/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz नेपाल सरकार ने जारी की जानकारी - भारी तबाही में भारत के 105 नागरिक लापता हैं ! India
नेपाल सरकार ने जारी की जानकारी - भारी तबाही में भारत के 105 नागरिक लापता हैं !
- बिहार में गंडक को लेकर हाई अलर्ट, सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की


काठमांडू। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। नेपाल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 105 भारतीय नागरिकों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तलाश अभियान चला रहे हैं।
बाढ़ का असर अब बिहार तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खास तौर पर गंडक नदी में दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है। बिहार में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी तैयार रखा गया है।

- अगले कुछ घंटे बेहद अहम
बिहार सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगले पांच-छह घंटे और पूरी रात विशेष सतर्कता बरतें। सरकार ने कहा है कि स्थिति गंभीर है, लेकिन फिलहाल नियंत्रण में है। लोगों से घबराने के बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और नदी एवं निचले इलाकों से सावधान रहने को कहा गया है। फिलहाल कोसी नदी में पानी बढ़ने को लेकर कोई ताजा गंभीर सूचना सामने नहीं आई है, जबकि गंडक के जलस्तर और संभावित दबाव पर प्रशासन की विशेष नजर है। बिहार के आधिकारिक बाढ़ निगरानी आंकड़ों में भी गंडक के कुछ हिस्सों में जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज किया गया है। नेपाल में आई बाढ़ से सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
राम रहीम को 21 दिन की फरलो, सिरसा डेरे पहुंचा

हरियाणा। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो मंजूर की है। मंगलवार सुबह वह सुनारिया जेल से बाहर निकला और कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा पहुंचा।
राम रहीम के जेल से बाहर आने का यह सिलसिला उसकी सजा के करीब नौ साल के दौरान 17वीं बार है। इस साल उसे अब तक करीब 91 दिन की पैरोल/फरलो मिल चुकी है।
सिरसा डेरे पहुंचने के दौरान राम रहीम के काफिले में लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर और इनोवा समेत कई वाहन शामिल रहे। उसके डेरे पहुंचते ही अनुयायियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
राम रहीम साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में सजा काट रहा है। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।
राम रहीम को 21 दिन की फरलो, सिरसा डेरे पहुंचा

हरियाणा। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो मंजूर की है। मंगलवार सुबह वह सुनारिया जेल से बाहर निकला और कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा पहुंचा।
राम रहीम के जेल से बाहर आने का यह सिलसिला उसकी सजा के करीब नौ साल के दौरान 17वीं बार है। इस साल उसे अब तक करीब 91 दिन की पैरोल/फरलो मिल चुकी है।
सिरसा डेरे पहुंचने के दौरान राम रहीम के काफिले में लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर और इनोवा समेत कई वाहन शामिल रहे। उसके डेरे पहुंचते ही अनुयायियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
राम रहीम साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में सजा काट रहा है। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।
राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता’ वाले बयान पर मचा बवाल, शहजाद पूनावाला बोले-बकलोली मचा रखी है

#shehzadpoonawallalashedoutatrahulgandhioversmash_patriarchy

राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने का आह्वान किया था। इस दौरान उन्होंने मनुस्मृति का एक श्लोक उद्धृत किया था। अब राहुल गांधी के बयान पर शहजाद पूनावाला ने बहुत ही जोरदार हमला बोला है।

'स्मैश द पैट्रियार्की' वाली राहुल गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी को आईना दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है, 'राहुल घैंडी बकलोली बंद कीजिए। पहले अपने परिवार और पार्टी में पितृसत्ता को तोड़ें!'

इटली पीएम मेलोनी को लेकर भी उठाया सवाल

शहजाद पूनावाला वीडियो में बोलते दिखते हैं कि राहुल गांधी ये जो बकलोली तुमने लगा रखी है,स्मैश द पैट्रियार्की आदि,ये तब ठीक लगती जब तुम और संदीप दीक्षित स्टेज पर खड़े होकर एक विदेशी महिला प्रधानमंत्री मेलोनी के बारे में सेक्सिस्ट, पेट्रियार्कल और मिस्थोजेनिस्टिक कमेंट नहीं करते।

राहुल को घर में पैट्रियार्की खत्म करने की सलाह

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी अपने घर में तो पैट्रियार्की खत्म कर नहीं पा रहे हैं और दूसरों को ज्ञान देने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, बेटे को आगे बढ़ाने के चक्कर में बेटी को तो आगे बढ़ने नहीं दिया गया। प्रियंका को नेतृत्व में आगे लेकर आइए।

