सोनिया गांधी की किताब को अब हार्परकॉलिन्स करेगी पब्लिश, पेंगुइन इंडिया से विवाद के बीच ऐलान
#soniagandhibiographybelongingpublishbyharpercollinsin_india
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' अब हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित की जाएगी। हार्पर कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। इस किताब को पहले पेंगुइन रैंडम हाउस की ओर से प्रकाशित किया जाना था। पेंगुइन रैंडम हाउस ने कुछ बदलाव और सामग्री पर मतभेद को लेकर किताब प्रकाशित करने से पीछे हटने का फैसला किया। जिसके बाद हार्पर कॉलिन्स ने किताब को छापने का ऐलान कर दिया है।
![]()
10 नवंबर को होगा प्रकाशित
हार्पर कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अपने पोस्ट में हार्पर कॉलिन्स ने लिखा, 'हार्पर कॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण किताब 'बिलॉन्गिंग-ए जर्नी ऑफ लव' को प्रकाशित करेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित यह संस्मरण भारत में 10 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होगा। हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक ‘बिलॉन्गिंग’ प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक नाटकीय एवं बेहद निजी कहानी है। यह पुस्तक भारत की यात्रा और उसके विकास को एक दुर्लभ अंदरूनी नजरिए से प्रस्तुत करती है।'
![]()
पेंगुइन रैंडम हाउस क्यों हटा पीछे?
बता दें कि कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर देश में खूब सियासत हुई। मामला तब शुरू हुआ जब न्यूयॉर्क स्थित अल्फ्रेड ए. नॉफ, जो पेंगुइन रैंडम हाउस का हिस्सा है, ने 18 अगस्त को सोनिया गांधी की किताब प्रकाशित करने की घोषणा की थी। उस समय 10 नवंबर की तारीख तय की गई थी और किताब की पहली प्रिंटिंग करीब एक लाख प्रतियों की बताई गई थी। लेकिन इसके बाद पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किताब प्रकाशित करने से पीछे हटने का फैसला किया। इसे लेकर संपादकीय बदलाव और सामग्री पर मतभेद की बातें सामने आईं।








- भारत की मेजबानी में 18वां शिखर सम्मेलन, गुटेरेस होंगे शामिल; पुतिन, जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति के आने की भी संभावना
1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k