दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 1770 के पार पहुंचे मामले, जानें किन्हें है H1N1 से ज्यादा खतरा?
#riseinswineflucasesindelhiover1770casesrecorded
दिल्ली-एनसीआर में मानसून के बीच H1N1 यानी स्वाइल फ्लू के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 1770 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
![]()
अब तक 1777 मामले सामने आए
दिल्ली में इस साल अब तक H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में एक ही दिन में एच1एन1 के 114 नए मरीज मिले। इससे इस वर्ष अब तक एन1एच1 की पुष्टि हुई मरीजों की संख्या बढ़कर 1,777 हो गई। छह अगस्त तक दिल्ली में एच1एन1 के 1,344 मामले थे। यानी मात्र 14 दिन में 433 नए मामले सामने आए।
![]()
पिछले साल की तुलना में आठ गुना मामले
इस साल के मुकाबले 2025 में 229, 2024 में 3,151 और 2023 में 209 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब आठ गुना मामले हो गए हैं। आंकड़ों से साफ है कि स्वाइन फ्लू के मामले साल-दर-साल काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।
![]()
जेपी नड्डा ने की तैयारियों की समीक्षा
दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देश में मौसमी इन्फ्लुएंजा की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में खास तौर पर राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति, अस्पतालों की तैयारियों, निगरानी और जांच व्यवस्था की समीक्षा की गई।
![]()
क्या हैं लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में कई मरीजों में लंबे समय तक रहने वाली खांसी और तेज बुखार देखने को मिल रहा है। वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों में होने वाली सूजन भी कुछ मरीजों में खांसी और सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ा सकती है। उन्होंने बताया कि एच1एन1 संक्रमण में आमतौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
मरीजों को सांस लेने में होती है तकलीफ
ज्यादातर लोगों को H1N1 सामान्य फ्लू की तरह ही होता है, लेकिन कुछ मामलों में वायरस फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाता है। इस स्थिति में वायरस फेफड़ों के टिश्यू में सूजन पैदा कर देता है, जहां से शरीर में ऑक्सीजन का आदान-प्रदान होता है। इस वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है।























17 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k