/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz महिला विरोधी सपा को चुनाव में नारी शक्ति देगी जवाब: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह uttar pradesh
महिला विरोधी सपा को चुनाव में नारी शक्ति देगी जवाब: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

- अखिलेश को संभल की जनता से माफी मांगनी चाहिए, दंगे के आरोपियों के सपा शासन में वापस लिए गए थे मुकदमे: दिनेश प्रताप सिंह

- अखिलेश राज में दुष्कर्म के आरोपियों को मंत्री बनाकर किया जाता था सम्मानित: भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी

- अखिलेश महिलाओं को चारदीवारी में कैद रखना चाहते हैं, उनकी सोच शरिया कानून से प्रेरित: अंकुश त्रिपाठी

- 'परिसीमन संवैधानिक व्यवस्था से होता है, किसी दल की सुविधा से नहीं', अखिलेश यादव पर भाजपा प्रवक्ता प्रियंक पांडेय का निशाना

- 'परिसीमन बिल राष्ट्रहित का मुद्दा, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसका समर्थन करें अखिलेश: भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार

लखनऊ, 28 नवंबर। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा महिला विरोधी है। इन लोगों में हमेशा महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव महिलाओं को चारदीवारी के भीतर रखना चाहते हैं। उनकी सोच शरिया कानून से प्रेरित है। प्रवक्ता प्रियंक पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव का असली चेहरा यूपी की जनता देख रही है। वहीं, प्रवक्ता दिलीप कुमार ने कहा कि सपा को दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर परिसीमन का समर्थन करना चाहिए। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव संभल गए थे तो उन्हें वहां के लोगों से माफी मांगनी चाहिए थी। संभल के दंगाइयों का मुकदमा सपा राज में वापस लिया गया था। 

'सपा शासन में 'रेप कैपिटल ऑफ इंडिया' था यूपी'

डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि सपा शासनकाल में दुष्कर्म के आरोपियों को मंत्री बनाया जाता था और उन्हें सम्मानित किया जाता था। उस समय उत्तर प्रदेश 'रेप कैपिटल ऑफ इंडिया' हुआ करता था। अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर उनके अधिकारों को मजबूत करना चाहती है। अखिलेश यादव को इसका समर्थन करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर देश की बहन-बेटियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। 

'परिसीमन संवैधानिक व्यवस्था से होता है, किसी दल की सुविधा से नहीं'

प्रियंक पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि लोकतंत्र में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण किसी राजनीतिक दल की सुविधा से नहीं, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत होता है। भाजपा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने वाली पार्टी है और देश व जनता के हित में काम करती है। उन्होंने सपा पर अपराधियों, गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। 

'परिसीमन बिल राष्ट्रहित का मुद्दा, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन करें'

दिलीप कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव को जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। परिसीमन बिल राष्ट्रहित का विषय है और इस पर सपा को दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 में लागू करने के दृष्टिकोण से परिसीमन बिल का पारित होना आवश्यक है। सपा जिस तरह इसका विरोध कर रही है, उससे उसकी मंशा स्पष्ट होती है।

महिला आरक्षण के विरोध में खड़ी सपा-कांग्रेस को यूपी की जनता सिखाएगी सबक: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

- अखिलेश की सोच है महिला विरोधी, परिसीमन बिल से जनता में खुशी की लहर: केशव प्रसाद मौर्य

- गुंडों और अपराधियों के बिना शून्य है समाजवादी पार्टी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग अंहकार में डूबे हुए हैं। परिसीमन बिल औऱ महिला आरक्षण का विरोध कर रहे अखिलेश यादव को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की सोच महिला विरोधी है। इन लोगों ने हमेशा महिलाओं का अधिकार छीनने का काम किया है। 

‘देश के लिए काम करती है भाजपा’

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष का ये विरोध हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने परिसीमन बिल का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से यूपी की जनता में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के लिए काम करती है।  

‘गुंडों और अपराधियों के बिना शून्य है सपा’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बिल से लोकतंत्र और संविधान मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने के बाद यूपी में 403 की जगह 600 से अधिक विधायक होंगे और देश में 800 से अधिक सांसद होंगे। इससे कांग्रेस और सपा की परिवारवादी राजनीति को परेशानी हो सकती है, जबकि पूरा देश खुश है। उन्होंने अखिलेश यादव भी निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों और गुंडों के बिना शून्य है। सपा केवल माफियाओं की पैरोकार है, लेकिन एनडीए सरकार में कानून का राज चलेगा।

सुरक्षा, कनेक्टिविटी और स्पष्ट नीतियों ने बनाया उत्तर प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री

- सीआईआई बनारस बिनाले-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- बोले - दस वर्षों में उत्तर प्रदेश में लगे 35 हजार कारखाने, 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

- आस्था और आर्थिकी अलग-अलग नहीं, संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक: सीएम योगी

- काशी केवल स्मारकों की धरोहर नहीं, जीवंत रचनात्मक नगरी, बनारस बिनाले से वैश्विक मंच पर पहुंचेगी सांस्कृतिक पहचान

- बनारसी साड़ी और हस्तशिल्प को ओडीओपी व ई-कॉमर्स से वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास

- एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के बाद अब एक जिला एक विश्वविद्यालय की दिशा में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

- पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रही है डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री

वाराणसी, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतरीन कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, समर्पित इंडस्ट्रियल लैंड बैंक, इंडस्ट्री-रेडी वर्कफोर्स और स्पष्ट नीतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास का अनुकूल माहौल तैयार किया है। साढ़े नौ वर्ष पहले अपराध और अपराधियों के प्रति अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति आज भी अनवरत जारी है, जिसके परिणामस्वरूप कभी बीमारू समझा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

मुख्यमंत्री शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित भारत कला भवन में आयोजित प्रतिष्ठित कला एवं संस्कृति महोत्सव 'सीआईआई बनारस बिनाले-2026' के प्रथम संस्करण को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कला और विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत कला भवन की सूची पुस्तिका (कैटलॉग) का विमोचन किया। उन्होंने संग्रहालय एवं गैलरी की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन भी किया और काशी की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए सीआईआई की टीम का अभिनंदन किया।

70 साल में लगे थे 14 हजार कारखाने, 10 साल में स्थापित हुए 35 हजार उद्योग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो, तो नियंता को कृपा करने में देर नहीं लगती। आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक 70 वर्षों में प्रदेश में कुल 14,000 बड़े कारखाने लगे थे, जबकि वर्ष 2017 से 2026 के बीच मात्र 10 वर्षों में 35,000 बड़े कारखाने स्थापित हुए हैं। अब तक 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा गया है। उत्तर प्रदेश आज रेवेन्यू सरप्लस राज्य है और यहां दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) हो रहा है, जो देश में सर्वाधिक है।