कांग्रेस के अंदर कास्टिंग काउच का आरोप

पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी के अंदर कास्टिंग काउच को लेकर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनावाला ने कहा, 'शारदा राठौर से लेकर सिमोन रोजवेल जॉन से लेकर बाकी जो महिलाएं कास्टिंग काउच का शिकार बनी हैं, यौन उत्पीड़न का शिकार बनी हैं, उनसे जाकर पूछिए।'

हलाला और यूसीसी पर का भी जिक्र

शहजाद पूनावाला नयहीं नहीं रूके। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू रीति रिवाज और मनुस्मृति को महिला विरोधी बताते हैं और गाली देते हैं, लेकिन अपने बगल में हिजाब डाली खड़ी मुस्लिम महिला पर राहुल गांधी की जुबान नहीं खुली।

पुणे के कार्यक्रम में राहुल ने दिया था बयान

बता दें कि पुणे में आयोजित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने देश में पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने का आह्वान किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि इसमें महिला को बचपन में पिता, युवावस्था में पति और पति की मृत्यु के बाद पुत्रों के अधीन बताया गया है। उन्होंने इस व्यवस्था को शर्मनाक बताते हुए कहा था कि पिता, पति और बेटे के अलावा महिलाओं की अपनी अलग पहचान है। इसी बयान का जवाब देते हुए शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखा हमला बोला।

JPSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और झारखंड सरकार को नोटिस

#jpscscamsupremecourtnoticesissuedtocentrejharkhand_govt

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की याचिका पर सुनवाई की। याचिका में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने के साथ परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है।

जेपीएससी के अलावा कई परीक्षाओं में गड़बड़ी

सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि झारखंड में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि क्या मामला कई परीक्षाओं से जुड़ा है। वकील ने बताया कि एक मामला जेपीएससी और दूसरा झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की परीक्षा से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा का भी जिक्र हुआ। सीजेआई ने पूछा कि क्या ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा भी लोक सेवा आयोग कराता है। कोर्ट ने कहा कि वह इस पहलू को भी देखेगा कि यह परीक्षा कैसे आयोजित होती है।

याचिका में क्या हैं मांगे

याचिकाकर्ता ने झारखंड के बाहर के किसी सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की है। प्रस्तावित समिति में फोरेंसिक विज्ञान, आईटी, परीक्षा सुरक्षा, OMR मूल्यांकन, साइबर सुरक्षा और लोक प्रशासन के विशेषज्ञों को शामिल करने की मांग की गई है। इसके साथ ही OMR स्कैनिंग, कोडिंग, मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की पूरी प्रक्रिया के स्वतंत्र ऑडिट की मांग भी की गई है।

क्या है पूरा मामला?

याचिका दो जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सामने आए विवाद के बीच दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, एक सफल उम्मीदवार की OMR उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी वायरल होने के बाद परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर सवाल उठे। याचिका में दावा किया गया है कि संबंधित उम्मीदवार ने प्रथम प्रश्नपत्र में 100 में से केवल 48 सवालों के जवाब दिए थे, इसके बावजूद उसे सफल घोषित किया गया। इन कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

खान सर के खिलाफ थाने पहुंची यूपी की युवती, बताया जान को खतरा, बोली- फैजल खान के कई राज पता

#patnakhansircontroversycomplaintupstudent

खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लड़की ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। युवती ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

खान सर के कई राज जानने का दावा

युवती ने पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने आवेदन में युवती ने बताया कि वह फैजल खान के बारे में कई राज जानती है। युवती का दावा है कि उसके पास फैजल खान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां हैं और इस बात की जानकारी फैजल खान को भी है। इसी वजह से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।

जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप

युवती का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उसे फोन कर निजी जानकारी किसी को बताने से मना किया था। ऐसा करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। युवती रविवार की देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।

उत्तर प्रदेश की रहने वाली है युवती

युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। फिलहाल वह पटना के गांधी चौक इलाके में रह रही है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। वह अगस्त 2016 में पटना आई थी। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक संस्थान में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ाई करती थी।

क्या कह रही खान सर की टीम?

वहीं इस मामले को लेकर खान सर की टीम की ओर से कहा गया है कि जिस आवेदन की बात की जा रही है, वह आवेदन कहां दिया गया है और क्यों दिया गया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम का कहना है कि हर तरफ से खान सर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम के मुताबिक, रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और हर साल बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल होती हैं। ऐसे में छात्राओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने और खान सर की छवि खराब करने के लिए साजिश रचे जाने का आरोप लगाया गया है।

चीन जा रहे हैं अजीत डोभाल, जानें क्यों अहम है NSA का बीजिंग दौरा?

