/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त, दोनों देशों के बीच बढ़ी कूटनीतिक सरगर्मी India
तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त, दोनों देशों के बीच बढ़ी कूटनीतिक सरगर्मी

#bangladeshsetstoughridersforpmtariquerahmansvisittoindia_invitation

बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक रहमान के भारत आने से पहले बांग्लादेश ने शर्तें थोपने की कोशिश की। बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि उसके प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा तब तक संभव नहीं है जब तक नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और ढाका द्वारा वांछित अन्य भगोड़ों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाती।

बांग्लादेश ने रखी शर्त

प्रथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शाहिदुल करीम ने इसके लिए भारतीय अधिकारियों से द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य फरार अपराधियों को जल्द वापस करने के साथ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को बांग्लादेश को सौंपने का अनुरोध किया है।

बांग्लादेश ने कहा-अनुकूल माहौल की जरूरत

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी रहमान की नई दिल्ली की द्विपक्षीय यात्रा की संभावना के बारे में कई हफ्तों से संपर्क में हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने कहा कि 5 अगस्त को नई दिल्ली में हसीना की सार्वजनिक बातचीत से चर्चा प्रभावित हुई थी। करीम ने कहा, "हमारा मानना है कि इस यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण बनाना आवश्यक है।

शेख हसीना की प्रेस कांफ्रेंस से बढ़ा विवाद

बयान में आगे कहा गया, "हम दोहराते हैं कि हम संप्रभु समानता, राष्ट्रीय गरिमा, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप और पारस्परिक लाभ के आधार पर अपने पड़ोसियों सहित अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी 'बांग्लादेश प्रथम' नीति का अनुसरण करना जारी रखेंगे।" बांग्लादेश ने कहा कि रहमान की संभावित यात्रा से जुड़ी प्रक्रिया हसीना द्वारा नई दिल्ली में की गई खुली प्रेस वार्ता से "दूषित" हो गई है, जबकि उन्हें बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तारिक रहमान को न्योता

यह बयान 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तारिक रहमान की नई दिल्ली यात्रा को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आया है। विदेश मंत्रालय ने 14 अगस्त को कहा था, "हमने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। हमने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र के लिए भारत आने का भी निमंत्रण दिया है।"

कोलकाता में तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, 6 की झुलसकर मौत

#fireintarapithhotelinbirbhum6guestdeathsinwest_bengal

सावन के सोमवार के दिन बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद बंगाल से भी हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार सुबह तारापीठ के एक होटल में लगी भीषण आग में छह लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय होटल में आग लगी, वहां पर रुके गेस्ट सो रहे थे। कई का दम घुटने लगा।

पहली मंजिल पर लगी आग तेजी से फैली

आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी। घटना ‘बिदिशिनी’ होटल में हुई, जो एक तालाब के पास और तारापीठ पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, उससे पहले तक आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे परिसर में घना धुआं भर गया और मेहमान अंदर ही फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायलों को बचाया गया और इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

दर्शन से पहले ही जलकर मौत

कहा जा रहा है कि बिंदिशिनी होटल तारापीठ मंदिर के पास है। यहां पर दर्शन करने वाले श्रद्धालु ही ज्यादातर इस होटल में रुकते हैं। जिन लोगों की आग में जलकर मौत हुई है, वे भी मंदिर में दर्शन करने आए थे। वे रात को यहां पहुंचे थे और आराम के लिए होटल में रुके थे। उन्हें सोमवार को मंदिर में दर्शन करने जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी जलकर मौत हो गई।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कोलकाता की रहने वाली एक महिला आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रही। उसने होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया। सांस लेना मुश्किल हो गया और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी काफी कठिन था। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा करने के लिए तारापीठ आए थे।

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

#lakhisaraiashokdhammandirstampedemanydevotees_died

बिहार के लखीसराय में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच करीब सुबह 6:40 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। जबकि 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