उन्होंने बताया कि डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्र यूपी की औद्योगिक शक्ति को नई ऊंचाई दे रहे हैं। उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रतिवर्ष लाखों आईटीआई व डिप्लोमा धारकों के साथ दो लाख से अधिक स्टेम (STEM) ग्रेजुएट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज' के बाद अब प्रदेश 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन यूनिवर्सिटी' की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आस्था और आर्थिकी एक-दूसरे के पूरक, वैश्विक बाजार से जुड़ रहा बनारसी हस्तशिल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था और आर्थिकी अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। महाकुंभ ने भी यही संदेश दिया और आज सीआईआई काशी में इसी समन्वय को साकार कर रहा है। जब आस्था के केंद्रों का सम्मान होता है, तो केवल मंदिर ही नहीं संवरते बल्कि पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रही है। काशी विश्वनाथ धाम, 84 घाटों पर सायंकालीन गंगा आरती, अलकनंदा क्रूज, नमो घाट और गंगा विलास जैसी सुविधाओं ने पर्यटन को नया आयाम दिया है। ओडीओपी और ई-कॉमर्स के माध्यम से बनारसी रेशम, साड़ी और हस्तशिल्प को वैश्विक बाजार से जोड़ा जा रहा है, जिससे नाविक, कारीगर, होटल, परिवहन और व्यापार से जुड़े लाखों परिवारों की आजीविका सशक्त हुई है। इस प्राचीन नगरी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही देश का पहला अर्बन रोपवे भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।

स्मारकों की धरोहर नहीं, जीवंत रचनात्मक नगरी है काशी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1995 में वेनिस बिनाले से शुरू हुई वैश्विक परंपरा वर्ष 2012 में कोच्चि पहुंची और अब वर्ष 2026 में सनातन संस्कृति की राजधानी काशी में इसका प्रथम संस्करण आयोजित हो रहा है। काशी केवल स्मारकों की धरोहर नहीं, बल्कि निरंतर जीवंत रहने वाली रचनात्मक नगरी है। यह एक माह तक चलने वाला उत्सव उसी जीवंतता का प्रमाण बनेगा और काशी आधुनिक कला व वैश्विक संवाद की विश्व राजधानी के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि बीएचयू के भारत कला भवन, अहिवासी गैलरी, ज्ञान प्रवाह, पेशवा हवेली संग्रहालय, नागरी प्रचारिणी सभा से लेकर नमो घाट तक प्रदर्शनियों, फिल्म, वस्त्र, शिल्प और साहित्य के माध्यम से काशी की विरासत को नई दृष्टि मिल रही है, वहीं मां गंगा की गोद में 'रिवर राग' इस उत्सव को नई ऊंचाई दे रहा है। उन्होंने कला प्रेमियों से काशी को केवल देखने-सुनने के बजाय काशी के अनुरूप जी कर अनुभव करने का आह्वान किया।

पाणिनि से सुश्रुत और तुलसीदास तक काशी की कालजयी विरासत का किया स्मरण

मुख्यमंत्री ने मार्क ट्वेन के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी इतिहास से भी पुरानी और परंपराओं से भी प्राचीन है। जो काशी में है वही सर्वत्र दिखाई देगा, और जो यहां नहीं है वह अन्यत्र भी दृष्टिगोचर नहीं होगा। बौद्ध जातक कथाओं, पाणिनि की रचनाओं और ऋग्वेद में काशी के सूती वस्त्र का उल्लेख मिलता है, जिसका निर्यात प्राचीन काल में रोम और यूरोप के बाजारों तक होता था। उन्होंने कहा कि विश्व के पहले सर्जन महर्षि सुश्रुत ने काशी में ही भगवान धन्वंतरि से शल्य चिकित्सा का ज्ञान प्राप्त किया था और यहां के विद्वानों ने सबसे व्यावहारिक पंचांग की रचना की। भगवान बुद्ध ने सारनाथ में प्रथम उपदेश दिया, भगवान पार्श्वनाथ यहीं जन्मे तथा गोस्वामी तुलसीदास, संत कबीर, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद व भारतेंदु हरिश्चंद्र ने यहीं से साहित्य व समाज को दिशा दी। वर्ष 1916 में परतंत्र भारत में महामना मदन मोहन मालवीय जी ने बीएचयू की स्थापना कर इस प्राचीन विरासत को आधुनिकता से जोड़ा।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

समारोह में सीआईआई बनारस बिनाले के अध्यक्ष माधव सिंघानिया, सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी, सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत कौरा, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह और महापौर सहित देश-दुनिया से आए कलाकार, क्यूरेटर, विद्वान, शिल्पकार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

‘खटाखट’ वालों को अब चुनाव में ‘सफाचट’ करेगी जनता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- एक टीवी मीडिया समूह के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- दो नावों की सवारी करने वाला हमेशा डूबता है

- अयोध्या जाने से पहले रामभक्तों से माफी मांगें अखिलेश यादव, राम मंदिर आंदोलन का किया था विरोध: मुख्यमंत्री योगी

- सकारात्मक सोच के 80 फीसदी लोग भाजपा के साथ, 20 फीसदी नकारात्मक सोच वाले सपा-कांग्रेस व ओवैसी के साथ: योगी

- ‘मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू’ नहीं चलेगा, बीमारी का इलाज कड़वी दवा से ही होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री योगी बोले - कमल के फूल के चेहरे पर उत्तर प्रदेश में फिर लगेगी हैट्रिक

वाराणसी, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एंटी-इंडिया फोर्सेस और तमाम एनजीओ की मदद से संविधान व आरक्षण को लेकर अफवाहें फैलाई गईं और जनता को कुछ देर के लिए धोखा देने का प्रयास हुआ। जो लोग चुनाव के बाद ‘खटाखट-खटाखट’ की बात करते थे, अब जनता जान चुकी है कि आगे के चुनाव में उन्हें ‘सफाचट-सफाचट’ करना है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन की गलतबयानी का जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह तैयार है।

शनिवार को वाराणसी के नमो घाट पर एक टीवी मीडिया समूह से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की चर्चा पर कहा कि वे चाहते हैं कि विपक्ष उनकी पिच पर आकर खेले। दो नावों की सवारी हमेशा नाविक को डुबोती है और जनता के बीच जाने से पहले ही वे हमारी नाव की सवारी शुरू करें तो उन्हें डुबोने में और मदद मिलेगी। जिस अयोध्या आंदोलन का उन्होंने विरोध किया, रामभक्तों पर गोली व लाठी-डंडे चलवाए, फर्जी मुकदमे दर्ज किए और दावा किया कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज वहां लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। वे अयोध्या जा रहे हैं तो प्रसन्नता है, लेकिन उन्हें रामभक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए।

