नहीं थम रहा इंडिगो का संकट, फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला जारी, 350 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
#indigocrisisflight_cancellation
![]()
इंडिगो में जारी परिचालन संकट अभी भी जारी है। इंडिगो की फ्लाइट में रुकावट सातवें दिन भी जारी है। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर सोमवार को भी इंडिगो की उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइट्स कैंसिल रद कर दी है। इंडिगो के अनुसार, 75 फ्लाइट जाने वाली और 59 फ्लाइट आने वाली रद की गई है।
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार को 134 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं मुंबई से 9 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। मुंबई से चंडीगढ़, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, गोवा और दरभंगा की उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं दिल्ली से बनारस, इंदौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा और जम्मू की फ्लाइट कैंसिल हुई।
यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी
हालात को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और एडवाइजरी में बताया कि उड़ानों में देरी हो सकती है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक जरूर करें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
इंडिगो संकट की जांच कर रही सरकार
बीते करीब एक सप्ताह में इंडिगो की करीब चार हजार उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सरकार के दखल के बावजूद अभी तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। इंडिगो में जारी संकट की सरकार द्वारा जांच की जा रही है। सरकार द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इंडिगो ने अक्तूबर तक समय बर्बाद किया और एफडीटीएल नियमों को लागू करने में छूट प्राप्त करने की कोशिश की? सरकार का मानना है कि देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने एफडीटीएल नियमों को लागू करने की कोई योजना नहीं बनाई, जिसके चलते परिचालन संकट पैदा हुआ।
डीजीसीए को जवाब देने के लिए इंडिगो ने मांगा समय
इंडिगो एयरलाइन ने डीजीसीए के नोटिस का जवाब देने के लिए और समय देने की मांग की है। डीजीसीए ने शनिवार 6 दिसंबर को इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें इंडिगो के परिचालन संकट पर जवाब मांगा गया था। डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ और अकाउंटेबल मैनेजर पोर्केरास को जारी नोटिस में कहा कि बड़े पैमाने पर परिचालन योजना बनाने की असफलता और संसाधन प्रबंधन की चूक दिखाई देती है। नोटिस में कहा गया कि इंडिगो में जारी संकट का मुख्य कारण नए एफडीटीएल नियमों को लागू करने के लिए सही इंतजाम न करना है, ऐसे में एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए




बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से Indigo Reach और प्रदान संस्था की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। इस मुहिम के तहत पंचायत को 20 हरे और नीले रंग के डस्टबिन, कचरा गाड़ी के चालक के लिए स्वच्छता किट, और 5 रंगों का एक विशेष डस्टबिन सेट प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डस्टबिन वितरण से ग्रामीणों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग फेंकने की आदत विकसित होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। मुखिया निहारिका सुकृति ने इस योगदान के लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताया और आशा जताई कि इस तरह की पहल से पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा।
दरभंगा से मुंबई जाने वाली पहली पहली महिला यात्री को टिकट देते हुए नगर विधायक संजय सराबगी ने कहा कि दरभंगा और मिथिला के लिए आज एक बड़ा दिन है।
इंडिगो फ्लाइट सेवा दरभंगा एयरपोर्ट से एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर करके दी।

Dec 09 2025, 12:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.0k