/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz NH-33 रामपुर टाटा रोड पर जलभराव से सड़क जर्जर, आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन से की शिकायत Jharkhand
NH-33 रामपुर टाटा रोड पर जलभराव से सड़क जर्जर, आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन से की शिकायत

नामकुम: नामकुम प्रखंड के रामपुर टाटा रोड NH-33 स्थित आर्या धर्म कांटा के पास सड़क काफी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नियर की कंपनी से प्रतिदिन पानी का बहाव होने के कारण टाटा रोड खराब हो चुकी है, जिससे वाहनों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

आम जनता की शिकायत पर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति रांची के सचिव नन्हें कच्छप के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने कंपनी के कर्मचारियों और इंचार्ज से भेंट कर समस्या से अवगत कराया।

कंपनी के इंचार्ज से बात करने पर उन्होंने दो-चार दिन के अंदर ही परिसर के अंदर सोख्ता गड्ढा बनाकर पानी के बहाव की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा, प्रदीप लकड़ा, उत्तम गोप, शंकर तांती, थियोफिल सांगा, प्रकाश लकड़ा, पास्कल लकड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा में आमजनों की सुनी समस्या, ऑनस्पॉट दिए 10 लाख का चेक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। एक ओर यहां मुख्यमंत्री की दिवंगत माता को श्रद्धसुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में नेमरा पहुंच रहे हैं।

लोगों ने आज भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी और निदान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके द्वारा दिये आवेदन को स्वीकार किया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समस्या निदान का निर्देश दिया।

इसी तहत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज हेतू 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने करीब छह वर्षीय अनूप बेसरा को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान के तहत 48 घंटे के अंदर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाते हुए 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

विदित हो कि पिछले दिनों नेमरा में ही अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने बेटे के कान की इलाज के लिए अत्यधिक राशि खर्च होने के कारण सहयोग का अनुरोध किया था। उनके पुत्र का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके सुनने के अंग (इंटरनल इयर) को बदलने की सलाह दी है, जिसमें अत्यधिक राशि खर्च होने की बात सामने आई है। इसके बाद रामकिशुन ने नेमरा पहुंचकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बताई थी।

मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। इसपर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गई और 48 घंटे के भीतर ही अनूप बेसरा को नेमरा में ही आज 10 लाख का चेक प्रदान कर दिया गया।

अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने बताया कि आर्थिक मदद मिलने से अब उन्हें अपने पुत्र के इलाज में काफी सहयोग मिलेगी।

*नेमरा में स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई दिग्गज पहुंचे, सीएम हेमंत से मिलकर जताई संवेदन

.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री श्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री विनोद सिंह, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक श्री अकील अख्तर, पूर्व विधायक श्री निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रार्थना किया गया श्री गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित हैं नेहा बोरा, आइसा अध्यक्ष के बयान से बढ़ा विवाद, बीजेपी ने साधा निशाना

#nehaborabangladesh_revolution

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक के साथ मिलकर सड़कों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से कराए गए एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। देशभर में जारी आंदोलन के बीच वामपंथी छात्र संगठन ‘आइसा’ की अध्यक्ष नेहा बोरा भी खूब चर्चा में हैं। इस बीच नेहा बोरा एक विवादित बयान देकर घिर गईं हैं। नेहा बोरा ने बांग्लादेश में छात्र आंदोलन से प्रेरित होकर भारत में भी ऐसा आंदोलन खड़ा करने की बात कही है। नेहा बोरा के इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है।

बांग्लादेशी आंदोलनकारियों को 'लाल सलाम'

नेहा बोरा का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन और भारत में चल रहे जेन-जी आंदोलनों के बीच समानता बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 'लाल सलाम' से की और बांग्लादेश के आंदोलन से जुड़े लोगों को बधाई दी। नेहा बोरा ने कहा, "हम आपको अपना लाल सलाम पेश करते हैं। हम जानते हैं कि आज देशभर में जो जेन-जी आंदोलन देखने को मिल रहा है, उसकी शुरुआत सबसे पहले बांग्लादेश में हुई थी। हमें रास्ता दिखाने और हमारे साथ एकजुटता दिखाने के लिए बधाई।"

बांग्लादेश के आंदोलन से भारत की तुलना

नेहा बोरा ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में शुरू हुआ आंदोलन लोकतंत्र और मताधिकार के लिए था। उनके मुताबिक, भारत में युवा जिस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं और उसका नेतृत्व कर रहे हैं, वह भी लोकतंत्र और मताधिकार के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में लोगों ने धार्मिक कट्टरता के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, उसी तरह की लड़ाई भारत के जेन-जी और दूसरे लोग भी लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने साधा निशाना

