाहती है।बीते दिन जब आईपीएल रिटेंशन का ऐलान हुआ तब गुजरात टाइटन्स ने उन्हें अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल किया था। हार्दिक पंड्या की आईपीएल फीस 15 करोड़ रुपये है। लेकिन रिटेंशन के बाद ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस को सेल किया। अब गुजरात को हार्दिक की फीस का पैसा और ट्रांसफर फीस कैश में ही मिलेगी। इनमें से हार्दिक की फीस टीम के पर्स में भी अडजस्ट की जाएगी। 

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके चलते उनके पर्स में 15.25 करोड़ आ गए। अब यहां से उन्‍हें हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि चुकानी थी। अगर वह पांड्या को सीधे खरीदते तो ऑक्‍शन के समय उनके पर्स में पैसा नहीं बचता। 

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के नियमानुसार खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो एक सीजन की समाप्ति के एक माह बाद शुरू होती है, जो अगले ऑक्शन की तारीख के एक हफ्ते पहले तक ओपन रहती है। इसलिए मौजूदा ट्रेडिंग विंडो फिलहाल 12 दिसंबर तक ओपन है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा

मतदान से पहले तेलंगाना में केसीआर सरकार को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना जारी रखने की इजाजत वापस ली

#ecorderstelanganagovttoimmediatelystopdisbursementofrythubandhu_scheme

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को चुनाव आयोग की तरफ से झटका लगा है।आयोग ने तेलंगाना सरकार को चुनाव पूरा होने तक रायथु बंधु योजना के वितरण को तुरंत रोकने का आदेश दिया है।डीबीटी के वितरण के लिए पहले दी गई अनुमति को आयोग ने वापस लेते हुए इसकी अनुपालन रिपोर्ट आज दोपहर 3 बजे तक जमा करने को कहा है।तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मतदान से महज तीन दिन पहले भारत राष्ट्र समिति को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है।

Image 2Image 3

तेलंगाना की केसीआर सरकार ने चुनाव आयोग से रायतु बंधु योजना के तहत राज्य के किसानों के बैंक खातों में 24 नवंबर से सब्सिडी का पैसा वितरित करने की मंजूरी मांगी थी। इसपर चुनाव आयोग ने मंजूरी भी दी थी। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के विरोध करना शुरू कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए तर्क दिया था कि इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। इसके चलते चुनाव आयोग को केसीआर सरकार को दी गई मंजूरी को वापस लेना पड़ा।

क्या है रायथु बंधु योजना

बता दें कि तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना के तहत सरकार राज्य के हर किसान के बैंक खाते में 5000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से पैसे स्थानांतरित करती है। ये रकम साल में दो बार यानी खरीफ और रबी की फसल के वक्त स्थानांतरित किए जाते हैं। इस तरह हर किसान के खाते में प्रति एकड़ 10 हजार रुपये जमा होते हैं। इस योजना के तहत अब तक तेलंगाना सरकार 70 हजार करोड़ रुपये राज्य के किसानों के खातों में जमा कर चुकी है और इससे 60 लाख किसानों को फायदा हुआ है। बीआरएस ने रायथु बंधु योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर 16 हजार रुपये प्रति वर्ष करने का एलान किया है।

बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर समेत अगले 72 घंटो में इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

#heavy_rain_alert_for_next_72_hours

Image 2Image 3

देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। देशभर में तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और बंगाल की खाड़ी में बने कम वायु दाव की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अगले 72 घंटों में 13 राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। अब इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भारी बारिश, आंधी तूफान और ओले गिरने की संभावना है।

28 नवंबर तक कई राज्यों में हल्की बारिश के अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।ताजा अनुमान ने भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। जिस कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है उनमें गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। विशेषज्ञों की माने तो बारिश के कारण एक ओर ठंड में बढ़ोतरी होगी, तो दूसरी ओर लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पडेगी

