पहली बारिश में डूबा कैमूर का अनुमंडल अस्पताल,जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का चल रहा इलाज*
कैमूर : जिले में हुई पहली बारिश ने ही मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के व्यवस्था और नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल के कमरों में भी पानी घुस गया है।
आज बुधवार को हुई पहली बारिश ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल को जलमग्न कर दिया है। जिसका नतीजा अस्पताल के ट्रामा सेंटर,ओटी रूम सहित कई जगहों पर पानी भर गया है।
नाला का गंदा पानी अस्पतालों में घुसने लगा है जिसका नतीजा जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टर भी मजबूर हैं। अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन घुटने पर कपड़े कर आते हुए नजर आए।
मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ.विजय कुमार कुमार ने बताया कि बारिश के कारण नाले और बारिश का पानी अस्पताल के वार्ड में भर गया है। बेड पर मरीजनो का इलाज चल रहा है।
इलाज करने आए मरीज प्रमोद कुमार ने बताया कि काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल की स्थिति काफी खराब है।
अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया के उपाधीक्षक डॉ.बदरुद्दीन अंसारी ने बताया कि लो लैंड के कारण पानी भर जाता है। इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया है निकासी के लिए हमलोग लगे हुए हैं।
कैमूर से देवब्रत


कैमूर : जिले में हुई पहली बारिश ने ही मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के व्यवस्था और नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल के कमरों में भी पानी घुस गया है।

कैमूर : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह व मोहनिया विधायक संगीता कुमारी आज कैमूर पहुंचे। जहां इन सभी का गाजा बाजा का फूल वाले के साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम मोहनिया के चांदनी चौक स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर भी मंत्री ने माल्यार्पण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि अब तक सनातन का अपमान तो करते ही आ रहे हैं मैं तो कहूंगा राहुल गांधी अगर आपको इटली पसंद है तो जाकर इटली रहिए। देश के हिंदुओं को गाली देना बंद करिए। हिंदुओं ने हमेशा सबको समायोजन किया है। कहा कि राहुल गांधी को हिंदू के धर्म का समझ ही नहीं है अगर हिंदू धर्म को समझे होते तो इस तरह के शब्दों का प्रयोग ही नहीं करते। कहा कि जिस परवरिश में वह बड़े हुए हैं उसे परवरिश का नतीजा है इटालियन परिवेश में बढ़ा हुआ व्यक्ति कभी हिंदू धर्म को समझ ही नहीं सकता। कैमूर से देवव्रत तिवारी




Jul 04 2024, 12:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k