#nsaajitdovalvisitto_china

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल चीन जा रहे हैं। अजीत डोभाल आज बिजिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। वे मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 25वें दौर की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस हाईलेवल मीटिंग का मुख्य फोकस वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिरता बहाल करने और दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने पर रहेगा।

2003 में शुरू हुई थी ये वार्ता

मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर 'विशेष प्रतिनिधियों' (SR) की वार्ता के 25वें दौर के लिए बैठक करेंगे। डोभाल और वांग 'विशेष प्रतिनिधियों' के तौर पर काम करते हैं। यह व्यवस्था 2003 में शुरू हुई थी, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा के विवाद को सुलझाना था।

गलवान झड़प के बाद पांच साल बंद रही वार्ता

2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में बने तनावपूर्ण हालात के कारण यह बातचीत लगभग पांच साल तक रुकी रही। यह बातचीत दिसंबर 2024 में फिर से शुरू हुई, जब बीजिंग में 23वां दौर हुआ। इसके बाद 24वां दौर पिछले साल अगस्त में नई दिल्ली में हुआ था।

एजेंडा में क्या-क्या हो सकता है

उम्मीद है कि दोनों पक्ष अक्टूबर 2024 के डिसइंगेजमेंट (सेना पीछे हटाने के) समझौते का जायजा लेंगे। क्या पिछली बातचीत के बाद से 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) पर शांति बनी हुई है? बीजिंग का कहना है कि बॉर्डर पर हालात "आमतौर पर स्थिर" हैं, दोनों पक्षों के अधिकारियों का कहना है कि 24वें दौर की बातचीत के बाद से वे समझौते पर अमल करने और अगली बैठक की तैयारी में जुटे रहे हैं

बेहद अहम है डोबाल का ये दौरा

यह बातचीत कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आने वाले हैं। 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट के लिए शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले एक सकारात्मक माहौल बनाना और सीमा पर तनाव कम करना है। इनमें सीमा प्रबंधन, आपसी भरोसा बढ़ाने वाले उपाय और सीमा-पार सहयोग जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे। हालांकि, बीजिंग और नई दिल्ली ने चीनी राष्ट्रपति शी के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों तरफ के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि वह आएंगे। उनके दौरे से समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का रास्ता बन सकता है।

चीन जा रहे हैं अजीत डोभाल, जानें क्यों अहम है NSA का बीजिंग दौरा?

#nsaajitdovalvisitto_china

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल चीन जा रहे हैं। अजीत डोभाल आज बिजिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। वे मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 25वें दौर की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस हाईलेवल मीटिंग का मुख्य फोकस वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिरता बहाल करने और दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने पर रहेगा।

2003 में शुरू हुई थी ये वार्ता

मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर 'विशेष प्रतिनिधियों' (SR) की वार्ता के 25वें दौर के लिए बैठक करेंगे। डोभाल और वांग 'विशेष प्रतिनिधियों' के तौर पर काम करते हैं। यह व्यवस्था 2003 में शुरू हुई थी, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा के विवाद को सुलझाना था।

गलवान झड़प के बाद पांच साल बंद रही वार्ता

2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में बने तनावपूर्ण हालात के कारण यह बातचीत लगभग पांच साल तक रुकी रही। यह बातचीत दिसंबर 2024 में फिर से शुरू हुई, जब बीजिंग में 23वां दौर हुआ। इसके बाद 24वां दौर पिछले साल अगस्त में नई दिल्ली में हुआ था।

एजेंडा में क्या-क्या हो सकता है

उम्मीद है कि दोनों पक्ष अक्टूबर 2024 के डिसइंगेजमेंट (सेना पीछे हटाने के) समझौते का जायजा लेंगे। क्या पिछली बातचीत के बाद से 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) पर शांति बनी हुई है? बीजिंग का कहना है कि बॉर्डर पर हालात "आमतौर पर स्थिर" हैं, दोनों पक्षों के अधिकारियों का कहना है कि 24वें दौर की बातचीत के बाद से वे समझौते पर अमल करने और अगली बैठक की तैयारी में जुटे रहे हैं

