गिरिडीह:81 किमी डहरे सोहराय परब की तैयारी को लेकर बैठक,कुड़मियों को छलने का आरोप लगा वृहद आंदोलन की तैयारी


Image 2Image 3

गिरिडीह:कला संस्कृति मंच के तत्वाधान में 5 नवंबर को होने वाली डहरे सोहराय परब की तैयारी को लेकर आज रविवार को गिरिडीह के डुमरी स्थित जामतारा पंचायत सचिवालय में मंच से जुड़े प्रमुख सदस्यों की बैठक हुई।

 जिसकी अध्यक्षता धनेश्वर विद्यार्थी ने किया।संचालन जिप सदस्य बैजनाथ महतो छोटू ने किया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 5 नवंबर को धनबाद के बरवड्डा से बगोदर तक 81 किलोमीटर तक डहरे सोहराय परब का आयोजन किया जाना है। जिसमें 81अखरा शामिल होंगे।कहा कि कुड़मी की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है, लेकिन सरकार मात्र 7 लाख ही बता रही है, इसलिए हम सभी कुड़मी को सरकार के विरोध में खड़े होने की जरुरत है।कहा कि सरकार हम कुड़मियों को छलने का काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बैठक में धनबाद से निरस्त महतो, सासंद प्रतिनिधि छक्कन महतो,सुरेश महतो,सन्तोष महतो,बालदेव महतो,कर्म चन्द महतो,सोहन महतो, खिरोधर महतो,दुलारचंद महतो,प्रेमचंद महतो मुखिया जागेश्वर महतो,बीएन महतो,सहदेव महतो,महेंद्र महतो,

मुनीलाल महतो,छत्रधारी महतो,नीरज कुमार,घनश्याम महतो,लालचंद महतो आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

अपडेट: गिरिडीह: इसरी के पंपू तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद,पुलिस ने बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार पंपु तालाब में स्नान करने के क्रम में एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। 

घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना निमियाघाट थाना को दी गई।जिसके बाद निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि शव पानी के अंदर डूबा हुआ था।जबकि घटनास्थक के निकट तालाब के पास पत्थर की चट्टान पर एक पैंट, टी-शर्ट, ब्लू रंग का हवाई चप्पल और साबुन के टुकड़े, बेल्ट सहित रखे हुए थे। 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस तालाब के निकट लोग स्नान करने कपड़ा धोने इत्यादि कार्यों के लिए पहुंचते हैं।संभावना व्यक्त की जा रही है कि नहाने के लिए जाने पर वह गहरे तालाब में डूब गया होगा।

बता दें कि उक्त पम्पू तालाब पारसनाथ रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में प्रवाहित नाले के पानी से सराबोर रहता है।पास में ही पंजाबी टोला,जबकि दूसरी ओर इसरी बाजार का प्रेम नगर अवस्थित है।बड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकाले जाने के बाद पहुंचे भीड़ में से किसी के भी द्वारा उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी।मृतक की उम्र लगभग तीस साल बताई जाती है।

फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर निमियाघाट थाना ले गई।

गिरिडीह:तालाब में डूब जाने से युवक की हुई मौत,शिनाख्त नहीं हुई,शव पानी के अंदर है।


Image 2Image 3

गिरिडीह:निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार पंपु तालाब में स्नान करने के क्रम में एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। घटना की सूचना निमियाघाट थाना को दे दी गई है। बताया जाता है कि शव पानी के अंदर डूबा हुआ है। तालाब के निकट पत्थर पर किसी व्यक्ति के पैंट, टी-शर्ट, ब्लू रंग का हवाई चप्पल और साबुन के टुकड़े, बेल्ट सहित रखे हुए हैं। निमियाघाट पुलिस के पहुंचने की प्रतीक्षा लोगों द्वारा की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस तालाब के निकट लोग स्नान करने कपड़ा धोने इत्यादि कार्यों से पहुंचते हैं।

गिरिडीह:इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी की नयी कार्यकारिणी समिति का चुनाव 17 दिसंबर को होगी,निर्वाचन कार्यक्रम हुई जारी


Image 2Image 3

गिरिडीह:उपायुक्त-सह-अध्यक्ष इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा जानकारी दी गई कि नई रेडक्रॉस सोसाईटी नियमावली-2009 के अनुरूप 10 (दस) सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु दिनांक 17.12.2023 को रेडक्रॉस सोसाईटी भवन, गिरिडीह में निम्नांकित कार्यक्रम के अनुसार आमसभा एवं आवश्यकतानुसार One member One Vote के आधार पर चुनाव कराया जायेगा। 

