/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz *गढ़वा में अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, वन भूमि से 500 डंपर बालू जब्त, चौथे दिन भी चली छापेमारी Jharkhand
*गढ़वा में अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, वन भूमि से 500 डंपर बालू जब्त, चौथे दिन भी चली छापेमारी

गढ़वा। जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम ने अभियान के लगातार चौथे दिन भी छापेमारी कर अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

यह छापेमारी प्रभाकर मिर्धा अनुमंडल पदाधिकारी,श्री बंशीधर नगर एवं राजेंद्र उरांव जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में धुरकी थाना के पुलिस बल की सुरक्षा में की गई।

वही छापेमारी के दौरान धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाखोरिया पंचायत में कनहर नदी के किनारे कुशमाहा घाट के समीप वन भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 500 डंपर बालू जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं बालू के अनधिकृत भंडारण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।

प्रशासन द्वारा अवैध बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

वही जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, खनिजों के अनधिकृत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मातृशोक की घड़ी में भी नहीं थमी जनसेवा, नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निदान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मातृशोक के इस गहरे और भावुक क्षण में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित से जुड़े अपने कर्तव्यों का निर्वहन निरंतर कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद और समस्याएं लेकर पहुंचे।

गहरा व्यक्तिगत दु:ख होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने एक जनसेवक की अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखा और लोगों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वयं एक-एक कर वहां उपस्थित सभी लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और बेहद आत्मीयता से उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में भी यह अहसास कराया कि वे हर परिस्थिति में राज्य की जनता के साथ खड़े हैं। जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निदान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को निराश न लौटना पड़े, यह सुनिश्चित हो।मुख्यमंत्री के लिए राज्य की जनता ही उनका सबसे बड़ा परिवार है।

नेमरा में सांसद-विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिवंगत माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा में संसद श्री विजय हांसदा, सांसद राज्य सभा श्री नलिन सोरेन, विधायक श्री सरयू राय,

विधायक श्री अनंत प्रताप देव एवं विधायक श्री अमित महतो ने मुलाकात की।

इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

*जशपुर राजपरिवार ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, जताया शोक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुलाकात की।

इस दौरान महाराजा-सह-पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, महारानी श्रीमती अमृता सिंह जूदेव, युवराज श्री यश प्रताप जूदेव और राजकुमार श्री आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

जशपुर राजपरिवार ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महाराजा परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

आदिवासी हितैषी होने का दावा करने वाले पहले जमीन लूट और भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दें।- सत्येंद्रनाथ तिवारी।

गढ़वा:- गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व में दिए अपने वक्तव्य पर अडिग होने की बात कही, उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कहे गए बातों को काट छाट कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लोग भोले भाले आदिवासियों के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों की बात करने वाले नेताओं को पहले आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की जमीन से जुड़े गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी और गरीब वर्ग के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वही विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे और जमीन की लूट से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से सींगा कला, बरदरी, शिवनाला, बंदुआ, कुस्मही, कुरुमदारी और सोहबरिया सहित दर्जनों गांवों में आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग की जमीन से संबंधित मामलों का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

वही सत्येंद्रनाथ तिवारी ने राज्य की सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के युवाओं के हितों की अनदेखी हुई है और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को अवसर देने के मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के आंदोलन के बाद परीक्षा रद्द करने की कार्रवाई हुई, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

वही विधायक ने बालू, कोयला और पत्थर के अवैध कारोबार तथा जल जीवन मिशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने जल जीवन मिशन में लगभग 5,200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इस संबंध में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

गढ़वा विधायक ने कहा कि राज्य में गरीबों को राशन मिलने में परेशानी हो रही है। वहीं, पलामू प्रमंडल की मगही, भोजपुरी और अंगिका जैसी भाषाओं को नौकरी एवं स्थानीय भाषा संबंधी सूची से हटाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने चिंता जताई। उनके अनुसार, इस फैसले से पलामू प्रमंडल के युवाओं और युवतियों के रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

विधायक ने कहा कि इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समर्थकों द्वारा पुतला दहन और घर घेराव जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता जेएमएम नेताओं के राजनीतिक आचरण और कार्यशैली से परिचित है तथा ऐसे कार्यक्रमों से जनता को दिग्भ्रमित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय छोटू और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर भी राजनीतिक हमला बोला। उनके विरुद्ध मुकदमों और जेल जाने से संबंधित आरोपों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि संजय छोटू कई मामलों में 14 साल जेल में रहा है। वैसे ही भ्रष्टाचार के आरोप में मिथिलेश ठाकुर का भी कई बार जेल आना जाना हो चुका है।

एमएमडीआर बिल को लेकर अपने पूर्व के बयान पर विधायक ने कहा कि उनकी टिप्पणी को राजनीतिक रंग देकर मुद्दे से भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान के संदर्भ और आशय को समझे बिना उसे विवाद का विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो इस मामले को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड की जनता को जमीन, रोजगार, शिक्षा, राशन और भ्रष्टाचार जैसे बुनियादी सवालों पर जवाब चाहिए। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से इन मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता और सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा।

झारखंड के राँची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई; इटकी में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और

Ranchi: राँची जिले में त्योहारों के सीजन को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में चल रही एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने नारी गांव में छापेमारी की।

मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के अलावा नामी-गिरामी ब्रांडों के रैपर, नकली होलोग्राम स्टीकर, कॉर्क और स्पिरिट समेत कई उपकरण बरामद किए गए हैं।

छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी सुरेंद्र साहू और विजय साहू मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

NH-33 रामपुर टाटा रोड पर जलभराव से सड़क जर्जर, आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन से की शिकायत

नामकुम: नामकुम प्रखंड के रामपुर टाटा रोड NH-33 स्थित आर्या धर्म कांटा के पास सड़क काफी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नियर की कंपनी से प्रतिदिन पानी का बहाव होने के कारण टाटा रोड खराब हो चुकी है, जिससे वाहनों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

आम जनता की शिकायत पर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति रांची के सचिव नन्हें कच्छप के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने कंपनी के कर्मचारियों और इंचार्ज से भेंट कर समस्या से अवगत कराया।

कंपनी के इंचार्ज से बात करने पर उन्होंने दो-चार दिन के अंदर ही परिसर के अंदर सोख्ता गड्ढा बनाकर पानी के बहाव की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा, प्रदीप लकड़ा, उत्तम गोप, शंकर तांती, थियोफिल सांगा, प्रकाश लकड़ा, पास्कल लकड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा में आमजनों की सुनी समस्या, ऑनस्पॉट दिए 10 लाख का चेक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। एक ओर यहां मुख्यमंत्री की दिवंगत माता को श्रद्धसुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में नेमरा पहुंच रहे हैं।

लोगों ने आज भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी और निदान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके द्वारा दिये आवेदन को स्वीकार किया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समस्या निदान का निर्देश दिया।

इसी तहत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज हेतू 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने करीब छह वर्षीय अनूप बेसरा को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान के तहत 48 घंटे के अंदर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाते हुए 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

विदित हो कि पिछले दिनों नेमरा में ही अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने बेटे के कान की इलाज के लिए अत्यधिक राशि खर्च होने के कारण सहयोग का अनुरोध किया था। उनके पुत्र का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके सुनने के अंग (इंटरनल इयर) को बदलने की सलाह दी है, जिसमें अत्यधिक राशि खर्च होने की बात सामने आई है। इसके बाद रामकिशुन ने नेमरा पहुंचकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बताई थी।

मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। इसपर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गई और 48 घंटे के भीतर ही अनूप बेसरा को नेमरा में ही आज 10 लाख का चेक प्रदान कर दिया गया।

अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने बताया कि आर्थिक मदद मिलने से अब उन्हें अपने पुत्र के इलाज में काफी सहयोग मिलेगी।

*नेमरा में स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई दिग्गज पहुंचे, सीएम हेमंत से मिलकर जताई संवेदन

.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री श्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री विनोद सिंह, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक श्री अकील अख्तर, पूर्व विधायक श्री निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रार्थना किया गया श्री गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित हैं नेहा बोरा, आइसा अध्यक्ष के बयान से बढ़ा विवाद, बीजेपी ने साधा निशाना

#nehaborabangladesh_revolution

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक के साथ मिलकर सड़कों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से कराए गए एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। देशभर में जारी आंदोलन के बीच वामपंथी छात्र संगठन ‘आइसा’ की अध्यक्ष नेहा बोरा भी खूब चर्चा में हैं। इस बीच नेहा बोरा एक विवादित बयान देकर घिर गईं हैं। नेहा बोरा ने बांग्लादेश में छात्र आंदोलन से प्रेरित होकर भारत में भी ऐसा आंदोलन खड़ा करने की बात कही है। नेहा बोरा के इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है।

बांग्लादेशी आंदोलनकारियों को 'लाल सलाम'

नेहा बोरा का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन और भारत में चल रहे जेन-जी आंदोलनों के बीच समानता बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 'लाल सलाम' से की और बांग्लादेश के आंदोलन से जुड़े लोगों को बधाई दी। नेहा बोरा ने कहा, "हम आपको अपना लाल सलाम पेश करते हैं। हम जानते हैं कि आज देशभर में जो जेन-जी आंदोलन देखने को मिल रहा है, उसकी शुरुआत सबसे पहले बांग्लादेश में हुई थी। हमें रास्ता दिखाने और हमारे साथ एकजुटता दिखाने के लिए बधाई।"

बांग्लादेश के आंदोलन से भारत की तुलना

नेहा बोरा ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में शुरू हुआ आंदोलन लोकतंत्र और मताधिकार के लिए था। उनके मुताबिक, भारत में युवा जिस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं और उसका नेतृत्व कर रहे हैं, वह भी लोकतंत्र और मताधिकार के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में लोगों ने धार्मिक कट्टरता के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, उसी तरह की लड़ाई भारत के जेन-जी और दूसरे लोग भी लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने साधा निशाना

नेहा बोरा के बांग्लादेश को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद बढ़ने लगा है। बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर वीडियो शेयर करके राहुल गांधी और नेहा बोरा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरा इको सिस्टम कोई राजनीतिक बदलाव नहीं चाहते हैं। उनका बस एक ही मकसद है सत्ता परिवर्तन करना। प्रदीप भंडारी ने कहा कि नेहा बोरा ने खुद ये माना कि वो बांग्लादेश की तरह भारत में भी सत्ता परिवर्तन की मंशा रखती हैं।