/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz SIR के मुद्दे पर भाजपा का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण का आरोप Jharkhand
SIR के मुद्दे पर भाजपा का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण का आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

श्री साहू ने कहा कि SIR प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए राज्य सरकार हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार SIR को लेकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कहा कि झारखंड में SIR शुरू होने से पहले ही JMM और कांग्रेस ने इसके बहिष्कार और विरोध की बात कही थी। और जब प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो इसे प्रभावित करने और एक समाज विशेष को खुश करने के लिए उनके नामों को अवैध रूप से जोड़ने के लिए हर प्रकार के हथकंडे यह सरकार अपना रही है।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना में आ रही विसंगतियां का मामला केवल मतदाता सूची का नहीं बल्कि लोकतंत्र की पारदर्शिता का मामला है। साहिबगंज, राजमहल और पाकुड़ क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर उम्र संबंधी गंभीर गड़बड़ियां सामने आ रही है। जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। पाकुड़ और साहिबगंज सहित संथाल परगना के पूरे संवेदनशील इलाकों में मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन जरूरी है।

श्री साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों को अब सरकारी सेवक नहीं, बल्कि झामुमो-कांग्रेस के पोलिंग एजेंट बनाकर रख दिया है। प्रशासन की मिलीभगत से यह सरकार एक खास वर्ग के अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के प्रयास में लगी है।

श्री साहू ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में राजनीतिक दखल क्यों? झामुमो-कांग्रेस अपनी बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, BDO और CDPO को नेताओं के साथ मिलाकर यह योजना बना रहे हैं कि कैसे अपने वोट बैंक बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट से न कटे।

खुल्लम-खुल्ला निर्देश दिया जा रहा है, क्योंकि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन अब यह मान चुका है कि उनकी जीत बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट बैंक के भरोसे टिकी हुई है।

श्री साहू ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मामलों में हेमंत सरकार का रवैया पहले से सवालों के घेरे में रहा है, अब एसआईआर में सामने आ रही विसंगतियां उन सवालों को और गंभीर बनाती हैं। पदाधिकारियों द्वारा jmm कांग्रेस के लोगों को कैसे लाभ दिया जा रहा है, बांग्लादेशी घुसपैठियों को कैसे मदद की जा रही है, इसके कई उदाहरण सामने आए हैं। झारखंड में कई अधिकारी व कर्मचारी इसमें नियम के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। विशेष कर संथाल परगना प्रमंडल में जो विसंगतियां आ रही है, राज्य के लिए चिंताजनक है।

श्री साहू ने कहा कि पाकुड़ के बरहरवा क्षेत्र में कथित फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह तो एक जगह का मामला है, ऐसे कितने मामले अभी पकड़ से दूर हैं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड के आहुत ग्राम में फर्जी दस्तावेज (Fake Document) जमा कर अवैध रूप से मतदाता सूची में जुड़ने का प्रयास कर रहे 4 अपात्र व्यक्तियों एवं एक कॉमन सर्विस सेंटर संचालक पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने हेतु प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बरहरवा प्रखंड में संदिग्ध दस्तावेजों के संबंध में कुल 4 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इनमें रूबेदा बेवा, रबी शेख, पिंटू शेख, सेन्टु शेख द्वारा फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत की गई हैं। इन अपात्र व्यक्तियों को कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मोहम्मद सलीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपलब्ध कराए गए थे।

वहीं उन्होंने कहा कि साहेबगंज जिला के राजमहल विधानसभा में बूथ संख्या-343, गृह संख्या-01 में वर्ष 2019 की मतदाता सूची में 4 मतदाताओं का नाम था, जबकि 25 जुलाई, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची में 39 मतदाताओं का नाम है। वर्तमान सूची में सैयद अली का आयु 69 वर्ष है, जबकि उसके पुत्र गफूर शेख की आयु 67 वर्ष है। इसी बूथ पर वर्ष 2019 में आजाद अली की आयु 34 वर्ष है, वहीं 2024 की सूची में आजाद अली का नाम नहीं है, परंतु उनकी पत्नी आयसा का नाम है, जिसकी आयु 64 वर्ष है। राजमहल विधानसभा में बूथ संख्या-187, गृह संख्या-137 में वर्ष 2019 की मतदाता सूची में मात्र 12 मतदाता थे, जबकि वर्तमान मतदाता सूची में बढ़कर 26 हो गये हैं। वहीं साहेबगंज जिले के बोरियो विधानसभा में मंडरो प्रखंड के लालमाटी गांव में एक भी मुस्लिम का घर नहीं है, परंतु वहां के मतदाता सूची में दर्जनों मुस्लिम मतदाता शामिल है और तेलियागढ़ी बूथ पर उनके मतदान करने की बात कही गई है। साहेबगंज जिला में ऐसा भी मामला सामने आया है कि 15 वर्ष के मतदाता को पिता बताया जा रहा है और उसी मतदाता को 30 वर्ष की आयु में दादा बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे भी मामला सामने आया है कि पिता और पुत्र की आयु में मात्र 2-3 वर्ष का अंतर है।