चुनाव निष्पक्ष हो, इसके लिए गेट पर आवश्यक पहचान पत्र (यथा मतदाता पहचान पत्र / पेनकार्ड / ड्राईविंग लाईसेंस / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेश के अनुरूप अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र ) दिखाने पर ही सदस्यों को प्रवेश कराने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी। उक्त निर्वाचन हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह रिटर्निंग ऑफिसर होंगे एवं निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियाँ अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के कार्यालय से सम्पादित की जायेगी तथा निर्वाचन की स्थिति में रेडक्रॉस सोसाईटी भवन (सर्कस मैदान के समीप) में होगी। 

● निर्वाचन का कार्यक्रम:-

1. वोटर लिस्ट का प्रदर्शन:- दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 01 दिसम्बर 2023 तक अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के सूचना पट एवं जिला के वेबसाईट पर प्रदर्शित रहेगा। 

2. नाम निर्देशन की तिथि:- 02 दिसम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक 10:00 बजे पूर्वाहन से 05 बजे अपराहन तक (अवकाश के दिन छोड़कर)

3. नाम वापसी की तिथि:- 07 दिसम्बर 2023 (03:00 बजे अपराह्न तक।

4. नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा एवं निर्वाचन हेतु अंतिम सूची का प्रकाशन:- 08 दिसम्बर 2023 को 11:00 बजे पूर्वाह्न। 

5. मतदान की तिथि:- 17 दिसम्बर 2023 (रविवार) पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 02 बजे तक। 

6. मतगणना की तिथि:- 17 दिसम्बर 2023 को 03:00 बजे अपराह्न से।

गिरिडीह:पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन,चोरी हुए 10 बाइक सहित 8 गिरफ्तार




					
Image 2Image 3


गिरिडीह: पुलिस ने बाइक चोर के एक गिरोह का उद्भेदन करते हुए 8 को चोरों दबोचा।जबकि उनके द्वारा चुराए गए 10 बाइक बरामद किए गए।पुलिस को यह सफलता बगोदर सरिया, गावां एवं तिसरी थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी उपरांत प्राप्त हुई ।

बताया जाता है कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के बाद मिली।बाइक चोरो में सरिया के केसवारी निवासी कमर

राजा,पावापुरी निवासी सुरेश यादव, मेघानिया

निवासी राजेश रविदास, ठाकुरबाड़ी निवासी

भूषण कुमार मंडल, सरिया के चंद्रमारनी निवासी विशाल कुमार पांडेय शामिल हैं।गिरोह के इन सदस्यों से पुलिस ने विभिन्न

कंपनियों के चोरी की हुईं चार बाइक बरामद किए।

साथ ही जिले की गावां थाना पुलिस ने गावां, तिसरी और आस-पास के स्थानों में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।बता दें कि पिछले दिनों जिले के पीरटांड़ के पालगंज से भी एक बाइक की चोरी कर ली गई थी।

गिरिडीह:हाथियों ने बगोदर के सुगीटांड में मचाया उत्पात,1 घर को तोड़ा,फसलों को पहुंचाया नुकसान


Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में बगोदर के ग्रामीण सुदूरवर्ती इलाकों में एक फिर हाथियों के झुण्ड ने उत्पात मचाया है।उत्पात मचाते हुए हाथियों ने एक ग्रामीण के घर को ध्वस्त कर दिया।जिससे लोग दहशत में हैं।

बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला सुगीटांड में हाथियों के झुण्ड ने उत्पात मचाते हुए सुरेश यादव के घर को क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिया । साथ ही लगभग दो एकड में लगे धान की फसल को नष्ट कर दिया।घटना को अंजाम देने के बाद हाथियों ने गाँव के बगल जंगल में शरण ले रखा है। जबकि शाम ढलते ही हाथियों का झुण्ड गाँव के नजदीक आ जाता है । 

इससे लेकर ग्रामीणों में काफी दहशत है। तो दूसरी तरफ फसलों को नष्ट करने से लोगों में नाराजगी भी है। हेसला के पंचायत समिति प्रतिनिधि अमजद खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित किसानों से मिल हालत का जायजा लिया। 

