India

Feb 27 2024, 11:56

गगनयान मिशन के लिए स्पेस में जाने वाले कौन हैं वे 4 भारतीय अंतरिक्ष यात्री, पीएम मोदी आज करेंगे नाम का ऐलान

#pm_narendra_modi_reveal_isro_gaganyaan_mission_astronauts_name 

हाल के कुछ सालों में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत स्पेस की दुनिया में एक और कामयाबी हासिल करने को बस तैयार खड़ा है। हम बात कर रहे हैं भारत अपने पहले ह्यूमन स्पेसफ्लाइट मिशन 'गगनयान' की।चंद्रयान और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद ये मिशन इसरो को और बुलंदियों पर पहुंचाएगा। गगनयान भारत का पहला मानव मिशन होगा। गगनयान मिशन के लिए चार एस्ट्रोनॉट्स को ट्रेनिंग दी गई है, जिनके नाम का ऐलान खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की घोषणा की थी। इसके बाद से संभावित अंतरिक्ष यात्रियों के नाम गोपनीयता बरती गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी यानी आज से केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के दौरे पर जा रहे हैं। वे 27 फरवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा करेंगे। इसरो की बहुप्रतीक्षित स्पेस मिशन गगनयान की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन नई सुविधाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ कहा जा रहा है कि पीएम मोदी गगनयान कार्यक्रम के अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा भी करेंगे।हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और चौहान (पूरा नाम तत्काल उपलब्ध नहीं) हैं। ये सभी या तो विंग कमांडर हैं या फिर ग्रुप कैप्टन।ये चारों, बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री ट्रेनिंग फैसिलिटी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये सभी मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में होंगे जहां पीएम मोदी उनका परिचय दुनिया से कराएंगे।

कई चरणों के सिलेक्शन के बाद इन चार लोगों के नामए तय

अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए कई लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें 12 लोगों ने सितंबर 2019 में पहले लेवल को पार कर लिया था। इंडियन एयर फोर्स के अंदर आने वाले एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान में इन सभी का चयन हुआ। कई चरणों के सिलेक्शन के बाद इन चार लोगों के नाम इसरो और आईएएम ने तय किए गए। जिन्हें 2020 की शुरुआत में ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा गया था। कोरोना महामारी की वजह से इन चारों को ट्रेनिंग लेने में देरी हुई।

चारों पायलटों ने रूस में ली ट्रेनिंग

चारों पायलटों ने कोविड महामारी के दौरान रूस के ज्वयोज्दनी गोरोडोक शहर में अपनी एक साल की ट्रेनिंग कोर्स को पूरा किया। अब इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की एक यूनिट में उन्हें गगनयान मिशन के बारे में डिटेल से बताया जा रहा है। इन सभी को बेंगलुरू में एस्ट्रोनोट ट्रेनिंग फैसिलिटी में भी ट्रेनिंग दी गई है। मंगलवार को ये सभी लोग इसरो की वीएसएससी फैसिलिटी में मौजूद रहेंगे, जहां इनके नाम का आधिकारीक ऐलान होगा।