बुलडोजर की स्टीयरिंग चलाने को चाहिए इच्छाशक्ति, पूरे यूपी में खिलेगा कमल

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर विपक्ष की चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि गोरखपुर का अपना इतिहास है। वहां उन्होंने बुलडोजर की सवारी करने का प्रयास किया था, लेकिन भूल गए कि बुलडोजर सुनना आसान है, उसकी स्टीयरिंग हर व्यक्ति नहीं चला सकता। इसके लिए वैसी ही इच्छाशक्ति और संकल्प चाहिए। सपा सरकार रहते भी भाजपा गोरखपुर में चुनाव जीती और उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाई। वर्ष 2017, 2022 और 2024 में भाजपा ने सभी सीटें जीतीं। पूरा उत्तर प्रदेश मेरा घर है और प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा व एनडीए को यही परिणाम मिलेगा।

सपा के डीएनए में उपद्रव व कर्फ्यू, जेन-जी को पता है अराजकता का अतीत

विपक्ष के पीडीए प्लस-प्लस समीकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति विश्वसनीयता की होती है। दस वर्ष पहले यूपी के नौजवान के सामने पहचान का संकट था, गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था तथा बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे। जब भी सपा कोई आयोजन करती है तो उपद्रव जरूर होता है, क्योंकि उपद्रव, अराजकता, तोड़फोड़, लूटपाट, कब्जा और कर्फ्यू उनके डीएनए व जींस का हिस्सा है। बीमारू राज्य से उबरकर देश का ग्रोथ इंजन और तीन गुना अर्थव्यवस्था बना यूपी कभी अराजकता का दौर वापस नहीं आने देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा ने भले वह दौर न देखा हो, लेकिन उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी और बुआ ने उस अराजकता को झेला है। अतीत को भुलाकर बेहतर भविष्य नहीं बन सकता। देश में सर्वाधिक युवा, छात्र और लगभग 26 करोड़ आबादी यूपी में है, फिर भी यहां न जेन-जी का आंदोलन हुआ, न छात्रों, किसानों या श्रमिकों का। इंडी गठबंधन, सपा और कांग्रेस ने लाख प्रयास किए, पर ‘दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है’। कल तक रोजगार पर डकैती डालने वाले और शिक्षा-स्वास्थ्य तंत्र नष्ट करने वाले डकैती के कपड़ों पर रंग चढ़ाकर जनता को भरमा नहीं सकते। जब प्रदेश में असंतोष व आंदोलन नहीं है तो मतदान पर नकारात्मक असर की कोई गुंजाइश नहीं है।

झूठ का पुलिंदा है सपा का घोषणापत्र, 3 लाख करोड़ के बजट में 4 लाख करोड़ की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने सपा के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि वर्ष 2012 में भी उन्होंने बेरोजगारी भत्ते की बात कही थी, लेकिन न भत्ता दिया, न नौकरी और न बेटियों को सुरक्षा। सपा सरकार के समय यूपी का वार्षिक बजट मात्र तीन लाख करोड़ रुपये था और आज वे चार लाख करोड़ रुपये की घोषणाएं कर रहे हैं, जबकि राजस्व का स्रोत नहीं बताते। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर बेरोजगार नहीं बनाना चाहते, बल्कि रोजगार की गारंटी व स्टार्टअप के माध्यम से जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यूपी में केवल 120 स्टार्टअप थे, आज 25,000 से अधिक हैं। सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल मिलाकर भी जितनी सरकारी नौकरियां नहीं दी गईं, हमारी सरकार ने 2017 से 2026 के बीच उससे दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र दिए और 100 गुना अधिक रोजगार सृजित किए। वर्ष 2016 में सपा सरकार को यूपी का इन्वेस्टर्स समिट दिल्ली के फाइव-स्टार होटल में करना पड़ा था क्योंकि कोई निवेशक यूपी आने को तैयार नहीं था। आज हमें 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 25 लाख करोड़ रुपये धरातल पर उतारकर 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार की गारंटी दी गई है। आजादी के समय देश की अर्थव्यवस्था में यूपी का हिस्सा 14 प्रतिशत था, जो 2017 में घटकर सात प्रतिशत रह गया था। हमने कृषि के साथ मैन्युफैक्चरिंग को पुनर्जीवित किया और आज 96 लाख एमएसएमई इकाइयों से सवा तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

कमल का फूल ही भाजपा का चेहरा, 2027 में फिर लगाएंगे हैट्रिक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को तो खुश होना चाहिए कि उन्हें ‘कमल के फूल’ से लड़ना पड़ेगा। कमल के फूल ने उन्हें 2014, 2017, 2019 और 2022 में लगातार चित किया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता कमल के फूल को ही चेहरा बनाकर चुनावी मैदान में उतरता है। एमएलसी चुनाव पर उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत मतदाता पर निर्भर होता है। गोरखपुर में सपा लड़ाई में ही नहीं थी और तीसरे-चौथे स्थान पर रही, वहां भाजपा जीती। भाजपा ने पहले की तरह अपनी छह सीटें बरकरार रखीं, जबकि सपा पांच पर रही। वाराणसी की सीटों पर पूरी जानकारी ली गई है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जितना विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भाजपा के विधायकों व सांसदों ने पहुंचाया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। टिकट का निर्णय समय आने पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पार्टी की चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड करेगा। अखिलेश पहले सपा और कांग्रेस का विवाद सुलझाएं; भाजपा एक बड़ा परिवार है और यूपी में फिर से हैट्रिक लगाएगी।

उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि, कड़वे सवाल का इलाज कड़वी दवा से ही होगा

अखिलेश यादव द्वारा ‘उत्तराखंड के घुसपैठिया’ कहे जाने और फिर परिवार तक न जाने की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और मेरी जन्मभूमि भी। यदि वे प्रश्न और टिप्पणी करेंगे, तो जवाब मिलने पर परिवार तक न जाने की दुहाई नहीं चलेगी, क्योंकि ‘मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू’ समाजवादियों की पुरानी आदत है। उत्तराखंड देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वाधिक जवान भेजता है और मां गंगा व यमुना वहीं से आती हैं। ऐसे में क्या अखिलेश इसलिए गंगा-यमुना में स्नान नहीं करेंगे कि वे उत्तराखंड से आती हैं? कड़वी बीमारी का इलाज कड़वी दवा से ही होता है और उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया गया जिसे वे समझते हैं।

युद्ध के मैदान में दिखेगा पुराना रूप, काशी से मदुरै तक एक ही आस्था का दीपक

अपने पुराने आक्रामक तेवर के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सामने युद्ध के मैदान में होंगे, तो वही रूप फिर देखने को मिलेगा। काशी के कायाकल्प पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं और अविनाशी काशी उनके अंतःकरण में बसती है। नमो घाट दुनिया का सबसे लंबा व बड़ा घाट और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का मॉडल है। भव्य काशी विश्वनाथ धाम, स्वच्छ घाट, चौड़ी सड़कें, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, इनलैंड वॉटरवे और देश का पहला अर्बन रोपवे काशी की बदलती तस्वीर हैं। अच्छे लोगों को चुनते हैं तो अच्छे परिणाम आते हैं। उन्होंने कहा कि काशी में मां गंगा के तट पर काशी तमिल संगमम् हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै में दीपथून पर दीपम् जल रहा है। परंपराएं अलग-अलग हैं, पर आस्था का यह दीपक एक ही भाव से दोनों स्थानों को जोड़ रहा है।