श्री साहू ने कहा कि अपात्र मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए झामुमो-कांग्रेस एसआईआर मामले में फर्जीवाड़ा और घोटाला कर रही है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हेमंत सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर सरकार की नीयत साफ है, तो मतदाता सूची की हर शिकायत की जांच कराने में उसे कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह मतदाता सूची को शुद्ध करने के पक्ष में है या संदिग्ध नामों को संरक्षण देने के पक्ष में?

श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी और उसका पर्दाफाश करने का काम करेगी। जरूरत पड़ेगी तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।

उन्होंने सरकारी पदाधिकारियों को सरकार के टूलकिट की बजाय निष्पक्ष तरीके से काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारियों को अपनी आदतों से बाज आनी चाहिए अन्यथा उन्हें जेल की हवा खाने से कोई नहीं रोक सकता हवहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मौके पर कहा कि राज्य के पदाधिकारी स्वच्छ और त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने की दिशा में काम करें। उन्होंने ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन प्रमाण पत्र बनाने की छूट देने के फैसले को भी अनुचित बताते हुए कहा कि यह सब अवैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बनाए रखने की कवायद है। उन्होंने भी बांग्लादेशी घुसपैठियों पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही मेहरबानी को लेकर कई उदाहरण गिनाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का वोटर आईडी कार्ड , आधार कार्ड और पैन कार्ड आसानी से इन इलाकों में आखिर कैसे बन जा रहा है, यह जांच का विषय है। पदाधिकारियों के संरक्षण के बिना यह सब संभव ही नहीं है। उन्होंने प्रज्ञा केंद्र संचालकों की मदद से फर्जी दस्तावेज बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

ै।

हेमंत सरकार युवाओं का भविष्य बेच रही, बिना CBI जांच छात्रों को न्याय नहीं : आदित्य साहू

JPSC, JSSC एवं CGL परीक्षाओं में हुई कथित व्यापक धांधली, परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी, पूरे मामले की CBI जांच तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। जिला स्कूल मैदान से निकले इस घेराव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र–युवा एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद करते हुए सरकार से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं के भविष्य के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के साथ अन्याय और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देश का आंदोलन बन गया है। सरकार आंदोलन को दबाने के लिए भोले-भाले छात्रों पर फर्जी FIR दर्ज कर उनकी आवाज कुचलने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्रों पर सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले किए जा रहे हैं और सरकार ने लोकतांत्रिक आंदोलन पर पाबंदी लगाने का प्रयास किया है। नौकरी के सौदागर खुले घूम रहे हैं, जबकि सरकार छोटी मछलियों को CID के माध्यम से पकड़वाकर महज दिखावा कर रही है।

श्री साहू ने कहा कि बिना CBI जांच के छात्रों को न्याय नहीं मिल सकता। हेमंत सरकार ने भर्ती संस्थानों को कमाई का साधन बना दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा JPSC, JSSC और CGL की धांधली में शामिल बड़ी मछलियों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा भाजपा चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची की महापौर रोशनी खलखो ने भी संबोधित करते हुए राज्य की सरकार पर हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार सीआईडी जांच के नाम पर केवल आईवॉश कर रही है। इस सरकार को हर हाल में सीबीआई जांच करानी ही होगी।

वहीं इस कार्यक्रम में रांची उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश मंत्री अमित कुमार, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो ‘धीरज’, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भारत यादव, सीमा सिंह, मनोज महतो बाजपेयी, सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, समरी लाल, गंगोत्री कुजूर, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सत्यनारायण सिंह, केके गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, संदीप वर्मा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, मनोज चौधरी, सुधाकर चौबे, रमेश सिंह, ललित ओझा, कमलेश राम, राजू सिंह, बीणा मिश्रा, नीरज चौधरी, संकेत तिवारी, शत्रुधन साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम द्वारा JPSC JSSC परीक्षा में हर गड़बड़ी में बिहार कनेक्शन कहने पर दिखाया आईना

