हजारीबाग में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व स्पिरिट बरामद

हजारीबाग जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में पदमा थाना क्षेत्र के दौरवा गांव में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे छापेमारी की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दौरवा गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में संचालित अवैध मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट, लेबल, तैयार रंगीन शराब, होलोग्राम, कैरामेल, ढक्कन, कार्टन, पंचिंग मशीन तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की गईं।

उत्पाद विभाग ने मौके से करीब 180 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 105 लीटर स्पिरिट जब्त किया है। मामले में दौरवा गांव निवासी अशोक बाड़ा सहित अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसीरुद्दीन तथा सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

देवघर-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद डीएवी भंडारकोला के छात्र आयुष संतोषी का विद्यालय में किया गया सम्मान।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर के पूर्ववर्ती छात्र एवं वर्तमान में डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर के छात्र आयुष संतोषी ने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में गोल शॉट बॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहरा दिया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित बांग्लादेश, माल्दिव्स, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे कुल सात देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।यह जीत सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान की जीत रही। झारखंड के देवघर की मिट्टी से निकले और डीएवी के इस होनहार खिलाड़ी ने अपनी मेहनत, जुनून और जीत के जज़्बे से सन 2025 में पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्टेट गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और 3 बार “बेस्ट लिफ्टर” का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम की थी। गौर करने वाली बात यह भी है कि झारखंड से यूथ टीम में केवल दो खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें एक नाम आयुष संतोषी का भी शामिल था। इस चयन ने ही यह संकेत दे दिया था कि आयुष कुछ बड़ा करने वाला है और उसने उस भरोसे को सच साबित कर दिखाया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने स्वर्ण पदक विजेता पूर्व छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डीएवी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करता है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र की यह सफलता उसकी कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उसकी यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्ववर्ती छात्र तथा उसके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर देश का मान बढ़ाता रहेगा। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी माँ कुमारी अलका सोनी और पिता अजय संतोषी का त्याग, संघर्ष और अटूट विश्वास सबसे बड़ी ताकत बना। आयुष के कोच राजेश रंजन, जो कि इस चैंपियनशिप के टीम इंडिया के भी कोच रहे,संजय सिंह और विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सत्यवीर यादव और आशुतोष कुमार का मार्गदर्शन उनकी सफलता की मजबूत नींव रहा है। डीएवी जालंधर विश्वविद्यालय के एचओडी यशबीर सिंह ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि आयुष जैसे प्रतिभाशाली छात्र पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
पालघर संत हत्याकांड के दोषियों को कब मिलेगी सजा ? पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुंबई । पालघर संत हत्याकांड में मारे गए संतों एवं चालक के परिजनों ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, हत्याकांड के दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने तथा पालघर में दिवंगत संतों का स्मारक बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। समाजसेवी अरुण शुक्ल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में चालक तेलगंडे की माता निर्मला तेलंगडे एवं उनके दो अबोध बच्चे, संत सुशील गिरि की बहन सपना मिश्रा तथा सहयोगी बृजेश पांडे शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष घटना से प्रभावित परिवारों की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं को विस्तार से रखा।
अरुण शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, मामले के सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पालघर में दिवंगत संतों की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे एवं विधायक संजय उपाध्याय के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि पालघर में संतों और उनके चालक की भीड़ द्वारा की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना के वर्षों बाद भी परिजन न्याय, सम्मान और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रयासरत हैं तथा मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्वास एवं महलिया मंदिर में किया साफ-सफाई
जमगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने के खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में साफ सफाई किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रषि दुर्वासा की तपोस्थली स्थित मंदिर महलिया आदि में साफ सफाई किया तथा दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, लोकमंगल एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की। जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आशुतोष राय जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, तहबरपुुुुर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरु, मिर्जापुर मण्डल अध्यक्ष नीरज गिरी, ओमकार पाण्डेय, बलराम तिवारी,राज विहारी सिंह,साधू सिंह, रिक्की राय,शिवांस सिंह,सौरभ कुमार, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
निगरानी ने एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, केस से नाम हटाने के नाम पर मांगे थे रुपए, एएसआई पर भी गिर सकती है गाज