नेहा बोरा के बांग्लादेश को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद बढ़ने लगा है। बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर वीडियो शेयर करके राहुल गांधी और नेहा बोरा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरा इको सिस्टम कोई राजनीतिक बदलाव नहीं चाहते हैं। उनका बस एक ही मकसद है सत्ता परिवर्तन करना। प्रदीप भंडारी ने कहा कि नेहा बोरा ने खुद ये माना कि वो बांग्लादेश की तरह भारत में भी सत्ता परिवर्तन की मंशा रखती हैं।

सुप्रीम कोर्ट को कोई धमका नहीं सकता', राहुल गांधी SC मार्च पर सीजेआई की टिप्पणी

#supremecourtreprimandsrahulgandhionledmarchto_sc

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी की है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका इतनी कमजोर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा-धमका नहीं सकता। ये बेकार की कोशिशें हैं और इनपर कोई ध्यान नहीं देता। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आचरण पर भी सवाल उठाए हैं। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि राहुल गांधी को खुद के आचरण को लेकर सफाई देनी होगी।

आज राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई सीजेआई सूर्यकांत के बेंच के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं के कथित एसआईआर अनियमितताओं के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का जिक्र होने पर सीजेआई ने कहा, 'कोई भी न्यायपालिका को दबाव में नहीं डाल सकता'।

हमें पता है कि बाहर क्या हो रहा है-सीजेआई

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने अदालत में राजनीतिक जुलूस और उसके घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि करीब 200 वकीलों ने इस तरह के दबाव बनाने के प्रयास पर चिंता जताते हुए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अदालत ऐसी घटनाओं से अनजान नहीं है और वह एकांतवास में नहीं है, हमें पता है कि बाहर क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कमजोर प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं देता, जबकि अदालत बाहर दिए जा रहे बयानों से भी अवगत है।

सुप्रीम कोर्ट तक निकाला था मार्च

ये पूरी सुनवाई 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से जुड़ी हुई है। इस दिन राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला था। इस मार्च में हजारों लोग शामिल हुए थे। भीड़ के रूप में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे नेताओं ने वहां पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका दी थी। इस याचिका में कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एक्शन लेने की मांग की गई थी।

केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस

सुनवाई के दौरान अदालत ने असदुद्दीन ओवैसी समेत नेताओं की ओर से निर्वाचन आयोग से संबंधित दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किए और समान राहत वाली याचिकाओं को एक साथ रखने का निर्देश दिया।

सीएम हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में मां स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में निभाईं, दातून-पानी-भोजन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित

अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई।

उन्होंने अपने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार संपन्न किए।

PVUNL ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया 12वाँ स्थापना दिवस

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने आज परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल, पतरातू में अपना 12वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। यह अवसर कंपनी की विकास यात्रा, परिचालन उत्कृष्टता तथा झारखंड के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।

समारोह का शुभारंभ श्री बिष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना) द्वारा PVUNL का ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात गुब्बारे छोड़े गए और केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियाँ मनाई गईं। इस अवसर पर श्री प्रशांत पाटिल, महाप्रबंधक (संचालन), श्री आर.के. निरंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), अन्य विभागाध्यक्षों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह ने PVUNL परिवार के बीच एकता, सहयोग और सामूहिकता की भावना को और सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए.के. सहगल तथा PVUNL के अध्यक्ष एवं NTPC लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) श्री के.एस. सुंदरम ऑनलाइन माध्यम से समारोह में शामिल हुए और अपने संबोधन के माध्यम से PVUNL परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में श्री ए.के. सहगल ने कंपनी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं प्रमुख उपलब्धि-चिह्नों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने परिचालन उत्कृष्टता, बान्हरडीह कोयला खनन परियोजना में प्रगति तथा आसपास के समुदायों के कल्याण एवं विकास के लिए संचालित विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलों में PVUNL टीम के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इसी उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए संगठन के भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में श्री के.एस. सुंदरम ने PVUNL टीम के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने PVUNL परिवार पर गर्व व्यक्त करते हुए संगठन की विकास यात्रा में कर्मचारियों और उनके परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने टीम को आपसी सहयोग, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना बनाए रखते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान PVUNL की 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई। इसमें कंपनी की प्रमुख उपलब्धियों, परिचालन प्रगति, महत्वपूर्ण पड़ावों तथा सतत विकास और सामुदायिक कल्याण की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाया गया।

यह अवसर संपूर्ण PVUNL परिवार के लिए गर्व, उपलब्धियों के स्मरण और भविष्य के प्रति नई ऊर्जा का प्रतीक बना। स्थापना दिवस के इस समारोह ने परिचालन उत्कृष्टता, सतत विकास तथा विद्युत क्षेत्र और झारखंड के सामाजिक-आर्थिक विकास में निरंतर योगदान देने के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ किया।

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में झारखंड ने रचा इतिहास, रामगढ़ के पूरव जैन को देश भर में रजत पदक, चतरा के दीपक कुमार भी टॉप 60 में शामिल

नयी दिल्ली/रांची :12वीं राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में झारखंड ने इतिहास रचते हुए देश भर में रजत पदक हासिल किया. यह पहला अवसर है जब झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप थ्री में स्थान मिला.