तमंचे-कट्टे से निकलकर एके-203 और ब्रह्मोस बना रहा यूपी, बुंदेलखंड में बन रहा ‘बीडा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशक की पहली प्राथमिकता लैंड बैंक, कनेक्टिविटी और सुरक्षा है। हमने अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाया और 36 सेक्टोरल पॉलिसी लागू कीं। संतृप्त क्षेत्रों की तुलना में आकांक्षी क्षेत्रों (पूर्वांचल और बुंदेलखंड) में अधिक इंसेंटिव दिए गए, जिससे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सभी 75 जिलों के लिए निवेश प्रस्ताव मिले। अकेले गोरखपुर में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए और 35,000 करोड़ रुपये धरातल पर उतारे गए। उन्होंने कहा कि पहले सपा की सोच तमंचा और कट्टे तक सीमित थी, लेकिन आज यूपी में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कलाश्निकोव एके-203 राइफल, वेब्ली स्कॉट और ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। बुंदेलखंड के झांसी में बीडीएल (BDL) सेंटर आ रहा है और 56,000 एकड़ क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर ‘बीडा’ (BIDA) विकसित किया जा रहा है।

सपा-कांग्रेस में चल रही नूरा-कुश्ती, 80 फीसदी सकारात्मक जनता भाजपा के साथ

सपा द्वारा जल्दबाजी में प्रत्याशी सूची जारी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा में शह-मात का खेल और नूरा-कुश्ती चल रही है कि कौन बड़ा है और कौन छोटा। अपना कुनबा छिन्न-भिन्न होने के डर से वे जल्दी-जल्दी प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं, जिन्हें बाद में बदलते रहेंगे। भाजपा अपना विजन वर्ष 2022 में ही सामने रखकर धरातल पर उतार चुकी है। ‘80-20’ और ‘बंटोगे तो कटोगे’ के संदेश पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी विकास का पक्षधर है, विरासत का सम्मान करता है और समृद्ध यूपी चाहता है, वह डबल इंजन सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। ऐसे 80 फीसदी से अधिक लोग भाजपा के पक्ष में हैं। जिन लोगों के अनैतिक धंधे व लूटपाट बंद हुए हैं, जो चूहे की तरह बिलों में दुबके हैं और जो सुरक्षित व उत्सव का माहौल नहीं चाहते, ऐसे 20 फीसदी नकारात्मक सोच वाले लोग सपा, बसपा, कांग्रेस, ओवैसी या चंद्रशेखर के साथ जाएंगे। चुनाव आने पर नए नारे भी सामने आएंगे।

ओवैसी के आने पर हैदराबाद को भाग्यलक्ष्मीपुरम बनाकर देंगे तोहफा, दावत खाने वाले सोचें

असदुद्दीन ओवैसी की यूपी में सक्रियता पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बहुदलीय लोकतंत्र है और हर दल को चुनाव लड़ने व गठबंधन करने का अधिकार है। ब्रह्मोस मिसाइल देश के दुश्मनों के खिलाफ है, जिसका यूपी में उत्पादन हो रहा है। ओवैसी को मेरे खिलाफ बोलने का कोई मुद्दा नहीं मिलता क्योंकि मेरा वोट उनके पक्ष में नहीं जाना है, पर उनके वोट में सेंध लगाने से सपा-कांग्रेस चिंतित हैं। बिहार में सपा एक भी सीट नहीं जीत पाई, जबकि ओवैसी ने वहां पांच सीटें जीती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ओवैसी का समर्थन नहीं कर रहे, बल्कि उनके यहां आने पर बधाई देते हैं कि हम हैदराबाद को ‘भाग्यलक्ष्मीपुरम’ बनाकर उन्हें तोहफा जरूर देंगे। साथ ही जो लोग ओवैसी के साथ दावतें खाते हैं, उन्हें इस पर सोचना चाहिए और यह सच सामने आना चाहिए कि अंदरखाने किन मुद्दों पर बात हुई है, कहीं यह सपा-कांग्रेस की शह-मात की आड़ में तीसरा गठबंधन तो नहीं।

अफसरशाही व विधायकों में समन्वय, दिल्ली-लखनऊ तनाव की बात बेरोजगार लुटेरों की उपज

अफसरशाही पर भरोसे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका विश्वास हर उस व्यक्ति पर है जो यूपी के विकास का पक्षधर है, चाहे वह जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी। हर जनप्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र में विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है। जनता उस सुशासन मॉडल को स्वीकार करती है जिसमें सुरक्षा और ईज ऑफ डूइंग हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यूपी में केवल राम मंदिर ही नहीं बना, बल्कि ‘राम राज्य’ की परिकल्पना भी साकार हुई है।

केंद्रीय राजनीति में जाने की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक योगी हैं और यूपी की जिम्मेदारी संभालते हुए पीएम मोदी के मार्गदर्शन में टीम यूपी के साथ मिलकर प्रदेश को बीमारू राज्य से देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बनाया है। यूपी विकसित होगा तो भारत विकसित होगा और वे इसके एक सामान्य सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ में तनाव की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ये बातें वे लोग कर रहे हैं जो यूपी से बेरोजगार हो चुके हैं। जिनकी लूट-खसोट और डकैती के रास्ते बंद हो गए हैं, वे चौराहों व मंचों पर मनगढ़ंत अनुमान लगा रहे हैं।

पौने 10 लाख करोड़ का बजट और 85 मेडिकल कॉलेज, शिक्षा-स्वास्थ्य में रचा इतिहास

सामाजिक ढांचे पर खर्च के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2016-17 में यूपी का बजट तीन लाख करोड़ रुपये था, जो आज पौने 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यूपी देश का एकमात्र राज्य है जिसका पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) दो लाख करोड़ रुपये से अधिक है और अकेले शिक्षा पर डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है। आजादी से वर्ष 2016-17 तक यूपी में केवल 32 मेडिकल कॉलेज थे, आज 85 मेडिकल कॉलेज कार्य कर रहे हैं।

अब यूपी की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ से नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’, ‘वन डिवीजन वन स्टेट यूनिवर्सिटी’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ से होती है। ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से 1,56,000 बेसिक विद्यालयों में 36 मानक पूरे हुए और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ से इंटर कॉलेजों का कायाकल्प हुआ। यूपी में पहली बार मेडिकल, आयुष और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनीं। वर्ष 2017 से पहले एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स, आईओटी, स्पेस टेक्नोलॉजी और 3डी प्रिंटिंग का कोई पाठ्यक्रम नहीं था, जिसे हमने सिलेबस का हिस्सा बनाया।

