डीजीसीए का यू-टर्न, इंडिगो संकट के बीच क्रू मेंबर्स का वीकली रेस्ट वाला नियम वापस
#dgcauturnregulatorwithdrawsweeklyrestguidelinesfor_crew
![]()
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों से सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के जिस नए नियम के कारण इंडिगो में पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी हुई थी, वह फैसला केंद्र ने वापस ले लिया है।
इंडिगो संकट के बीच डीजीसीए का बड़ा फैसला
डीजीसीए ने एफडीटीएल नियम में ढील दी है। क्रू मेंबर्स को वीकली रेस्ट का नियम वापस ले लिया गया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। देश भर में इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल होने के बाद डीजीसीए ने यह फैसला लिया है। डीजीसीए ने कहा, "ऑपरेशनल दिक्कतों और विभिन्न एयरलाइनों से मिले सुझावों को देखते हुए पिछले निर्देश को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाता है।" इसमें कहा गया था कि साप्ताहिक आराम की जगह कोई छुट्टी नहीं ली जा सकती।
1 नवंबर से लागू हुए थे नए नियम
इससे पहले डीजीसीए ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियम, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन का दूसरा फेज लागू किया था। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ था। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेश के दूसरे फेज के नियमों में, एयरलाइन कंपनियों के लिए पायलटों को हफ्ते में 48 घंटे आराम, यानी दो दिनों का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य कर दिया था। इस दौरान किसी छुट्टी को वीकली रेस्ट गिनने पर रोक लगा दी थी। डीजीसीए ने पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी लगाई थी।


















Jan 01 2026, 13:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k