डीएम ने बताया भगदड़ का कारण

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा, “श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन के ओर था। खंभा गिरने पर अफ़वाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार (लाइव वायर) गिर गया है, लेकिन वह केबल वायर था। इससे बाईं ओर महिलाओं की लाइन पर दबाव बन गया। इस वजह से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां गश्त कर रहा था। यह सब अचानक 2 मिनट के अंदर हुआ।”

सीएम सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

सीएम ने प्रशासन को आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

साल 2019 में भी यहां मची थी भगदड़

अशोक धाम मंदिर में 12 अगस्त 2019 (सावन माह का अंतिम सोमवार) को भगदड़ मच गई थी। उस दौरान हादसे में एक 60 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई थी. इसके साथ ही कई लोग घायल हो गए थे। साथ ही तकरीबन 8 लोग बेहोश हो गए। टाउन थाना के प्रभारी और जिला प्रशासन ने कहा था कि स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई। डीएम ने मौत और बेहोशी का कारण उपवास बताया और कहा कि मंदिर प्रबंधन में कोई बड़ी चूक नहीं थी।

देश की युवा शक्ति राहुल गांधी के साथ : निखिल रूपारेल

नई दिल्ली। मुंबई यूथ कांग्रेस उत्तर मध्य जिला के अध्यक्ष निखिल रूपारेल ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ विक्रम सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए निखिल रूपारेल ने कहा कि राहुल गांधी जी को वे अपना राजनीतिक गुरु और प्रेरणास्रोत मानते हैं।

आज पूरे देश का युवाओं का राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है। इसका प्रमुख कारण है कि वे लगातार युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं। निखिल रूपारेल ने कहा कि राहुल गांधी के पास सच्चाई की ताकत है। यही कारण है कि मोदी सरकार बौखला गई है। इसके पहले भी अनेक बार राहुल गांधी के सच्चाई की जीत हुई है और सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार पर आरोप लगाने वाले लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी 98 प्रतिशत संपत्ति दान कर दिया था, जिसकी कीमत उसे समय करीब 200 करोड़ थी। आज के हिसाब से यह संपत्ति 2000 करोड रुपए से अधिक है। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर जैसी पवित्र जगह भी सुरक्षित नहीं है। पूरे देश में खुलकर लूट चल रही है। देश की आर्थिक हालत खराब है।

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विदेशी नीति पूरी तरह से असफल हो चुकी है। निखिल रूपारेल ने कहा कि भारत आज अमेरिका के हाथों की कठपुतली बन गया है। मोदी सरकार ने देश के भविष्य को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है।
लाल किले पर ध्वजारोहण से इस बार भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी, पूरा विपक्ष रहा नदारद

#rahulgandhiskipofficialindependenceday2026eventatthered_fort

देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में आज के दिन तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लाल किले के समारोह में सरकार और विपक्ष दोनों ही नेता पहुंचते हैं। हालांकि, इस समारोह में लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नहीं पहुंचे।

लगातार दूसरे साल समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिसा नहीं लिया। कई अन्य विपक्षी नेता भी नदारद रहे।

साल 2024 के इस मामले पर नाराजगी?

रक्षा मंत्रालय द्वारा औपचारिक निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद दोनों नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। अब तक कांग्रेस की तरफ से दोनों नेताओं के लाल किले पर अनुपस्थित होने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, संभावना यह जताई जा रही है कि साल 2024 में सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर दोनों नेताओं में अभी तक नाराजगी है।

सिटिंग अरेंजमेंट पर हुआ था विवाद

बता दें कि साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को विपक्ष के नेता होने के बावजूद कथित तौर पर पांचवीं कतार (सिटिंग अरेंजमेंट) में सीट दी गई थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं। विपक्ष ने कांग्रेस सांसद को ये सीट दिया जाना, देश की जनता का अपमान बताया था। जिसे लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया था। इसी विवाद को इस साल भी कार्यक्रम में न पहुंचने की वजह माना जा रहा है।