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य': उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

- 2029 से पहले वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा उत्तर प्रदेश: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

- तमिलनाडु में जो स्थान कामराज का था, वही स्थान आज यूपी में योगी जी का है: उपराष्ट्रपति

- केंद्र में कर्मयोगी प्रधानमंत्री और यूपी में भगवाधारी योगी के नेतृत्व में हो रहा विकास: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

- सांस्कृतिक रूप से सदैव एक रहा हमारा राष्ट्र: उपराष्ट्रपति

- तमिलनाडु में राष्ट्रीयता को प्रमुखता देने वाले नेतृत्व की कमी, युवा इसे आगे बढ़ाएं: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

वाराणसी, 28 नवंबर। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां 'राम राज्य' का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती है। पतन की स्थिति से निकलकर उत्तर प्रदेश आज शिखर पर पहुंच चुका है और देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

उपराष्ट्रपति शनिवार को वाराणसी में आयोजित 'काशी तमिल संगमम् 5.0' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उत्तर प्रदेश का योगदान नौ प्रतिशत है और वर्ष 2029 की निर्धारित समयसीमा से पहले ही उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में अवश्य उभरेगा।

तमिलनाडु में जो कामराज थे, उत्तर प्रदेश के लिए वही योगी आदित्यनाथ हैं

उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि हमारा नाता 20 वर्ष से अधिक पुराना है। वर्ष 1998 में जब हम दोनों संसद में अगल-बगल बैठते थे, तब एक-दूसरे के भाषणों को बड़े स्नेह से सुनते थे। जैसे तमिलनाडु में कामराज थे, वैसे ही आज उत्तर प्रदेश के लिए योगी महाराज विराजमान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर अयोध्या के भव्य दीपोत्सव और पिछले वर्ष रामेश्वरम् में संगमम् के चौथे संस्करण के समापन समारोह में शामिल होने के अनुभवों को भी साझा किया।

केंद्र में कर्मयोगी पीएम और यूपी में विरक्त योगी के काल में बढ़ रहा तिरुक्कुरल का वैभव

उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण संत तिरुवल्लुवर और उनके अमर ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' को समर्पित है। तिरुक्कुरल केवल तमिल भाषियों की विरासत नहीं, बल्कि पूरी मानवता की अमानत है। चेन्नई स्थित केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के प्रयासों से 10 विदेशी भाषाओं सहित कुल 50 भाषाओं में तिरुक्कुरल का अनुवाद प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक कर्मयोगी प्रधानमंत्री बैठे हैं और उत्तर प्रदेश में 'मुझे कुछ नहीं चाहिए' कहने वाले एक विरक्त भगवाधारी योगी विराजमान हैं। इनके कालखंड में तमिल और तिरुक्कुरल का वैभव विश्व स्तर पर बढ़ रहा है। हाल ही में ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित तिरुक्कुरल भेंट किया।

भाषाएं अनेक पर राष्ट्र भाव एक

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को अंग्रेजों ने एक देश बनाया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में तमिलनाडु में चेर, चोल, पांड्य, पल्लव और कोयंबटूर बेल्ट के कोंगुनाडु जैसे राजनीतिक विभाजन होने के बावजूद हम भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से सदैव एक थे। उन्होंने कहा कि हमारी भाषाएं, पूजा प्रणाली और संस्कृति अनेक हो सकती हैं, लेकिन हमारा चिंतन, सभ्यता और राष्ट्र भाव एक है। आसेतु हिमाचलम्, गंगा से कावेरी और गुजरात से अरुणाचल तक हमारा लक्ष्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' है। हमें अपनी मां, मातृभाषा और धर्म के साथ-साथ हर भाषा को स्नेह से देखना चाहिए।

तमिलनाडु में राष्ट्रीयता को आगे बढ़ाएं युवा, काशी से सदियों पुराना नाता

उपराष्ट्रपति ने कहा कि तमिलनाडु में कामराज और मुत्तुरामलिंग तेवर के बाद राष्ट्रीयता को प्रमुखता देने वाला कोई नेता नहीं हुआ। उन्होंने संगमम् में आए 1,400 प्रतिभागियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर तमिलनाडु लौटें और प्रांत को राष्ट्रीयता की ओर आगे बढ़ाएं। उन्होंने काशी को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बताते हुए कहा कि हर तमिल घर में काशी यात्रा और महादेव के दर्शन का सपना होता है। 450 वर्ष पहले नाट्टुकोट्टई के नगरत्तार और सदियों पहले तमिल बुनकर यहां आकर बसे। महाकवि सुब्रमण्य भारती ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा काशी में बिताया और काशी के विद्वानों की वाणी को कांची में सुनने के उपकरण की जो दूरगामी कल्पना की थी, वह आज साकार हो रही है।

2047 में विकसित भारत का लक्ष्य अटल, गंगा-कावेरी संगम का संकल्प होगा साकार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने से दुनिया की कोई शक्ति नहीं रोक सकती। विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक शक्ति नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता और विरासत की महानता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना है।

उन्होंने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, टकराव, आर्थिक और पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है, तब भारत की 'वसुधैव कुटुंबकम्' और तमिल कवि कणियन पूंगुंड्रनार की पंक्ति 'यादुम ऊरे यावरुम केळिर' (सारा जगत हमारा है) की भावना मानवता को राह दिखाती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जिस विभाग में रहते हैं, वहां अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की दूरगामी दृष्टि के अनुरूप एक दिन गंगा और कावेरी का संगम अवश्य साकार होगा।

काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'काशी तमिल संगमम् 5.0' का उद्घाटन

- तिरुक्कुरल के 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में अनुवादित ग्रंथों का किया डिजिटल विमोचन

- डबल इंजन सरकार में जहां आस्था चलती है वहां आजीविका भी चलती है: मुख्यमंत्री

- काशी विश्वनाथ धाम में चार साल में आए 26 करोड़ श्रद्धालु, 70 फीसदी सिर्फ दक्षिण भारत से: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- ज्ञान, अध्यात्म, कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था के चार स्तंभों पर वैश्विक केंद्र बन रही काशी: मुख्यमंत्री

- संत तिरुवल्लुवर के तिरुक्कुरल और श्रीमद्भगवद्गीता का चिंतन एक, जन्म से सब समान व कर्म से होती है पहचान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर, दिल्ली से पीएम मोदी और लखनऊ से सीएम योगी के समन्वय से बन रहा विकसित भारत: प्रह्लाद जोशी

- रामेश्वरम् से काशी की यात्रा सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक, भारतीय एकता को मजबूत करना संगमम् का उद्देश्य: चामू कृष्ण शास्त्री