बेहद अहम है डोबाल का ये दौरा

यह बातचीत कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आने वाले हैं। 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट के लिए शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले एक सकारात्मक माहौल बनाना और सीमा पर तनाव कम करना है। इनमें सीमा प्रबंधन, आपसी भरोसा बढ़ाने वाले उपाय और सीमा-पार सहयोग जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे। हालांकि, बीजिंग और नई दिल्ली ने चीनी राष्ट्रपति शी के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों तरफ के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि वह आएंगे। उनके दौरे से समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का रास्ता बन सकता है।

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट केरल इकाई द्वारा कविगोष्ठी संपन्न

केरल । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट केरल इकाई द्वारा आनलाइन कविगोष्ठी गुरुवार 20 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रशन्ना कुमारी सी.जे. ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ ज्योति कृष्ण, विशिष्ट अतिथि कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन डॉ अम्बिली टी. ने किया एवं मंच पर राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सत्यभामा सिंह भी मौजूद थीं। आमंत्रित साहित्यकारों में डॉ डी लता, श्रीमती सौम्या, डॉ दिव्या एस., कवियत्री दिव्या रानी, पूजा कुमारी मंडल एवं डॉ अंजना डी. उपस्थित थीं। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हिन्दी की ग़ज़लों, कविताओं एवं छंदों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ प्रशन्ना ने सभी साहित्यकारों द्वारा प्रस्तुत कविताओं पर बखूबी समीक्षा करते हुए सराहा तत्पश्चात अपनी रचनाओं से सभी को आह्लादित किया।
सदी के सबसे बड़े खतरे का अलर्ट, टूटेगा 100 साल का रिकॉर्ड, भारत में मानसून पर संकट

#elninomonsoonrainfallcropimpactindia

दुनिया भर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। इस बार जो चेतावनी आई है, वो बेहद डरावने संकेत दे रही है। दुनिया में एक बड़ा संकट दस्तक देने को बेताब है। धरती पर सदी का सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस संकट का नाम है अलनीनो। दुनिया भर की मौसम एजेंसियां आगाह कर रही हैं कि मानसून को सोख लेने वाला अल नीनो सौ सालों में सबसे भयानक रूप लेने वाला है।

विनाशकारी और शक्तिशाली अल नीनो आकार ले रहा

ब्रिटेन के मौसम विभाग (मेट ऑफिस) ने चेतावनी दी है कि इस साल का अल नीनो पिछले 100 से अधिक वर्षों में सबसे अधिक विनाशकारी और शक्तिशाली रूप ले सकता है। प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से 3°C से भी अधिक रहने का अनुमान है, जो आधुनिक जलवायु रिकॉर्ड में अब तक का उच्चतम स्तर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अभूतपूर्व घटना के कारण साल 2027 वैश्विक स्तर पर अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो सकता है और यह 2024 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगा।

4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

ब्रिटेन के मौसम विभाग का कहना है कि अल नीनो के असर से प्रशांत महासागर का पानी 3.9 डिग्री तक गर्म हो सकता है। यूके वेदर डिपार्टमेंट के अफसर एडम स्केफन का कहना है कि प्रशांत महासागर की सतह का तापमान दो डिग्री बढ़ने को भी बहुत बड़ी घटना माना जाता है। वर्ष 2015-16 में अल नीनो की वजह से महासागर का तापमान 3 डिग्री बढ़ा था। टेंपरेचर का 4 डिग्री तक बढ़ना जलवायु परिवर्तन के लिहाज से बड़ा बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। प्रशांत महासागर की सतह का तापमान अभी 30 साल के सामान्य औसत से 2.6 डिग्री तक बढ़ गया है।

भारत पर दिख रहा असर

अल नीनो पहले ही भारत के मानसून पर असर डाल रहा है। अगस्त आते आते ही मानसून की गतिविधियां सुस्त पड़ने लगी हैं। बादल छाये हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है। ऊफर से बरसात लाने वाले मानसून ट्रफ या इंडियन ओशियन डायपोल भी सक्रिय नहीं हो पा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के चार महीनों में बारिश का औसत सामान्य से केवल 90 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो 11 सालों में सबसे कम है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने तो यह आंकड़ा घटाकर 85 फीसदी कर दिया है।

भारत पर होगा गंभीर असर

अल नीनो के एक्टिव होने से मानसून की बारिश थम सी गई है और इस बार सामान्य से काफी कम बारिश का अनुमान है। भारत में कृषि सीधे तौर पर मानसून से जुड़ी है। ऐसे में भारत पर इसका गंभीर हो सकता है। अब इसकी ताकत बढ़ने की आशंका के बीच भारत को लगातार दो फसल सीजन में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस साल की रबी फसल पर असर पड़ने के साथ 2027 की खेती भी प्रभावित हो सकती है।