आर्मी स्कूल रामगढ़ के पूरव जैन ने यह उपलब्धि हासिल की. उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ. गंगा स्मारक उच्च विद्यालय गिधौर चतरा के दीपक कुमार को भी टॉप 60 राष्ट्रीय पुरस्कार में स्थान मिला.भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. पूरव जैन को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र, मोमेंटो और एक लैपटॉप भेंट किया गया

पूरव जैन का नवप्रवर्तन

पूरव जैन ने विद्युत उपभोग के देखरेख का अभिनव उपकरण पर अपना विचार प्रस्तुत किया. उनके विचार को बीआइटी मेसरा में मेंटरशिप कार्यक्रम के द्वारा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने काफी सुधार कराया था. दीपक ने स्मार्ट बोरवेल पाइप कटर पर नवप्रवर्तन प्रस्तुत किया.

निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री राजेश प्रसाद और इंस्पायर अवॉर्ड मानक राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने इस उपलब्धि पर विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की.

दिल्ली में झारखंड टीम के साथ सहायक राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ शाहनवाज कुरैशी, डॉ नूतन कुमारी सिन्हा, राम कुमार दास, मनु कुमारी, अभिषेक राज, दिनकर स्वराज शामिल थे.

*नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन से मिले विभिन्न सामाजिक संगठन और आमजन, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने मौके पर सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस भावुक क्षण के दौरान, नेमरा पहुंचे सभी लोगों ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण और सादर श्रद्धांजलि दी। आगंतुकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, मौके पर ही सुनीं समस्याएं

शोक की इस घड़ी में भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जन-सेवा के अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। उन्होंने नेमरा में जुटे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर लोगों के आवेदनों को हाथों-हाथ लिया।

अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

मामलों की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा सौंपे गए आवेदनों और समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

#bluedrummurdercaseverdictmuskanandsahilsentencedtodeath

नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड को लेकर आज सजा पर फैसला आ गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ कोर्ट ने ने सौरभ के हत्यारों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सजा ए मौत दी गई है। हत्याकांड में कोर्ट ने पहले ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को हत्या के मामले में आरोपी करार दिया था। अब 14 अक्टूबर यानी आज दोनों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में बुधवार को सजा पर सुनवाई की। लंच से पहले भी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए दोनों दोषियों से अदालत ने पूछा कि क्या वे सजा सुनाए जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं। दोनों ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। हालांकि, मुस्कान ने कहा कि उसकी दो बेटियां है उनका ख्याल रखा जाए। लंच के बाद दोनों को दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने सजा सुनाई। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, फैसला सुनते समय मुस्कान ने हाथ जोड़ रखे थे और बाद में रोने लगी। साहिल शुक्ला की आंखें भी नम हो गईं।

परिजनों ने की थी फांसी की मांग

नीला ड्रम केस यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने फांसी दिए जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि आरोपियों को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है। सौरभ की मां रेणु राजपूत ने पहले ही कहा कि वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगी। कोर्ट के निर्णय से पहले रेणु ने अपने घर पर पूजा भी शुरू की है। मुस्कान के परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया था और वे भी सौरभ के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने अब यही फैसला सुनाया है।

क्या था नीला ड्रम केस?

मेरठ के ब्रह्मपुरी में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। मुस्कान ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर अपने पति सौरभ के बेहोश किया। पुलिस जांच के अनुसार, वारदात वाली रात सौरभ अपनी मां रेनू देवी के घर से कोफ्ते की सब्जी लेकर आया था। आरोप है कि मुस्कान ने उसी सब्जी में नशीली दवा मिला दी थी। सौरभ के बेसुध होने के बाद साहिल को घर बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सौरभ की हत्या की गई और वॉशरूम में उसके शव के टुकड़े किए गए। जांच में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, शव को पहले ब्रीफकेस में रखने की कोशिश की गई, लेकिन ब्रीफकेस का हुक टूटने के बाद उसे बेड में रखा गया। बाद में शव को नीले ड्रम में छिपाया गया। बॉडी पार्ट्स को नील ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया। वारदात अंजाम देने के बाद चार मार्च को साहिल और मुस्कान हिमाचल फरार हो गए थे। मामले में 18 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी की गई। दोनों की गिरफ्तारी के बाद सौरभ की लाश ड्रम से बरामद की गई थी।