वाराणसी, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर भाव एक हैं, परंपराएं विविध हैं पर संस्कृति एक है और यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री शनिवार को वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम् 5.0' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बटन दबाकर 12 दिसंबर तक चलने वाले इस पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) द्वारा संत तिरुवल्लुवर के ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' के सभी 1,330 दोहों के 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में अनुवादित ग्रंथों का डिजिटल विमोचन भी किया। कार्यक्रम में यू.ई. सिंदुजा ने तिरुक्कुरल पर गायन प्रस्तुति दी। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों से संवाद भी किया।

'तिरुक्कुरल पयिल्वोम' थीम पर पांचवां संस्करण, एक हजार संस्थान जुड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जो काशी तमिल संगमम् एक प्रयोग के रूप में शुरू हुआ था, आज वह एक जनआंदोलन बन चुका है। चौथे संस्करण की थीम 'तमिल करकलम' के बाद इस बार थीम 'तिरुक्कुरल पयिल्वोम' अर्थात तिरुक्कुरल का अभ्यास करें रखी गई है। इसके तहत देश के 1,000 उच्च शिक्षण संस्थानों के एक-एक विद्यार्थी तिरुक्कुरल पर शोध व प्रस्तुति देंगे तथा तमिलनाडु के लगभग 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश के विद्यालयों व महाविद्यालयों में इसका अध्यापन करेंगे। तमिलनाडु से आए करीब 1,400 अतिथि काशी के साथ प्रयागराज और अयोध्या का भी दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि तिरुक्कुरल के तीन खंड अराम (धर्म), पोरुल (अर्थ) और इनबम (काम) सनातन परंपरा के मूल आधार हैं। संत तिरुवल्लुवर का यह संदेश कि जन्म से सभी समान हैं और भेद केवल कर्म से होता है, उपनिषदों और श्रीमद्भगवद्गीता के चिंतन का ही विस्तार है।

पहले आस्था थी पर व्यवस्था नहीं, धाम बनने के बाद आए 26 करोड़ श्रद्धालु

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्क ट्वेन ने काशी के बारे में कहा था कि यह इतिहास से भी पुरानी और परंपरा से भी प्राचीन है। यहीं सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया, भगवान पार्श्वनाथ ने जन्म लिया, कबीर ने वाणी दी, संत रविदास ने समरसता सिखाई और तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को जन-जन की भाषा बनाया। स्वतंत्र भारत में लंबे समय तक यह नगरी उपेक्षित रही। पहले यहां आस्था थी लेकिन व्यवस्था नहीं थी, भीड़ थी पर सुविधा नहीं थी। आज डबल इंजन सरकार में आस्था भी है और व्यवस्था भी। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद चार वर्षों में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में आए, जिनमें 70 फीसदी दक्षिण भारत से थे। इससे डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। नाविक, पुजारी, व्यापारी, गाइड और होटल कर्मियों की आजीविका सशक्त हुई है। जहां आस्था चलती है, वहां आजीविका भी चलती है।

चार स्तंभों पर विश्व का केंद्र बन रही काशी, 25 हजार करोड़ से बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी को ज्ञान (बीएचयू व आईआईटी मद्रास की साझेदारी), अध्यात्म (काशी-प्रयागराज-अयोध्या स्पिरिचुअल सर्किट), कनेक्टिविटी (वायु, सड़क, रेल, रोपवे व जलमार्ग) और अर्थव्यवस्था (हेरिटेज, हॉस्पिटैलिटी व हाई-टेक कनेक्टिविटी) के चार स्तंभों पर वैश्विक केंद्र बनाया जा रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तार, नमो घाट, इंटरनेशनल स्टेडियम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और देश की पहली अर्बन रोपवे परियोजना काशी की नई पहचान हैं। केंद्र सरकार ने जुलाई में 25,000 करोड़ रुपये की लागत से दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिससे यात्रा समय आधे से कम हो जाएगा।

तेनकाशी से नई संसद के 'सेंगोल' तक अटूट है काशी और तमिलनाडु का नाता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयाग में गंगा-यमुना के संगम से तीर्थराज बनता है और काशी में गंगा की ज्ञान परंपरा व तमिल की अमृत परंपरा के संगम से राष्ट्र का चैतन्य जागृत होता है। 15वीं सदी में पांड्य नरेश द्वारा स्थापित 'तेनकाशी', महर्षि अगस्त्य के 'अगत्तियम' व 'आदित्य हृदय स्तोत्र' और काशी के अगस्त्य कुंड से लेकर आदि शंकराचार्य, जगद्गुरु रामानुजाचार्य, संत कुमार गुरुपरर और महाकवि सुब्रमण्य भारती तक दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक धारा एक रही है।

नट्टुकोट्टई चेट्टियार समाज 200 वर्षों से प्रयागराज के त्रिवेणी जल से रामेश्वरम् और कोटि तीर्थ जल से काशी विश्वनाथ का अभिषेक कर रहा है। केदार घाट, हनुमान घाट और हरिश्चंद्र घाट आज भी 'मिनी तमिलनाडु' के रूप में जीवंत हैं, वहीं नई संसद में स्थापित पवित्र 'सेंगोल' तमिल परंपरा के प्रति राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वर्ष 2004 में सांसद बनने के बाद जब वे परिवार के साथ काशी आए थे, तब यहां की स्थिति काफी खराब थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में बेहतरीन व्यवस्थाएं कर इसकी तस्वीर बदल दी है, जिसके लिए वे उनका अभिनंदन करते हैं। आज पूरा बनारस एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना का साकार रूप है। दिल्ली से पीएम मोदी और लखनऊ से सीएम योगी ने मिलकर काम किया है, जिसका बदलाव आज देश में दिखाई दे रहा है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि काशी तमिल संगमम् में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से 1,400 प्रतिनिधि आए हैं।

काशी तमिल संगमम् एक ऐतिहासिक आयोजन: चामू कृष्ण शास्त्री

भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री ने कहा कि काशी तमिल संगमम् एक ऐतिहासिक आयोजन है। काशी और तमिलनाडु का संबंध प्राचीन है। रामेश्वरम् से काशी और काशी से रामेश्वरम् की धार्मिक यात्रा की परंपरा दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। भाषा और संस्कृति के माध्यम से इस आत्मीयता को पुनर्जीवित कर भारतीय एकता को मजबूत करना ही काशी तमिल संगमम् का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', हंसराज विश्वकर्मा, भारत सरकार की उच्च शिक्षा सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी, भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी, गणमान्यजन व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

‘देश हित में है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल, राहुल-अखिलेश का विरोध गलत’ : केशव प्रसाद मौर्य

- महिला आरक्षण पर केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, अखिलेश को घेरा

- ‘140 करोड़ लोगों से बैर लेने की हिम्मत न मोल ले विपक्ष’- केशव प्रसाद मौर्य

- ‘मातृशक्ति सब याद रखेगी’- महिला आरक्षण पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस को घेरा

- 'महिला आरक्षण पर सामने आई अखिलेश यादव की दोहरी मानसिकता': डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

- 'महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते अखिलेश’, ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख पर आरोप

लखनऊ, 28 नवंबर। महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सपा और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दोनों दल महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते।