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम द्वारा JPSC JSSC परीक्षा से जुड़ी अनियमितता के मास्टरमाइंड और सभी माफियाओं के बिहार कनेक्शन होने को लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट पर jmm को आईना दिखाते हुए कहा है कि केवल अपने अपराध कृत्य के लिए एवं किसी राज्य के चंद लोगों के कुकर्मों की सजा एक समृद्ध एतिहासिक विरासत समेटे राज्य को बदनाम करना कहीं से भी उचित नहीं है।

श्री मरांडी ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार कनेक्शन? क्या बिहार जैसे समृद्ध एतिहासिक विरासत समेटे राज्य को अपराधियों और अपने अपराध कृत्य के लिए आप बदनाम नहीं कर रहे हैं। ऐसी बातें आपके जेहन में आती कैसे हैं?

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की देवभूमि देवघर का अभय तिवारी JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितता का मास्टरमाइंड निकला तो उसका गुनाह का बदला देवघर से लेंगे, गिरिडीह के आपके जिलाध्यक्ष का नौकरी में वसूली का ऑडियो वायरल है, क्या उसकी जिम्मेदारी पूरे गिरिडीह और झामुमो की है। ये जो सुप्रियो दादा की पत्नी का नाम वसूली में आया और उनके पीएस की गिरफ्तारी हुई तो आपकी पार्टी और पूरी रांची गुनहगार होगी क्या? पलामू के रवि मास्टर, हजारीबाग का लालू यादव, बोकारो का सानंद प्रकाश समेत कई लोग सीआईडी की रडार पर हैं। क्या उनके जिले के लोगों का भी ऐसे ही कनेक्शन लिखयेगा?

उन्होंने कहा कि हां कनेक्शन क्या होता है, जानिए...जेएससीए में नौकरी के लिए एल ख्यांगते को किसने JPSC का अध्यक्ष बनाया? JSSC में पेपर लीक हुआ, नीरज सिन्हा को किसने जेएसएससी का अध्यक्ष बनाया था? विनोद सिंह का कनेक्शन कहां से है? अनुराग गुप्ता को किसने रिटायरमेंट के बाद डीजीपी बनाया, ताकि सीजीएल पेपर लीक की जांच को मोड़ा जा सके? सुनिये सारे जवाब तलाशेंगे तो जवाब एक मिलेगा: कांके रोड का कनेक्शन।

उन्होंने कहा कि आखिर CID की जांच को गलत दिशा में मोड़ने वाले, नौकरी बेचने के बाद इसकी जांच में घोटाला करने वाले नीरज सिन्हा पर कोई कारवाई क्यों नहीं हुई? सुधीर गुप्ता आज भी अपने पद पर बने हुए हैं। प्रशांत कुमार के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वहीं अनुराग गुप्ता के एक-एक कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। वे ACB से दस्तावेज लेकर भाग गए। ACB के कंप्यूटर का डाटा सब निकाल कर ले गये। मनमाने तरीक़े से बड़ी मछलियों को बचाने के लिये पहले शराब घोटाले और फिर JSSC घोटाले के साक्ष्य नष्ट किये और कराये। जमकर वसूली की। लेकिन लूट का पूरा माल उपर नहीं पंहुचा तो उसे हटा दिये। तब मुख्यमंत्री जी कहाँ सोये हुए थे? आखिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

उन्होंने पूछा कि आखिर इन अधिकारियों को किसका संरक्षण प्राप्त है? इन अधिकारियों की गिरफ्तारी और उनके मुँह खोलने से ऐसा कौन सा शख्स है, जो डर रहा है? कांके रोड और मुख्यमंत्री से उसका क्या कनेक्शन है? एक बात और...ममता बनर्जी के राज में नियामतपुर में क्वेश्चन पेपर रटवाये गये तो बंगाल कनेक्शन का नाम लेने में डर क्यों लगता है?

JSSC CGL पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, सीआईडी ने पटना के राजन कुमार को दबोचा

#ranchijssccglpaperleakbrokerrajankumarpatna_arrested

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक और अनियमितता के मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की विशेष जांच टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को होटल में ठहराने का आरोप

आरोप है कि राजन कुमार कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले जाता था। एग्जाम से पहले अभ्यर्थियों को होटल में ठहराया ठहराया था। वहां उन्हें परीक्षा से जुड़े प्रश्न और उत्तर रटवाए जाते थे।