सरकार और विपक्ष के बीच खराब होते रिश्ते

इस बार का मानसून सत्र 13 अगस्त गुरुवार को खत्म हुआ। संसद के मैनसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच रिश्ते ने और खराब होने का संकेत दिया। सत्र के दौरान बारह बिल पास किए गए, लेकिन उनमें से सिर्फ एक, पेपर लीक रोकने वाले कानून पर ही विस्तार से चर्चा हुई। सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद, स्पीकर ओम बिरला द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बहिष्कार किया।

स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

#gifttogenzpmmodiaitrainingonline_coaching

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति और नई पीढ़ी की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है, जब देश के हर बेटे और बेटी को आगे बढ़ने का बराबर मौका मिले। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा, एआई, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और खेलों में अवसर बढ़ाने पर जोर दिया है।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान

पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को संसाधनों की कमी न होने देने और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोचिंग क्लासेज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच हर परिवार को लगता है कि अगर बच्चे को कोचिंग नहीं भेजा गया तो उसका भला नहीं हो सकता। इसी सोच को बदलने के लिए हमने छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।

एक साल में एक करोड़ लोगों को एआई ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को एआई स्किल देने, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क खड़ा करने और 5 से 15 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा खोजने के लिए गांव-गांव व स्कूल-स्कूल टैलेंट हंट चलाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं को संसाधनों की कमी न होने देने और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है।

हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे-पीएम मोदी

स्टार्टअप इंडिया के चलते देश में लगातार नए स्टार्टअप खड़े हो रहे हैं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप सपने लेकर आगे आइए, हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे। सस्ते डेटा ने युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है और उन्हें नई ताकत दी है। इसी दिशा में स्किल इंडिया को आगे बढ़ाया गया है और खेलो इंडिया का भी विस्तार किया गया है। इन पहलों ने युवाओं के लिए सीखने, कौशल विकसित करने और अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने के नए रास्ते खोले हैं।

हमें दिमागी नक्सलियों को पहचाना होगा...', लाल किले से पीएम मोदी ने माओवाद पर किया सतर्क

#primeministerhighlightednaxalismfromredfortonindependence_day

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में नक्सलवाद को लेकर आगाह किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है, लेकिन दिमागी नक्सली अभी भी हमारे बीच मौजूद हैं। जो अवसर की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और युवाओं से इन्हें बचाना होगा।

नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करने की दिशा में-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'माओवाद-नक्सलवाद ने देश के कई परिवारों को बर्बाद किया। चार दशक तक इसने देश की बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था। देश के नागरिकों की रक्षा में देश साढ़े तीन हजार सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को जान की बाजी लगानी पड़ी। नक्सलवाद ने देश की धरती को लहूलुहान कर दिया। 2014 में जब आपने हमें मौका दिया तभी हमने संकल्प किया था कि हम नक्सलवाद को देश से खत्म करेंगे। हम उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में हैं।

दिमागी नक्सल को आइसोलेट करना होगा-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, बरसों तक देश की सत्ता में माओवादी सोच के लोग गलियारों में जगह बनाकर बैठे रहे। सरकारी कमेटियों में सलाहकार के रूप में माओवादी सोच ने नीतियां प्रभावित कीं। जंगलों में हमें हथियारी नक्सलों का खात्मा करने में सफलता मिली है, लेकिन ये दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है। हिंसा और अराजकता के रास्ते खोद रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाज को गलत रास्ते पर घसीटने के लिए अलग-अलग दांव चल रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, इन्हें आइसोलेट करना होगा।

सिविल डिफेंस का बड़ा नेटवर्क खड़ा करेगी सरकार

पीएम मोदी ने कहा, सुरक्षित भारत बनाना हमारा दायित्व है। सुरक्षा सीमा के अंदर हो या बाहर हम सबके लिए तैयार हैं। जरूरी नहीं कि युद्ध सीमाओं पर हो, आज तेल रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, बैंकिग क्षेत्र हमलों का शिकार हो रहे हैं। हमें इन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करनी है। हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही सिविल डिफेंस का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।

वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को मिला भारत सम्मान
नई दिल्ली। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा पांचवें भारत सम्मान अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया!
संजय सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा लोक सभा सांसद विद्युत महतो, लोक सभा सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकी, राज्य सभा सांसद ताई तागाक, दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर और रोबिन हिबू सहित देश की कई जानी मानी हस्तियों को भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया!
बतादें कि संजय सिन्हा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं और शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं!
बुद्धांजलि के चेयरमैन और इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैलाश मासूम ने सभी का आभार व्यक्त किया!
पीएम मोदी ने लाल किला से दिया 'शक्ति की सप्त धारा' का फॉर्मूला, जानें क्या है सरकार का प्लान

#pmmodiannouncesshaktikisaptdharathepowerof7

आज पूरे देश आजादी का जश्न मना रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया। लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प दोहराया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने 'शक्ति की सप्त धारा' की घोषणा की है। यह वह सात संकल्प हैं, जिसका लक्ष्य तय करके भारत को 2047 तक विकसित बनाने का मोदी सरकार ने संकल्प लिया है।

देश में शक्ति की सप्तधारा का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश में शक्ति की सप्तधारा का आह्वान करता हूं। जो पांच दशक में नहीं हुआ, वह 5-7 साल में करने के लिए नई ऊर्जा देंगे। इसमें युवाओं की शक्ति भी जोड़ी जाएगी।

सप्त धारा की पहली शक्ति मैन्युफैक्चरिंग पावर

पीएम मोदी ने कहा, सप्त धारा की पहली शक्ति है- मैन्युफैक्चरिंग पावर। सप्तधारा की शक्ति है उत्पादन की शक्ति। हमें विनिर्माण को बढ़ाना होगा। उत्पादन के साथ हमें छोटे-छोटे पुर्जे बनाने हैं और बड़े उत्पाद भी बनाने हैं। पूरी वैल्यू चेन पर हमारा अधिकार होना चाहिए। डिजाइन से उत्पादन तक भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का केंद्र बनना होगा। उत्पादन के क्षेत्र में जो लोग हैं, यह उनके लिए अवसर है। इसलिए हमें गुणवत्ता और पैमाने में वैश्विक मानदंडों पर खरा उतरना होगा। हमारे उत्पाद यूजर फ्रेंडली हों, हमारे उत्पाद लोगों को लुभाने वाले हों। जीरो डिफेक्ट उत्पाद हमारी पहचान हों, यह तय करना होगा। वैश्विक बाजार में हमारी पहचान गुणवत्ता के आधार पर होगी। क्वालिटी से कोई समझौता नहीं। हमारा लक्ष्य गुणवत्ता, गुणवत्ता और गुणवत्ता होना चाहिए।

सप्त धारा की दूसरी कृषि और खाद्य उत्पादन

पीएम मोदी ने सप्त धारा की दूसरी शक्ति कृषि और फूड प्रोडक्शन को बताया है। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ना होगा। पीएम मोदी के मुताबिक दुनिया के बाजार खुल रहे हैं, हमें वहां पहुंचना है। 'हमें खेत से लेकर एक्सपोर्ट मार्केट तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों से लेकर मसालों तक हमारे पास सबकुछ है, जिन्हें ग्लोबल ब्रांड बनाना है। हमारे किसान केमिकल फ्री खेती को बल देंगे, तो दुनिया में इनकी मांग और बढ़ने वाली है।

तीसरी शक्ति है तकनीक और नवाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मेरी सप्तधारा की तीसरी शक्ति है तकनीक और नवाचार। उभरती हुई तकनीक हर पल हमें चुनौती दे रही हैं। इसलिए देश को दुनिया के लिए बाजार बनाना है। हमें नवाचार का केंद्र बनना है। अब भारत को डिजिटल सार्वजनिक तकनीक को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना है।

गति शक्ति चौथी शक्ति

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, सप्तधारा की चौथी शक्ति है- गतिशक्ति। यह गतिशक्ति हमें देश में निर्बाध संपर्क चाहिए। हमें आधुनिक सड़क चाहिए, मल्टीमॉडल संपर्क चाहिए। बंदरगाहों को विकास और संवर्धन की दिशा में बढा़ना होगा।