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। कश्मीर में अभी धुंध छाई हुई है। जम्मू कश्मीर में भी अगले हफ्ते हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, गुरुद्वारे में खालिस्तानियों ने की धक्का-मुक्की

#khalistani_supporters_heckle_indian_ambassador_taranjit_singh_in_new_york

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ बदसलूकी की गई है। गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत को धमकाया गया। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह प्रकाश पर्व पर हिक्सविल के गुरुद्वारे में पहुंचे थे। वहां खालिस्तानी समर्थकों ने उनको धमकाने की कोशिश की। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। गुरुद्वारे में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय राजदूत से बहस भी की।

Image 2Image 3

ये घटना न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में हुई। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की। ये सभी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों से आक्रोशित थे। इन दोनों घटनाओं का आरोप अलगाववादी भारत पर लगा रहे थे ओर भारतीय राजनयिक से जवाब मांग रहे थे। हालांकि, इस घटना के बाद संधू फौरन गुरुद्वारे से निकल गए।

खालिस्तानी समर्थकों के साथ कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें संधू को खालिस्तानी समर्थकों के साथ भिड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भारतीय राजदूत को वाहन में परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जबकि खालिस्तानी समर्थकों में से एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी झंडा लहराया। 

बता दें कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद से ही खालिस्तानी समर्थक आक्रमक दिखाई दे रहे हैं। खालिस्तानियों की हिमाकत भारत के प्रति दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कई इलाकों में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की जानी वाली हिंसाओं की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले खालिस्तानियों ने जुलाई में सैन फ्रांसिस्कों में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी की थी। भारत ने मामले के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से सबूत देने का आग्रह किया है। इससे पूर्व सितंबर में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

140 करोड़ भारतीयों के लिए प्रार्थना की..', तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, पुजारियों ने दिया वैदिक आशीर्वाद

Image 2Image 3

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले में स्थित पहाड़ी शहर तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा किया। सभी भारतीयों की भलाई और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगने के उद्देश्य से उनकी यात्रा सुबह लगभग 8 बजे हुई। अपनी प्रार्थना व्यक्त करते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि, "तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में, मैंने 1.4 अरब भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।"

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भावना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर साझा की। उनकी यात्रा के दौरान, मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री रविवार (26 नवंबर) रात तिरुमाला पहुंचे, जहां रेनिगिन्टा हवाईअड्डे पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बता दें कि, अपनी मंदिर यात्रा के बाद, प्रधान मंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम में व्यापक अभियान के लिए चुनावी राज्य तेलंगाना की यात्रा शामिल है। तीन दिनों के दौरान उनकी छह चुनावी रैलियों को संबोधित करने और सोमवार को हैदराबाद में एक रोड शो करने की योजना है। रात्रि विश्राम के लिए उनका आवास राजभवन में होगा। तेलंगाना 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है।

उत्तराखंड में ठेले पर गोलगप्पे खाने रुके भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज शमी के साथ सेल्फी लेने युवाओं की लगी भीड़

Image 2Image 3

 हाल ही में वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देर शाम बाजपुर में गोलगप्पे खाने के लिए रुक गए। नैनीताल से लौटते वक्त मास्क लगाए गाड़ी में बैठे क्रिकेट खिलाड़ी को क्रिकेट प्रेमियों ने पहचान लिया जिसके चलते लोगों का तांता लग गया।

सभी ने उनके परफोरमेंस की जमकर तारीफ की। मो. शमी ने भी अपने फेंस को निराश नहीं किया, बल्कि थैंक्स बोलकर व थम्स दिखाकर उनका शुक्रिया अदा किया गया। ज्यादा भीड़ न लगे जिसके चलते वह तुरंत वहां से चले गए।

मास्क लगाए बैठे क्रिकेटर पर लोगों की नजर

शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ युवा इंटर कालेज गेट के बराबर में चाय की दुकान पर खड़े हुए आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच उनमें से आशीष भट्ट की नजर नजदीक ही गोलगप्पे के ठेले के सामने सड़क किनारे खड़ी मर्सिडीज कार पर पड़ी जिसमें मास्क लगाए बैठे व्यक्ति को गौर से देखा तो उसने तुरंत बोल दिया कि कार में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बैठे हैं।

