*श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म का सजीव मंचन, भक्ति सागर में गोते लगाते नजर आए श्रद्धालु*
कमलेश मेहरोत्रा
सीतापुर- क्षेत्र के ग्राम धौराहरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म का सजीव मंचन किया गया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति सागर में झूमते गाते नजर आए। भागवताचार्य ओमप्रकाशानंद सरस्वती जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि, जब जब पृथ्वी पर अत्याचार अनाचार बढ़ता है, तब तब अत्याचार, पाप का अंत करने के लिए प्रभु का अवतरण होता है। उन्होंने कहा कि कारागार में भादो मास की अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंद बाबा के घर में हुआ। इसलिए नंद गांव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया जाता है। श्री कृष्ण भगवान ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार और पाप से मुक्त किया और अपने माता पिता वासुदेव एवं देवकी को कारागार के बंधन से मुक्त कराया।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का श्रवण करते हुए श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा भाव से झूमते गाते नजर आए। इस मौके पर श्रीमती सुशीला दीक्षित, श्रीमती पीयूष दीक्षित, विशंभर दयाल दीक्षित, कमलेश कुमार दीक्षित सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे।

















Jun 10 2023, 15:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k