पांचवी रक्षा शक्ति

पांचवी शक्ति है- रक्षा शक्ति। रक्षा में आत्मनिर्भर होना, दुनिया ने समझ लिया इसके बिना कोई चारा नहीं है। हमें रक्षा के क्षेत्र में भी बाजार बनना होगा। हमें रक्षा उत्पादों की श्रृंखला बनना होगा। ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम को देखना होगा।

छठी शक्ति है- ऊर्जा शक्ति

छठी शक्ति है- ऊर्जा शक्ति। हमें हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। दुनिया जब ग्लोबल वार्मिंग की चर्चा करती है तो हम इस ओर आगे बढ़ते हैं। हमारी समुद्री तटरखेा बहुत मजबूत है। इसमें हम आगे बढ़ सकते हैं।

सातवीं शक्ति है भारत की सॉफ्ट पावर

'सातवीं शक्ति है- भारत की सॉफ्ट पावर। भारत की सॉफ्ट पावर की ताकत है। आज योग ने दुनिया को भारत से जोड़कर रखा है। जिस भारत के पास आयुर्वेद हो, आस्था के केंद्र हों। हमारी फिल्में हों, हैंडलूम हों, हमारी गेमिंग हों।

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रनायकों को अपनी मूर्तिकला से नमन कर रहे हैं शिल्पकार नरेश कुमार कुमावत
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार एवं मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत ने अपनी कलाकृतियों के जरिए भारत के राष्ट्रनायकों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया है। शिल्पकार परिवार से आने वाले कुमावत पिछले कई वर्षों से धातु, पत्थर और कांस्य के माध्यम से देश के महान नेताओं की भव्य प्रतिमाएं और स्मारक तैयार कर रहे हैं। उनकी कलाकृतियां देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भारत की विरासत और मूल्यों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

कुमावत की कला को नई संसद भवन में भी प्रमुख स्थान मिला है। संसद के केंद्रीय फोयर में उनके द्वारा तैयार सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. बी. आर. आंबेडकर के 25-फुट ऊंचे धातु के मेडलियन स्थायी रूप से स्थापित किए गए हैं। इन दोनों कांस्य संरचनाओं का कुल वजन छह टन से अधिक बताया गया है। ये कलाकृतियां संसद परिसर में एकता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की निरंतर याद दिलाती हैं।

महात्मा गांधी की उनकी प्रतिमाएं भी देश की सीमाओं से बाहर भारत की पहचान को मजबूती दे रही हैं। कुमावत द्वारा तैयार गांधी की आदमकद कांस्य प्रतिमाएं ओमान स्थित भारतीय दूतावास सहित न्यूयॉर्क जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों में स्थापित हैं। वहीं, उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. आंबेडकर को समर्पित कई विशालकाय प्रतिमाओं का भी निर्माण किया है। इनमें विजयवाड़ा स्थित 125 फुट ऊंची स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा प्रमुख हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नरेश कुमार कुमावत ने कहा, “स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को मूर्त रूप देना केवल कला नहीं, बल्कि अपने इतिहास के साथ एक पवित्र संवाद है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें ऐसे स्थायी स्मारक बनाने का संकल्प लेना चाहिए, जो आने वाली पीढ़ियों को हमारे आधुनिक गणराज्य के निर्माण के लिए किए गए महान प्रयासों और उपलब्धियों की याद दिलाते रहें।”

हरियाणा के मानेसर स्थित अपने हाई-टेक स्टूडियो से कुमावत भारतीय कला को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार, उनकी कला-स्थापनाएं **80 से अधिक देशों** में पहुंच चुकी हैं। इसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आगे बढ़ाते हुए वह अमेरिका के सिएटल में महात्मा गांधी की एक नई प्रतिमा पर काम कर रहे हैं। भारतीय प्रवासी समुदाय के सहयोग से तैयार की जा रही इस प्रतिमा का अनावरण जल्द होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारतीय मूल्यों, विचारों और राष्ट्रनायकों की वैश्विक उपस्थिति को एक और नई पहचान मिलने की संभावना है।