प्रश्नपत्र लीक मामले में अहम खुलासों की उम्मीद

जांच एजेंसी को उम्मीद है कि राजन से पूछताछ में प्रश्नपत्र लीक मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। इस मामले में विशेष जांच टीम ने रविवार को पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी से सफल अभ्यर्थी कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कुंदन ने प्रश्नपत्र लीक गिरोह को पैसे दिए थे। कुंदन मूलरूप से डुमरी का रहने वाला है और वर्तमान में गुमला जिले के सिसई में पदस्थापित था।

बिचौलिए का काम करता था राजन कुमार

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार राजन कुमार जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा कराने वाली एजेंसी आईसीएन के संचालक मिथिलेश सिंह के सिंडिकेट से जुड़ा था। मिथिलेश सिंह भी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान राजन की मुलाकात मिथिलेश से हुई थी। इसके बाद मिथिलेश ने राजन को अभ्यर्थियों से संपर्क करने, परीक्षा पास कराने की सेटिंग करने और उनसे पैसे वसूलने की जिम्मेदारी दी। राजन अभ्यर्थियों से पैसे लेकर मिथिलेश तक पहुंचाता था और बदले में उसे कमीशन मिलता था।

पेपर लीक का बिहार कनेक्शन

राजन कुमार की गिरफ्तारी के बाद जेएसएससी-सीजीएल मामले की जांच का दायरा दूसरे राज्यों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। आरोपी पटना, बिहार का रहने वाला है, जबकि जांच में सामने आया स्थान नियामतपुर, पश्चिम बंगाल है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सीआईडी अब केवल झारखंड में मौजूद आरोपियों और परीक्षा से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित पेपर लीक के नेटवर्क से जुड़े बाहरी लोगों और ठिकानों की भी पड़ताल कर रही है।

झारखंड के चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 2 घंटे में किया सकुशल बरामद

#chatramlavidhayakjanardanpaswansonkidnapped

झारखंड में चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण हो गया। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ का अपहरण सोमवार को रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के किया गया। लेकिल पुलिस की तत्परता की वजह से दो घंटे में ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

एमिटी विश्वविद्यालय के पास से अपहरण

बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग वाहनों से एमिटी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने विधायक के पुत्र सौरभ के साथ मारपीट की और इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजन उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल के पास उनकी थार गाड़ी खड़ी मिली थी।

चंद घंटों में विधायक के बेटे को सकुशल बरामद

परिजनों से सूचना मिलते ही रांची पुलिस एक्टिव हो गई है और उनके बेटे को सकुशल बरामद करने में सफल रही। पुलिस ने संभावित ठिकानों की निगरानी के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। मामले में चतरा पुलिस की तकनीकी टीम ने भी सहयोग किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

विधायक के बेटे की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस घटना के पीछे की वजह क्या है और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है, इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विधायक पुत्र की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

छात्रों के मुद्दे पर भाजपा द्वारा आहूत चारदिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी

8 से लेकर 11 सितंबर तक 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता विभिन्न जिलों में संभालेंगे मोर्चा

JPSC, JSSC CGL सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ, शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने 8 सितंबर से घोषित राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा द्वारा इस आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों में अपने प्रमुख नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। ये नेता उन जिलों में आंदोलन का मोर्चा संभालेंगे।

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि भाजपा द्वारा आहूत चार दिवसीय इस व्यापक आंदोलन के तहत 8 से लेकर 11 सितंबर तक तिथिवार 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ डीसी एवं एसपी कार्यालय का किया जाएगा घेराव किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों के लिए अलग अलग प्रमुख नेताओं को इस आंदोलन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

