आईजी ने धाना प्रभारी सहित 12 इंस्पेक्टरों का गैर जनपदों में किया तबादला
फर्रुखाबाद। कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार ने जिले 12 इंस्पेक्टरो का तबादला गैर जनपदों में किया है। इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल का जनपद औरैया, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार कन्नौज, इंस्पेक्टर संत्य प्रकाश औरैया, इंस्पेक्टर दिवाकर प्रसाद सरोज इटावा, इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह कन्नौज, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद कानपुर देहात, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार औरैया, इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार कन्नौज, इंस्पेक्टर अशोक कुमार कानपुर देहात, इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव इटावा, इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह इटावा, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह कन्नौज के लिए तबादला किया है।
Oct 04 2023, 18:16