विरोध करने वाले दलों को मातृशक्ति याद रखेगी- केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आजादी के बाद से देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था, उसमें कांग्रेस और वर्तमान में उसके सहयोगी दलों ने बाधा डालने का काम किया है। समाजवादी पार्टी भी इसमें आगे है।” उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित होने के बाद जब महिलाओं को आरक्षण का लाभ देने का समय आया और इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया, तब जिन दलों ने इसका विरोध किया, देश की मातृशक्ति निश्चित तौर पर उन्हें याद रखेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्रसन्नता है कि 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 2011 की जनगणना के आधार पर देश के सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया। उत्तर प्रदेश में 80 की जगह अब 120 सांसद होंगे। इसी तरह 403 विधायकों की जगह लगभग 605 विधायक हो जाएंगे। इसी अनुपात में हर राज्य में सीटों की संख्या बढ़ेगी। इसमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए होंगी।”

उन्होंने बताया कि इसमें 15 वर्ष की जो समय-सीमा है, उसके बाद महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को लेकर केंद्रीय कैबिनेट बदलाव कर सकती है।

केशव प्रसाद ने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और डिंपल यादव से कहना चाहता हूं कि इस बिल का विरोध न करें। यह बिल देश के हित में है, लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाला है और संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप है।” उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बिल को कई दलों का सहयोग मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि महिला आरक्षण और परिसीमन का यह बिल पास हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से सदन का माहौल और बेहतर होगा। हम इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि परिसीमन की यह व्यवस्था 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू हो जाएगी। जो लोग इसके विरोध में खड़े हैं, वे भाजपा की राजनीति और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करें, लेकिन देश के 140 करोड़ लोगों से बैर न मोल लें।

'सपा-कांग्रेस महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते'- ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण पर कहा, "उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। पुलिस सेवा में भी बड़ी संख्या में हमारी बेटियां अपनी भागीदारी निभा रही हैं।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महिलाओं को उनका हक और अधिकार नहीं देना चाहते। ये लोग महिलाओं को मिलने जा रहे 33 प्रतिशत आरक्षण में लगातार बाधा डाल रहे हैं। सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि वे महिलाओं के साथ खड़े हैं। अपने घोषणा पत्र में भी यही बात कहते हैं, लेकिन संसद में जब महिलाओं के लिए बिल आता है तो वह लगातार इसका विरोध करते हैं। इससे अखिलेश यादव की दोहरी मानसिकता सामने आ चुकी है। हम महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं के साथ खड़े हैं।

परिसीमन विधेयक से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

 - वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

 - लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

 - संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान

 - महिला सशक्तिकरण के लिए देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

 - देश और प्रदेश की आधी आबादी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

लखनऊ, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पहले ही पारित हो चुका है। अब केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय से इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। परिसीमन के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में प्रस्तावित वृद्धि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विस्तार करने में सहायक होगी।

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। परिसीमन संबंधी प्रस्ताव से वर्ष 2029 में इसे लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इससे महिलाओं को देश की राजनीति में आगे आने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

 मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। शासन, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि परिसीमन संबंधी प्रस्ताव नारी शक्ति वंदन अधिनियम की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का पुनः आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की आधी आबादी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश बताएं, उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान: ओम प्रकाश राजभर

- सुभासपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष को घेरा

- बोले- संविधान और आरक्षण की बात करते हैं, फिर धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा क्यों

- इंदिरा साहनी, पश्चिम बंगाल ओबीसी और आंध्र प्रदेश के आरक्षण मामलों का किया जिक्र

- पूछा- मुस्लिमों को अलग कोटा देंगे तो एससी, एसटी और ओबीसी में किसके हिस्से से काटेंगे

- कहा- संविधान बचाने की बात करने वाले बताएं, सत्ता में आने पर संविधान बदलने की है तैयारी?

लखनऊ, 28 नवंबर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि अखिलेश बताएं, उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान। उन्होंने मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश एक तरफ संविधान और आरक्षण की दुहाई देते हैं, दूसरी तरफ धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कर रहे हैं।

राजभर ने पोस्ट की शुरुआत “मित्र अखिलेश यादव जी, राधे-राधे” से की। उन्होंने लिखा कि अखिलेश को रैपिड फायर राउंड बहुत पसंद है तो उसी अंदाज में यह भी बता दें कि उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान। उन्होंने तंज कसा कि अखिलेश अपनी “एसी-पीसी और ट्विटर” पर संविधान और आरक्षण को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मुस्लिम आरक्षण की बात करते समय संविधान की व्यवस्था भूल जाते हैं।

- पूछा- कभी पूरा संविधान पढ़ा भी है?

राजभर ने अखिलेश से पूछा कि क्या उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का पूरा संविधान पढ़ा भी है। उन्होंने कहा कि यदि संविधान पढ़ा होता तो उन्हें पता होता कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। राजभर ने आरोप लगाया कि वोट हासिल करने के लिए मुसलमानों को आरक्षण का “लॉलीपॉप” दिखाया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब उनका “‘पीट देगा अब्दुल’ भी समझदार हो चुका है।” राजभर ने कहा कि गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के लिए संविधान ही सबसे बड़ा है। उन्होंने अखिलेश और कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों विदेश में पढ़कर आए हैं, लेकिन बाबा साहेब के संविधान को नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब बाबा साहेब को ही नहीं समझ सके तो उनके बनाए संविधान को कैसे समझेंगे।

- इंदिरा साहनी से आंध्र प्रदेश तक के मामलों का जिक्र

सुभासपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में इंदिरा साहनी मामले के साथ वर्ष 2024 के पश्चिम बंगाल ओबीसी मामले और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण से जुड़े प्रकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि न्यायालयों ने धर्म को अकेला आधार बनाकर आरक्षण देने पर सवाल उठाए हैं। राजभर ने आंध्र प्रदेश में मुस्लिमों के लिए अलग आरक्षण की कोशिश का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे न्यायालय में चुनौती मिली थी। उन्होंने इसी आधार पर अखिलेश से पूछा कि वह मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात किस संवैधानिक व्यवस्था के तहत कर रहे हैं।

- ‘संविधान बदलने की तैयारी तो नहीं’

राजभर ने अखिलेश के साथ उनके “दिल्ली वाले फॉरेनर भइया” को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या सत्ता मिलने पर दोनों मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए सपा और उसके सहयोगी संविधान की दुहाई तो देते हैं, लेकिन अपनी राजनीति के लिए उसी की व्यवस्था से छेड़छाड़ करना चाहते हैं।

उन्होंने “संविधान बचाओ” के नारे पर भी तंज कसा। राजभर ने कहा कि एक तरफ संविधान बचाने की बात की जा रही है और दूसरी तरफ उसे बदलने की मंशा दिखाई दे रही है। उन्होंने सपा और उसके सहयोगियों पर पूर्व में भी बाबा साहेब के संविधान का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

