ऑनलाइन क्लास कर युवक बना दरोगा चौथीं प्रयास में हुआ सफल
बी पी एस एस सी के द्वारा मंगलवार को लगभग अपराह्न 2:30 में बिहार पुलिस दरोगा 2023 भर्ती 1275 का रिजल्ट प्रकाशित किया गया। औरंगाबाद एक युवक ने ऑनलाइन क्लास कर बना दरोगा। युवक रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 4 अब्दुलपुर के बाबुलाल यादव के पुत्र युगेश कुमार है। योगेश कुमार ने चौथीं प्रयास में बिहार पुलिस दरोगा पद पर चयनित हुए हैं।
![]()
चौथा प्रयास में बने दरोगा
योगेश कुमार स्नातक की पढ़ाई रांची से पूरी करने के बाद पटना में रहकर जनरल तैयारी एवं दरोगा की तैयारी करने लगे। 2018 में पहली बार युगेश ने बिहार पुलिस दरोगा का फॉर्म भरा लेकिन वह असफल रहे। पुनः: 2020 में योगेश को निराशा हासिल हुई। इसके बाद तीसरे प्रयास में योगेश ने 2022 में मेंस तो निकाल लिया, लेकिन फिजिकल में छट गए। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन क्लास की और रफीगंज में ही आरबीआई खेल मैदान में फिजिकल की भी तैयारी करने लगे और 2023 की 1275 की बहाली में वह चयनित हुए।
परिवार में खुशी
योगेश चार भाई एवं दो बहन हैं।
जिनका भाई उमेश रेलवे में TTI हैं,बहन रूपा कुमारी 2018 में बिहार पुलिस सिपाही पद पर चयनित हुए।
पिता BSNL में JE पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
बडा़ भाई बसंत कुमार सिंह,छोटा भाई रमेश कुमार घर पर खेती बाड़ी करता है।
पटना में रहकर नही मिली सफलता तो घर पर आ कर किया online क्लास
स्नातक की पढ़ाई 2012 में पुरी करने के बाद ,Bed की पढ़ाई 2018 में पुरी की इसके बाद पटना में रहकर दो बार बिहार दरोगा में चयनित नहीं होने पर इसके बाद online क्लास किया। लंबे समय बाद सफलता मिली।
श्रेय
योगेश ने सफलता का श्रेय अपने माता राज मुनि देवी पिता बाबूलाल यादव, ऑनलाइन क्लास के टीचर प्रदीप कुमार, फिजीकल शिक्षक आंनद कुमार, रहिश कुमार को दिया।




जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, श्री अशोक राज के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सभी इन्सुरेंस कम्पनी के पदाधिकारीयों और अधिवक्ताओं के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया। जिसमें इन्शुरेंस कं0 से अधिवक्ता श्री रसिक बिहारी सिंह, श्री अरूण तिवारी, उदय कुमार सिन्हा, अजय कुमार, नेशनल बीमा कम्पनी के प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार, उपस्थित रहे।




Jul 10 2024, 21:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.6k