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।

केस से नाम हटाने के एवज में मांगी थी घूस

निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने मामले की

पुष्टि करते हुए बताया कि बेलागंज थाने में दर्ज कांड संख्या 689/23 एक जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। इस मामले में परिवादी रविंद्र यादव ग्राम पनारी के बेटे का नाम केस से हटाने के एवज में 12,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 3,000 पहले ही लिए जा चुके थे।

बाकी के 9,000 की रकम देने के लिए परिवादी ने इसकी लिखित शिकायत पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें घूस मांगे जाने का आरोप पूरी तरह सही पाया गया। आरोप की पुष्टि होने के बाद निगरानी की एक विशेष टीम ने बेलागंज थाना के समीप स्थित अस्पताल परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी रविंद्र यादव ने चौकीदार मनीष कुमार को केमिकल लगे 9,000 दिए। वैसे ही घात लगाए बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। अचानक हुई इस छापेमारी से अस्पताल व थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनुसंधानकर्ता ASI अशोक कुमार के इशारे पर हो रहा था खेल निगरानी डीएसपी समीर चंद्र झा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया चौकीदार मनीष कुमार तो महज एक मोहरा था।

दरअसल, इस जमीन विवाद मामले के अनुसंधानकर्ता बेलागंज थाने के एएसआई अशोक कुमार हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि एएसआई अशोक कुमार के कहने और उनके इशारे पर ही चौकीदार द्वारा पैसे का यह लेन-देन किया जा रहा था। डीएसपी समीर चंद झा जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि मामले के आईओ एएसआई अशोक कुमार के कहने पर ही चौकीदार पैसे ले रहा था। इस पूरे मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जा रहा है। इस मामले में संलिप्त और दोषियों को खिलाफ भी विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सात फेरे के बाद दुल्हन फरार, परिजन भी गायब, राजस्थान की युवक ने बेलागंज थाने में दर्ज कराई ठगी की शिकायत

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.

इसके अतिरिक्त दुल्हन पक्ष के एक मोबाइल नंबर पर 110000 पर ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए. रात में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह की सभी रस में पूरी की गई. दोनों बच्चों की सहमति से दुल्हन की विदाई ताई हुई थी. शादी के बाद दूल्हा और उसके परिजनों को गांव में एक तय स्थान पर ठहराया गया था. जब विदाई की तैयारी शुरू हुई तो ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन के घर पर ताला लगा हुआ है. मौके पर पहुंचने पर दूल्हे और उसके परिजनों ने देखा कि घर के सभी सदस्य गायब थे. इसके बाद उन्होंने डायलॉग 112 पर सूचना दी और बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

मिडिल ईस्ट में फिड़ भड़की युद्ध की चिंगारी, हेलीकॉप्टर गिराने जाने के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला

मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी में युद्ध की चिंगारी एक बार फिर से सुलग उठी है। ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बंदर अब्बास तक एक साथ अटैक किया है। यूएस आर्मी ने ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स बम बरसाए है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले शुरू किए हैं। सेंटकॉम का कहना है कि यह कार्रवाई उस घटना के जवाब में की गई, जिसमें ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया था। सेंटकॉम ने बताया कि राष्ट्रपति के निर्देश पर मंगलवार शाम से ये हमले शुरू किए गए। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह ईरान की अनुचित आक्रामकता के खिलाफ संतुलित और सीमित जवाबी कार्रवाई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में गूंजी धमाकों की आवाज

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में केशम द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। यह एक अहम शिपिंग रूट है, जिसे ईरान ने युद्ध के दौरान असल में बंद कर दिया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट से पता चलता है कि हमले ईरान की राजधानी का दूसरे बड़े शहरों में नहीं बल्कि केशम द्वीप पर हुए है। इससे जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ईरानी विदेश मंत्री की खुली चेतावनी

इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह सुरक्षित रहना चाहता है तो उसे फारस की खाड़ी क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं किसी भी हमले या धमकी का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि युद्ध के मैदान में असफल रहने के बाद अमेरिका ने ईरान के संकल्प को परखने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि ईरान की शक्तिशाली सेना किसी भी हमले को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि फारस की खाड़ी के इतिहास में बाहरी ताकतों के बुरे अंजाम के कई उदाहरण मौजूद हैं।