8 सितंबर को राँची,

9 सितंबर को सरायकेला एवं

11 सितंबर को खूँटी में,

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

8 सितंबर को दुमका,

9 सितंबर को पाकुड़,

10 सितंबर को साहेबगंज एवं

11 सितंबर को गोड्डा में,

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

8 सितंबर को हजारीबाग,

10 सितंबर को धनबाद एवं

11 सितंबर को लोहरदगा में,

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

8 सितंबर को जमशेदपुर

9 सितंबर को बोकारो एवं

11 सितम्बर को रामगढ़ में,

एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव

9 सितंबर को सिमडेगा,

10 सितंबर को गुमला और चाईबासा एवं

11 सितंबर को गिरिडीह में,

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

8 सितंबर को गढ़वा में,

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय

10 सितम्बर को चतरा एवं

11 सितंबर को जामताड़ा में,

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

9 सितम्बर को पलामू एवं

10 सितंबर को लातेहार में,

मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल

9 सितम्बर को कोडरमा में

पूर्व मंत्री नीरा यादव

11 सितंबर को देवघर के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

श्री बाउरी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जिलावार संयोजक भी बनाए गए हैं। जिसमें रांची एवं देवघर के लिए गणेश मिश्रा, सरायकेला के लिए बालमुकुन्द सहाय, खूंटी के लिए नीलकंठ सिंह मुंडा, दुमका के लिए सुनील सोरेन, पाकुड़ के लिए कृष्णा महतो, साहेबगंज के लिए अनंत ओझा, गोड्डा एवं धनबाद के लिए दिलीप वर्मा, हजारीबाग, गढ़वा एवं पलामू के लिए भानु प्रताप शाही, लोहरदगा के लिए अमित सिंह, सिमडेगा के लिए मुनेश्वर साहू, गुमला के लिए मनीर उरांव, गिरिडीह के लिए सरोज सिंह, चाईबासा के लिए गीता कोड़ा, जमशेदपुर के लिए आभा महतो, बोकारो के लिए अमर कुमार बाउरी, रामगढ़ के लिए राकेश प्रसाद, चतरा के लिए अमरदीप यादव, जामताड़ा के लिए सुनील सोरेन, लातेहार के लिए मनीर उरांव, कोडरमा के लिए शालिनी बैसखियार को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मुख्य सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमें को हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, जिस पर राज्य सरकार मौन रही। तत्पश्चात भाजपा ने इस आंदोलन की रूपरेखा बनाई है। भाजपा छात्रों के इस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर मजबूती से खड़ी है।

श्री बाउरी ने बताया कि 8 सितंबर से प्रारंभ यह आंदोलन पहले दिन रांची, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और गढ़वा जिले में, 9 सितंबर को कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा जिले में, 10 सितंबर को सरायकेला, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा जिले में जबकि 11 सितंबर को रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा और जामताड़ा जिले में निर्धारित है।

JSSC-CGL मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : बाबूलाल मरांडी

श्री मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि अनुराग गुप्ता छात्रों द्वारा लगाए गए पेपर लीक के आरोपों को गलत साबित करने पर आमादा थे? क्यों वे खुलेआम मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज करने की कोशिश कर रहे थे? झारखंड के छात्र और बेरोजगार आज यही सवाल पूछ रहे हैं। जिस अधिकारी की भूमिका पर ही जांच को प्रभावित करने के गंभीर सवाल खड़े हों, उस पर कार्रवाई किए बिना CID की जांच और उसकी निष्पक्षता पर आखिर भरोसा कैसे किया जा सकता है?

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि अगर आपको झारखंड के लाखों युवा बेरोजगारों के भविष्य से जरा भी सरोकार है, तो डरिये मत, हिम्मत दिखाइए। इस अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराइए और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए... क्योंकि जब वर्दी की आड़ में जांच से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे लोग जेल नहीं जायेंगे तो भविष्य में कोई भी अधिकारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से पहले नहीं डरेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में हुए शामिल।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया तथा दाह संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

*मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देर रात हृदयाघात के कारण स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। यह सरकार और पूरे राज्य के लिए अत्यंत दुखद घड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय रहे और परिपक्वता एवं गंभीरता के साथ उन्होंने अनेक विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है और विश्वास करना कठिन है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी अंतिम यात्रा में सरकार और मंत्रिमंडल के सभी लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और आगे भी परिवार के प्रति सरकार का सहयोग एवं संबल बना रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उनके योगदान को राज्य सदैव स्मरण करता रहेगा।

मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, विधायकगण, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं चाहने वाले शामिल हुए। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि। नमन!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को पुष्प चक्र अर्पित कर दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे।

उन्होंने स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री एवं युवा नेतृत्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं का सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।_*

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात गिरिडीह के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि सुदिव्य सोनू गिरिडीह स्थित अपने आवास पर ही देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर के अनुसार मंत्री सुदिव्य सोनू को रात 2.15 बजे के करीब लाया गया था। उनकी छाती में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने अपनी कोशिश की, सांस की नली साफ की गई। सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 4 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। मंत्री सुदिव्य सोनू को पहले से ही बीपी और सुगर की शिकायत थी।

अस्पताल से सुदिव्य सोनू का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सुदिव्य सोनू के निधन के बाद अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए बड़ी संख्या में लोगों के गिरिडीह पहुंचने लगे है। इधर रांची स्थित सरकारी आवास में भी उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शोक जताते हुए X पर लिखा गया- ‘ज़िंदगी की क्षणभंगुरता… कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियाँ ही हमारे साथ हैं। आज की सुबह की शुरुआत बेहद दुखद खबर के साथ हुई। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में रिक्तता छोड़ गया। मैंने आज बड़ा भाई खो दिया।