उन्होने कहा कि जो भी किसान का नुकसान हुआ है, सभी गरीब परिवार से आते हैं।उन्होंने आपदा विभाग से हाथियों से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है।इधर सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र महतो ने गाँव में देर रात तक युवाओं के साथ पहरा भी दिया। हाथियों का झुण्ड नहर के किनारे जंगल में शरण लिए है जिससे लोग दहशत में हैं।

गिरिडीह: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा


Image 2Image 3

गिरिडीह:मृत वृद्ध का शव रेलवे फाटक के पास मिलने पर मृतक के परिजनों द्वारा शव उठा लेजाने पर पुलिस ने जताया ऐतराज,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

जिले में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियाडीह रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी।जिसे घर वाले उठा ले गए। हालांकि बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया। 

बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी निवासी स्व गिरधारी दास के 67 वर्षीय पुत्र बासुदेव रविदास की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई।जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया। इसके बाद परिजन शव को उठा कर घर ले गए।

इधर इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के तहत समाहरणालय भवन के तल कोष्ठ में नवनिर्मित स्तनपान कक्षा-सह-चेंजिंग रूम का हुआ उद्घाटन*

*

Image 2Image 3

 

गिरिडीह:समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत गिरिडीह में शुक्रवार को माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालनार्थ नया समाहरणालय भवन गिरिडीह के तल - कोष्ठ में नवनिर्मित स्तनपान कक्षा-सह-चेंजिंग रूम का उद्घाटन आज जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के करकमलों द्वारा किया गया। 

जिसके तहत समाहरणालय भवन के अंतर्गत कार्य करने वाले महिला पदाधिकारी, महिला कर्मचारीगण एवं समाहरणालय भवन के अंतर्गत आने वाले सभी धात्री महिलाएं इसका लाभ ले सके। उच्च न्यायालय द्वारा पोषण में सुधार हेतु विभिन्न कार्यालय एवम सार्वजनिक स्थलों पर स्तनपान कक्ष बनाने का आदेश प्राप्त है। जिससे जन्म के तुरन्त बाद स्तनपान ,6 माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान एवं 6 माह बाद ऊपरी आहार के साथ-साथ 2 साल तक स्तनपान को बढ़ावा दिया जा सके। 

नवनिर्मित स्तनपान कक्ष-सह- चेंजिंग रूम उद्घाटन कार्यक्रम में नगर आयुक्त, गिरिडीह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरीडीह, जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरीडीह, जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह, एडीपी सर्वशिक्षा अभियान गिरिडीह, जिला पंचायतीराज गिरिडीह, जेएमएम के जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिडीह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शहरी एवं सदर गिरिडीह, बाल संरक्षण इकाई गिरिडीह, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सभी कर्मचारी मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

गिरिडीह: सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम

Image 2Image 3

गिरिडीह: एक ओर जहां जहां बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई थी। वहीं देर शाम भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने यहां एक होटल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दो व तीन नवंबर को गिरिडीह में आहूत

बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया है।

यहां बता दें कि इस कार्यक्रम को

लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही थी। लेकिन जिला प्रशासन ने फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था देने में असमर्थता जतायी इसके कारण निर्धारित तिथि में कार्यक्रम नहीं हो पायेगा। कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का दरबार उदनाबाद में आहूत

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण अब नये सिरे से तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

इधर बताया जा रहा है कि संभवतः यह कार्यक्रम अब अगले वर्ष जनवरी में किए जाने पर विचार किया जाएगा।

गिरिडीह:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ के साथ ली सेल्फी

Image 2Image 3

गिरिडीह:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक दावा-आपत्ति अवधि निर्धारित है।

 इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन

 पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं BLO का उत्साहवर्धन करने के निमित्त 32-गिरिडीह स्थित बूथ संख्या 38 एवं 39 सर जे. सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय विजिट कर उपस्थित BLO संग सेल्फी लिया तथा उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में आप सभी बीएलओ की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

 साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक मतदाता सूची में अपना निबंधन, सुधार एवं पुनरीक्षण अवश्य करवाएं। सभी पात्र नागरिक, जो 1 अक्टूबर 2024 को या पहले 18 वर्ष के हो जायेंगे, फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में पंजीकरण करायें। साथ ही साथ उन्होंने मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा विभिन्न पंजी की जांच की। 

इसके अलावा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत हैशटैग को सफल बनाने हेतु जिले सभी वरीय अधिकारियों समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी ने अपने-अपने बीएलओ के साथ सेल्फी अभियान में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दिया और बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। साथ ही निर्वाचन प्रणाली में बीएलओ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।