फिर वहां खड़े युवा तुरंत उनके पास पहुंच गए और हाथ जोड़कर नमस्कार किया तथा मो.समी की परफोरमेंस की जमकर तारीफ की जिस पर मोहम्मद शमी ने कार में ही बैठे-बैठे युवाओं का शुक्रिया किया। इससे पहले वहां और भीड़ लगती वह तुरंत चले गए।

शमी के साथ सेल्फी लेने युवाओं की लगी भीड़ 

मोहम्मद शमी से बात करके उत्साहित आशीष भट्ट, सोना पंडित, पुनित चौहान, बोबी, अर्जित उपाध्याय, हरीश खत्री आदि ने अपने चहेते खिलाड़ी को इतने नजदीक से देखकर खुशी का इं तजार किया तथा उनमें से कुछ युवाओं ने शमी के साथ सेल्फी भी ले ली।

तेलंगाना चुनावों के बीच तिरुपति पहुंचे पीएम मोदी, तिरुमला में किया भगवान वेंकेटश्वर का दर्शन, क्या हिंदुत्व एजेंडा से बनेगी बात?

#pm_modi_prayed_at_sri_venkateswara_swamy_temple_at_tirumala

Image 2Image 3

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।तेलंगाना विधानसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। पीएम मोदी आज तेलंगाना में कई चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।तेलंगाना में रैली करने से पहले पीएम मोदी ने तिरुमला में भगवान वेंकेटश्वर के दर्शन करना चुनावी रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है।ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या बीजेपी अपने हिदुत्व वाले एजेंडे के जरिए अपनी पकड़ मजबूत कर सकेगी ?

पीएम मोदी रविवार रात विशेष विमान से तिरुपति हवाईअड्डे पहुंच गए थे और सोमवार सुबह तिरुमाला मंदिर पहुंचें। प्रधानमंत्री ने भगवान वेंकेटश्वर के दर्शन किए और कुछ समय मंदिर में बिताया। भगवान के दर्शन के बाद पीएम मोदी वैदिक विद्वानों का आशीर्वाद और प्रसाद लिया। बालाजी दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पीएम तेलंगाना में बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए उतर जाएंगे।

पीएम मोदी प्रतीकों की राजनीति में माहिर

बीजेपी में प्रतीकों की राजनीति करने की पुरानी परंपरा है। प्रधानमंत्री मोदी भी प्रतीकों की राजनीति में माहिर माने जाते हैं। हाल ही में जब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हो रहे थे। उस दौरान वह झारखंड में बिरसा मुंडा की जयंती मना रहे थे। बता दें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है। वे बिरसा मुंडा को भगवान भी मानते हैं। ऐसे में झारखंड में बिरसा मुंडा पर कार्यक्रम में शामिल होते हुए दोनों ही चुनावी राज्यों के आदिवासियों को रिझाने की कोशिश की थी।

साउथ में भी हिंदुत्व का एजेंडा सेट करने में जुटी बीजेपी

बता दें कि बीजेपी खुलकर हिंदुत्व का दांव खेलती रही है। अयोध्या में राम मंदिर से लेकर मथुरा और काशी बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। पीएम मोदी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 23 नवंबर को पीएम ने मथुरा में भगवान कृष्ण के मंदिर में जाकर दर्शन किए। 75 साल में पहली बार मथुरा में दर्शन करने कोई प्रधानमंत्री पहुंचे थे। इसके अलावा देश के तमाम मंदिरों में जाकर पीएम मोदी दर्शन और पूजा अर्चना करते नजर आते हैं।आमतौर पर माना जाता है कि उत्तर भारत की राजनीति में हिंदुत्व हावी है, लेकिन दक्षिण भारत में भी मंदिर की सियासत जबरदस्त तरीके से हो रही है। यही वजह है कि बीजेपी हिंदी पट्टी वाले राज्यों की तरह साउथ में भी हिंदुत्व का एजेंडा सेट करने में जुटी है।

