ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक के बीच सुलह का श्रेय, ईरान के साथ जंग के बीच 50 करोड़ लोगों की जान बचाने का दावा
#donaldtrumprepeatsclaimstoofindiapakistanceasefire
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को समाप्त कराया था। उन्होंने कहा मैंने दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध खत्म करवा नहीं तो वह खतरनाक हो सकता था। ऐसा करके मैंने 50 करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने ये बयान उस वक्त दिया है, जब ईरान के बीच जंग तेज होती जा रही है और पश्चिमी एशिया में तनाव अपने चरम पर है।
![]()
8 युद्ध खत्म कराने का दावा
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने भारत और पाकिस्तान समेत 8 युद्ध खत्म कराए हैं, यहां तक कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि मैंने 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाई।'
![]()
नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने जताया अफसोस
ट्रंप ने यह भी कहा कि एक और युद्ध खत्म करना बाकी है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह ईरान, यूक्रेन या कोई अन्य वैश्विक संघर्ष है। साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर फिर से अफसोस जताया।
ट्रंप का यह दावा नया नहीं
ट्रंप का यह दावा नया नहीं है; उन्होंने पहले भी कई बार कहा है कि उन्होंने इस संघर्ष को समाप्त कराया था, जबकि भारत सरकार ने इन दावों का खंडन किया है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जो कि 3 दिनों तक चला था। इसी जंग को लेकर ट्रंप एक बार नहीं दो बार नहीं कई बार युद्ध को रुकवाने का दावा कर चुके हैं।








1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k