भ्रष्टाचार यूनिवर्सिटी के चांसलर पद के लिए उपयुक्त रहेंगे पीएम मोदी’, स्टालिन का बड़ा हमला
#cmmkstalinslamspmmodifopostofchancellorofcorruptionuniversity
लोकसभा चुनाव के इस माहौल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार विश्वविद्यालय का चांसलर बनने के लिए उपयुक्त बताया है। दरअसल, हाल ही में पीएम ने तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल द्रमुक को भ्रष्ट पार्टी बताया था। इसी के जवाब में डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने तीखा जवाब दिया है।
![]()
स्टालिन ने बुधवार को चुनावी रैली में तमिलनाडु में वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के लिए एक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाता है, तो मोदी इसके चांसलर बनने के लिए सही व्यक्ति होंगे। स्टालिन ने कहा, क्या कोई इसका कारण जानता है? इसका मुख्य कारण है कि चुनावी बॉन्ड से लेकर पीएम केयर्स फंड और भाजपा की वाशिंग मशीन, जो दागी नेताओं को बेदाग कर देती है। भाजपा भ्रष्ट है।
मोदी दोबारा पीएम बनते हैं तो भारत में लोकतंत्र नहीं बचेगा-स्टालिन
प्रधानमंत्री द्वारा डीएमके पर लगाए गए तमिल संस्कृति को खराब करने के आरोपों पर स्टालिन ने कहा कि कृप्या वाट्सएप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई न करें। हमारी तमिल संस्कृति में सभी शहर एक समान हैं और सभी लोग एक समान हैं। उन्होंने पीएम पर विभाजनकारी राजनीति करने के आरोप लगाए और बताया कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनते हैं तो भारत में लोकतंत्र नहीं बचेगा। उन्होंने जनता से पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।
केंद्र में भाजपा की वापसी का मतलब तानाशाही सरकार की स्थापना-स्टालिन
स्टालिन ने आगे कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी का मतलब तानाशाही सरकार की स्थापना ही होगा। स्टालिन ने कहा कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो देश में शांति नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि संसद में कोई चर्चा नहीं होगी। देश में दोबारा कोई चुनाव नहीं होगा। किसी राज्य में विधानसभा नहीं होगी। एक ही भाषा, आस्था और संस्कृति रहेगी। वे सामाजिक न्याय को खत्म कर देंगे।
पीएम ने क्या कहा था?
इससे पहले वेल्लोर की जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने राज्य की डीएमके सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि परिवारवाद वाली पार्टी डीएमके कभी भी तमिलनाडु के लोगो का विकास नहीं कर सकती। पीएम मोदी ने कहा कि सेंगोल को जब देश की संसद में स्थापित किया गया था तो डीएमके ने इसका विरोध किया था। राज्य में आज लूट का खुला खेल चल रहा है। डीएमके की नीति ‘फूट डालो और राज करो’ की है। ये पार्टी भाषा क्षेत्र जाति और धर्म के नाम पर फूट डालकर राज करने का काम कर रही है।






शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में विजिलेंस विभाग की टीम ने उनके निजी सहायक विभव कुमार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विजिलेंस विभाग ने विभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी किया है। निदेशालय का कहना है कि विभव कुमार की नियुक्ति अवैध और अमान्य थी। डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस(डीओवी) ने अपने आदेश में कहा कि विभव कुमार की नियुक्ति केंद्रीय सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन करके की गई थी। आदेश के मुताबिक, विभव कुमार का अपाइंटमेंट निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन करे बिना किया गया था। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है। विशेष सचिव सतर्कता वाई. वी. वी. जे. राजशेखर ने उनके खिलाफ 2007 के एक लंबित मामले का हवाला देते हुए आदेश पारित किया है। आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकरण इसके द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के संदर्भ में बिभव कुमार की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। विभव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में हैं। ईडी ने 8 अप्रैल को विभव से शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों तक पूछताछ की थी। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ईडी विभव के घर पर रेड कर चुकी है। जांच एजेंसी विभव कुमार से करीब 4 घंटों तक पूछताछ की थी। दूसरी बार ईडी ने विभव कुमार से पूछताछ की थी। इससे पहले पिछले साल भी जांच एजेंसी ने समन भेजकर केजरीवाल के निजी सचिव बुलाया था और इंक्वायरी की थी। ईडी के अधिकारियों ने कहा था कि विभव ने अपने मोबाइल नंबर का आईएमईआई सितंबर 2021 से जुलाई 2022 के बीच 4 बार बदला था। विभव कुमार का बयान पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। विभव कुमार से पहले दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद भी पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके घर ईडी का छापा पड़ा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी तक को करप्ट बताया था।

Apr 11 2024, 12:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.0k