पीएम मोदी ने चौथी बार तिरुपत‍ि बालाजी के दर्शन किए

पीएम मोदी का कोरोना के बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने त‍िरुपत‍ि बालाजी के दरबार में हाज‍िरी लगाई।प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी चौथी बार तिरुपत‍ि बालाजी के दर्शन किए हैं। उन्होंने 2014 में प्रधान मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और 2015, 2017 और 2019 में यहां का दौरा किया।

टनल में फंसी 41 जिंदगियां, सुरंग में फंसे ऑगर मशीन को बाहर निकाला गया, मैनुअल ड्रिलिंग का काम शुरू

#uttarkashi_tunnel_rescue

Image 2Image 3

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुंरग में पिछले 15 दिन से 41 मजदूर फंसेहुए हैं। लगातार उन्हें बचाने का अभियान जारी है।हालांकि, इस तरफ सफलता नहीं मिल पा रही है। रेस्क्यू का आज 16वां दिन है। हालांकि रेस्क्यू में आने वाली दिक्कतों की वजह से श्रमिकों को बाहर निकालने में देरी हो रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी 2 से 3 दिन का वक्त ओर लग सकता है। सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब राहत टीम वर्टिकल ड्रिलिंग कर रही है।

मैनुअल ड्रिलिंग का काम शुरू

उत्तरकाशी में चल रहे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति जानने के लिए पीएम मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा सिलक्यारा टनल पहुंच रहे हैं। अब से कुछ ही देर बाद वह पहुंच जाएंगे। प्रमुख सचिव रेस्क्यू की मौजूदा स्थिति और उससे जुड़े तमाम प्लान की जानकारी लेंगे। बता दें कि टनल में मैनुअल ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है। कुल 11 लोगों की टीम मैनुअल ड्रिल के काम में लगाई गई है। टीम के लोग पाइप के अंदर मौजूद हैं।

मशीन के ऑगर को बाहर निकाला गया

सिलक्यारा सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी है। अभी तक 30 मीटर तक ड्रिलिंग कर ली गई है। वहीं सुरंग के अंदर फंसे ऑगर मशीन के ऑगर (बरमे) को बाहर निकाल लिया गया है। अब यहां मैन्युअल ड्रिलिंग का काम हो रहा है। जो कि भारतीय सेना की इंजीनियरिंग बटालियन मद्रास सेपर्स की निगरानी में आगे बढे़गा। यहां मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए रैट माइनिंग विधि अपनी जाएगी, जिसमें छोटी-छोटी सुरंगे खोदी जाती हैं, कोयले की खदान में इस तरह की सुरंगें बनाई जाती है।

बचाओ अभियान को लगा था झटका

बीते शुक्रवार शाम को सुरंग के अंदर फंसे मजदूर के बचाओ अभियान को तब झटका लगा था, जब ऑगर मशीन से ड्रिलिंग करीब 12 मीटर ही बची थी। लेकिन ड्रिलिंग के दौरान मशीन का ऑगर(बरमा) के ब्लेड सरियों व लोहे के पाइप में उलझ कर फंस गए, इसे निकालने का प्रयास किया गया तो यह अंदर ही टूट गए। इसके बाद डीआरडीओ हैदराबाद से वायुसेना के डोर्नियर विमान से लेजर कटर और चंडीगढ़ से प्लाज्मा कटर मंगवाया गया। साथ ही ओएनजीसी की एक टीम को भी आंध्रप्रदेश के राजामुंदरी से बुलाया गया।

वहीं भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव और एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 19.2 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का काम भी पूरी तेजी और सावधानी से किया जा रहा है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी की टनल में फंसे हुए 41 मजदूरों को बाहर निकालने को लेकर पूरी मशीनरी जोर-शोर से लगी है। देश-विदेश से मशीनों को मंगवाया गया है। जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।