इजराइल और ईरान के बीच भी बढ़ा तनाव

बता दें कि हाल के दिनों में ईरान और इस्राइल के बीच भी तनाव बढ़ा है। दोनों देशों के बीच लगातार हमले और जवाबी हमले हो रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार इस्राइल ने ईरान के एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र को निशाना बनाया, जबकि ईरान की ओर से इस्राइली सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए। ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में हालात को और गंभीर बना सकता है।

सिपाही भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन
*त्रिस्तरीय चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश

गोंडा।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आज बुधवार को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन है।आज आखिरी दिन होने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी आजमगढ़, सुल्तानपुर, महराजगंज,सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी और अयोध्या सहित कई अन्य जिलों से गोंडा पहुंचे हैं।पुलिसकर्मी और परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी एक एक कर परीक्षार्थीयों की सघन जाँच कर रहे हैं।प्रवेश से पहले परीक्षार्थीयों की त्रिस्तरीय चेकिंग की जा रही है।मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थीयों के पूरे शरीर की जांच की जा रही है,जिसमें कान व जूते भी शामिल हैं।सभी परिक्षार्थी परीक्षार्थीयों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।बिना बायोमेट्रिक पुष्टि के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है,जिन परीक्षार्थीयों का बायोमेट्रिक एक बार में नहीं हो पा रहा है,उन्हें दोबारा सत्यापन के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।परीक्षार्थी एक हाथ में पेन,प्रवेश पत्र और आधार कार्ड तथा दूसरे हाथ में जूते लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं।आज तीसरे दिन के पहली पाली में 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6024 परीक्षार्थीयों को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देनी है।परीक्षार्थी रोडवेज बसों और ट्रेन के माध्यम से यहाँ पहुंचे हैं।जिला मुख्यालय पर बने जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।इस परीक्षा के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।पिछले दो दिन के अंदर जिले में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
उत्तर प्रदेश में भी महायुति का हिस्सा बने शिवसेना : संतोष सिंह
जौनपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में शिवसैनिकों द्वारा की गई कार सेवा व शिवसेना का पूरे भारत में बढ़ते हुए जनाधार एवं शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना को महायुद्ध का हिस्सा बनाने तथा  पूर्वांचल के प्रत्येक जिले में एक-एक विधानसभा में शिवसेना को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों जैसे अपना दल, निषाद पार्टी एवं सुभासपा के साथ भारतीय जनता पार्टी की महायुति है, उसी प्रकार उनकी पार्टी शिवसेना को भी महायुति का हिस्सा बनाया जाए और शिवसेना की राजनीतिक भागीदारी तय की जाए।  संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीयों की भूमिका को देखते हुए हम चाहते हैं कि पूर्वांचल के हर जिले में कम से कम एक विधानसभा चुनाव लड़ने की सहमति बने और खास करके जौनपुर की एक विधानसभा विशेष शिवसेना को टिकट दिया जाए।  मुंबई में रहने वाले हर चार में से एक उत्तर भारतीय जौनपुर से होता है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के शीर्ष पदाधिकारी से अनुरोध है वे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व उत्तर प्रदेश  के शीर्ष पदाधिकारी से वार्ता करें और हमारी भागीदारी तय करें।
अवैध वन्यजीव तस्करी में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव हाथी के दांत सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर 9 जून 2026 को संचालित संयुक्त अभियान के दौरान मीरजापुर वन प्रभाग के लालगंज रेंज द्वारा थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत बाबा कलेश्वर मंदिर के समीप लगभग एक बजे बजे अवैध वन्यजीव अवयवों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी एवं जांच के दौरान तस्करों के कब्जे से हाथी के दांत एवं अन्य वन्यजीव अवयव बरामद किए गए। बरामद सामग्री में 2 अदद हाथी दांत (कुल भार लगभग 1.49 किलोग्राम), 1 अदद हाथी का जबड़ा (लगभग 800 ग्राम) एवं एक स्प्लेन्डर बाइक संख्या UP70BE2825 तथा तीन मोबाइल फोन
बरामद किया गया है।