- मुस्लिमों का कोटा किसके हिस्से से देंगे

राजभर ने कहा कि आरक्षण में सेंध लगाना “किसी के बाप की बपौती नहीं है।” उन्होंने समानता और धर्मनिरपेक्षता को संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा बताते हुए कहा कि संविधान में ऐसा कोई बदलाव किया भी गया तो वह न्यायिक समीक्षा के दायरे में आएगा।

उन्होंने मुस्लिमों के लिए अलग कोटे की बात पर एससी, एसटी और ओबीसी की हिस्सेदारी का सवाल उठाया। राजभर ने अखिलेश से पूछा कि यदि मुस्लिमों के लिए अलग कोटा देंगे तो एससी, एसटी और ओबीसी में किसके हिस्से से काटेंगे। उन्होंने 50 प्रतिशत की सीमा का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सीमा के भीतर नया कोटा बनाया गया तो किसी न किसी आरक्षित वर्ग की हिस्सेदारी प्रभावित होगी और इससे ऊपर जाने पर मामला न्यायालय में जाएगा।

- ‘हिम्मत है तो कहें, संविधान बड़ा है’

राजभर ने अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह खुद को संविधान का हिमायती मानते हैं तो साफ कहें कि उनके लिए “संविधान बड़ा है, कुरान छोटा।” उन्होंने कहा कि अखिलेश की राजनीति को अब मुस्लिम समाज के साथ गैर-यादव पिछड़ा और बहुजन समाज भी समझने लगा है। राजभर ने सपा की सत्ता में वापसी के दावे पर भी तंज कसा। उन्होंने अखिलेश से कहा कि 2027 तो दूर, अगली पैदाइश में भी सपा की सरकार नहीं बनने वाली है।

राजधानी लखनऊ की 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित
- जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल समेत
9 अस्पतालों की फार्मेसियों पर एफएसडीए की कार्रवाई
- दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य सार्वजनिक न करने पर गिरी गाज, 1 अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में लापरवाही पड़ी भारी
- 4 दिसंबर तक जारी रहेगा प्रदेशव्यापी विशेष अभियान, अब तक 68 जनपदों की 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण

लखनऊ: 27 नवम्बर, 2026। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त, एफएसडीए डॉ रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश का अनुपालन न करने पर राजधानी लखनऊ की 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कार्रवाई की जद में जावित्री हॉस्पिटल, टेंडर पाम, शांति राज मेडिकल्स, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल समेत 9 अस्पतालों की फार्मेसियां आई हैं।
लखनऊ जिले में कुल 13 हॉस्पिटल फार्मेसियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी, जिनमें से 9 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। औषधि निरीक्षकों की जांच में इन फार्मेसियों में दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य सहित निर्धारित जानकारियों को सार्वजनिक करने संबंधी आदेश का अनुपालन नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया के बाद भी अनुपालन सुनिश्चित न होने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई।
चार अस्पताल फार्मेसियों, मेदांता की आईपी फार्मेसी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अपोलोमेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज लिमिटेड और रीजेंसी हॉस्पिटल ने आदेश का अनुपालन कर लिया है। इन चारों फार्मेसियों ने औषधियों और मेडिकल डिवाइस की मूल्य सूची वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से प्रदर्शित कर दी है।

- इन 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

एफएसडीए की कार्रवाई के दायरे में आने वाली फार्मेसियों में जावित्री हॉस्पिटल के अंतर्गत संचालित राधा मेडिकल स्टोर, कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर (तेलीबाग), टेंडर पाम फार्मेसी, हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी की इकाई (अर्जुनगंज),शांति राज मेडिकल्स, अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर (आलमबाग), ग्लोब मेडिकेयर (निराला नगर), केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी (अमौसी), शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, शेखर हार्ट लंग सेंटर (इंदिरा नगर), डॉ. केएनएस फार्मेसी (विकास खंड-2, गोमती नगर), तलवार स्किन फार्मेसी (चर्च रोड, इंदिरा नगर) और किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (विराज खंड, गोमती नगर) शामिल हैं।
- 1 अक्टूबर के आदेश में पारदर्शिता के लिए तय की गई थी व्यवस्था
आयुक्त, एफएसडीए की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ)-2013 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए दवाओं की कीमतों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया था। इसके तहत प्रत्येक रिटेलर और डीलर को निर्माता की ओर से उपलब्ध कराई गई मूल्य सूची ऐसे प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करनी होगी, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें। आदेश के मुताबिक, संबंधित हॉस्पिटल फार्मेसियों को अपनी सार्वजनिक वेबसाइट तैयार करनी होगी। इस पर फार्मेसी का नाम, लाइसेंस संख्या, लाइसेंसधारक का नाम और परिसर का पता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इसके साथ ही नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या, फोटो और साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराना होगा।
वेबसाइट को नियमित रूप से अपडेट करने के साथ उसका यूआरएल फार्मेसी के काउंटर पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए वेबसाइट का लिंक ऐप अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
- पीटीआर और पीटीसी की जानकारी से मरीजों को मिलेगा विकल्प
इस व्यवस्था का विशेष महत्व उन अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों के लिए है, जहां भर्ती मरीजों को दवाएं और मेडिकल डिवाइस खरीदने के लिए व्यावहारिक रूप से सीमित विकल्प उपलब्ध होते हैं। ऐसे में दवाओं के प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) की जानकारी सार्वजनिक होने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य का अंतर समझने में मदद मिलेगी। वे उपलब्ध जानकारी के आधार पर अधिक जागरूकता के साथ निर्णय ले सकेंगे।
- 4 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान, 68 जिलों में 495 फार्मेसियों की जांच
एफएसडीए का विशेष निरीक्षण अभियान प्रदेशभर में 4 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके तहत अब तक 68 जनपदों की 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। औषधि निरीक्षकों ने आदेश का अनुपालन न करने वाली फार्मेसियों को सात दिन के भीतर निर्धारित दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित फार्मेसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 22(1)(डी) के तहत बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
- दवाओं की कीमत तय करना नहीं, पारदर्शिता सुनिश्चित करना उद्देश्य
एफएसडीए के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य दवाओं की कीमतें निर्धारित करना अथवा फार्मेसियों के लाभांश पर कोई सीमा लगाना नहीं है। यह व्यवस्था स्व-प्रकटीकरण (सेल्फ-डिस्क्लोजर) पर आधारित है, जिसके माध्यम से फार्मेसियों को दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य तथा अन्य जरूरी जानकारियां सार्वजनिक करनी हैं। इसका सीधा लाभ अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिलेगा। दवाओं की कीमतों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होने से वे खर्च को लेकर अधिक जागरूक निर्णय ले सकेंगे। एफएसडीए की यह कार्रवाई अस्पताल फार्मेसियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ मरीजों के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।