*प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण एवं मां जानकी की सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मोहा मन*
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर( सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम मिदानिया में चल रहे दशम श्री विष्णु महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में यज्ञ आचार्य ने विधि विधान से हवन पूजन कर यज्ञ कुंड में विश्व कल्याण के लिए आहुतियां डाली। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ मंडप की 108 परिक्रमा कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु कामना की। वृंदावन धाम से आए कलाकारों द्वारा भगवान के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकियों का सजीव मंचन किया गया एवं श्री राम कथा के मंचन में प्रभु श्रीराम लक्ष्मण एवं मां जानकी की भव्य सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जमकर सराहा।
पंडित पवनेश महाराज ने श्री राम कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि, श्री राम कथा समस्त दुखों को हरने वाली है उन्होंने प्रभु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि, परमात्मा कण-कण में व्याप्त है और प्रेम से वशीभूत होकर सदैव अपने भक्तों का कल्याण करता है। देव दुर्लभ मानव शरीर आपको परमात्मा ने सत्कर्म करने के लिए दिया है मनुष्य क्षणिक सुख के लिए सभी प्रकार के अच्छे बुरे कार्य करता है।
कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य मोह माया वश अज्ञानता के चलते शरीर के सुख को वास्तविक सुख एवं दुख को वास्तविक दुख मान लेता है जबकि यह शरीर तो आत्मा का आवरण मात्र है इसलिए सभी प्रकार के कर्म बंधन से मुक्त होकर निश्छल, निष्काम भाव से प्रभु की आराधना करें। कथा व्यास ने कहा कि निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा, अर्थात जो मनुष्य निर्मल मन का होता है और सच्चे हृदय से प्रभु की आराधना करता है, वही प्रभु की कृपा का पात्र होता है।

















Jun 13 2023, 16:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k