डॉ.बाबुलाल सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई : महानगर के मुलुंड शहर केशवपाढा स्थिति कपिल दवाखाने पर स्मृतिशेष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा गुरुवार 26 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से रखी गई।परिसर में सैकड़ों गणमान्यों की उपस्थिति एवं विभिन्न समाजिक संस्थाओं के प्रेरणास्रोत लोकप्रिय चिकित्सक और कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता स्मृति शेष डॉ.बाबुलाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके भतीजे डॉ सचिन सिंह के नेतृत्व में युवा बिग्रेड, उत्तर भारतीय मित्र मंडल, महानगरी मित्र मंडल, महानगरी कोआपरेटिव सोसायटी, सामाजिक न्याय मोर्चा,आशियारा कराटे असोसिएशन, आल इंडिया यादव महासभा ,राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान,निर्मला फाउंडेशन, यदुवंशी समाज सेवा संस्था ,सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट तथा नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ,समता हाकर्स युनियन और मानववादी लेखक संघ ने डॉ.बाबुलाल सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने से पूर्व 26/11के शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।तत्पश्चात डॉ .साहेब की पुण्यतिथि पर प्रमुख वक्ताओं के रूप में उपस्थित कॉग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक चरणजीत सिंह सप्रा, वरिष्ठ कॉग्रेस नेता मंगला शुक्ला, बीरेंद्र पाठक,राजेश इंगले, आर. पी.आई(अ) के नेता प्रदीप पांडुरंग गांगुर्डे, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा 'दीप',सुरेंद्र मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव,शौर्य सिंह, दयाशंकर पाल, मैथ्यू चेरियन,अजय सिंह, राजू श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, एड.रईस खान, अविनाश पाठक, दीना यादव , संतोष विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, विलास निकाले, विनायक घाणेकर, डॉ.राजेश सोनकर, पितांबर साहू,पारस सिंह, रमेश सिंह,जितेंद्र सिंह, रामराज सिंह, भगवानदास सिंह, रमेश जायस्वाल,लक्ष्मी शाह,ओमकार सिंह, भोला सिंह, एवं परिवार के सदस्यों में श्रीमती जयबाला बाबुलाल सिंह,कपिल सिंह, श्वेता सिंह,महानंद सिंह,राजेश सिंह, डॉ.सचिन सिंह,मोहित सिंह, डॉ.दीपक सिंह, अनिल सिंह,नितेश सिंह उपस्थित हुए जहां सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।डॉ.सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व संबंधित दिनचर्या को उपस्थित सभी लोगों ने याद किया। डॉ साहब किस प्रकार से समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया तथा लोगों की हर मुश्किल घड़ी में वे सदैव सभी के साथ नि:स्वार्थ भाव से किस प्रकार खड़े रहते थे उसकी चर्चा करते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किये। पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के इस भव्य आयोजन में सभी गणमान्यों ने स्मृति शेष.डॉ बाबुलाल सिंह के भतीजे डॉ.सचिन महानंद सिंह के कंधे पर डॉ.साहेब के सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। सूत्र संचालन सामाजिक चिंतक चंद्रवीर बंशीधर यादव ने किया।
![]()

मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास के निर्देश पर उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गोरेगांव विधान सभा में संविधान दिवस के उपलक्ष मे तिरंगा मार्च एवम् ध्वज वंदन का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव के आयोजन मे संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा अन्नाभाऊ साठे चौक भगत सिंह नगर क्रमांक 1, से शुरू होकर मोतीलाल नगर क्रमांक 1 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वज वंदन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी एमए सलाम के कर कमलों द्वारा ध्वज वंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवम् उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने उपस्थित सभी का मार्गदर्शन किया।
लहरपुर के रूढ़ा गांव में एमडीए कार्यक्रम का लिया जायजा, सात दिसंबर तक चलेगा दवा सेवन अभियान; ग्रामीणों से दवा खाने की अपील
मुंबई। अवतार सिंह तख्त सचखंड श्री हजूर अचल नगर साहिब के वाइस प्रेसिडेंट, महाराष्ट्र के जाने-माने सिख नेता और शिरोमणि अकाली दल महाराष्ट्र अध्यक्ष गुरिंदर सिंह बावा ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच फिर से हुए गठबंधन पर दोनों पार्टियों के नेताओं सुखबीर बादल और अमित शाह को बधाई दी

मुंबई। कार्तिक पूर्णिमा (त्रिपुरी पूर्णिमा) के पावन अवसर पर मुंबई के ऐतिहासिक वालकेश्वर स्थित बाणगंगा तीर्थक्षेत्र में आयोजित भव्य महाआरती समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभातजी लोढ़ा एवं डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा उपस्थित रहे।इस अवसर पर पवित्र बाणगंगा सरोवर के तट पर धार्मिक अनुष्ठानों एवं महाआरती का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से सजे तीर्थ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और आरती की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ महाआरती में सहभागिता की। दीपों की आभा और सामूहिक प्रार्थना ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
मुंबई। प्रत्येक वर्ष की भांति मुंबई वैद्य सभा ने इस वर्ष भी आयुर्वेद जगत के ख्याति प्राप्त वैद्यों का सम्मान धन्वन्तरी पुरस्कार प्रदान करके विले पार्ले स्थित हॉटेल पार्ले इंटरनेशनल में 22 नवंबर 2026 को भव्यता के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध एवं सम्मानित वैद्या अरुणा प्रकाश कुबल ने की। कार्यक्रम का आरंभ डॉ. शिवानी प्रभु की मधुर वाणी में धन्वन्तरी स्तवन से हुआ एवं मुख्य अतिथि डॉ अरुणा कुबल , संस्था अध्यक्ष डॉ श्यामसुंदर शर्मा, पूर्वाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र शर्मा, डॉ तेजस मौन, डॉ. किरण किनी एवं पुरस्कार प्राप्त डॉक्टरों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस बार का धन्वन्तरी पुरस्कार डॉ. युनुस सोलंकी एवं डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को स्मृति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शॉल प्रदान कर किया गया। लाइफटाइम पुरस्कार डॉ. कमलेश कुमार चोपड़ा को प्रदान किया। मुंबई वैद्य सभा की बरसों तक सेवा करने वाले स्व. वैद्यराज दीनानाथ उपाध्याय की स्मृति में संस्था ने डॉ.महेश हारित को आयुर्वेद क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिये पुरस्कार प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष डॉ श्यामसुंदर शर्मा ने सभी युवा एवं अनुभवी डॉक्टरों से मिलकर आयुर्वेद को समाज के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने की सलाह दी। रोगी और चिकित्सा का डेटा संकलन करके ही इस युग में आयुर्वेद को आंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जा सकता है, जिसकी बहुत आवश्यकता है। डॉ राजेन्द्र शर्मा ने संस्था के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन डॉ गार्गी ठाकुर ने बहुत ही सुन्दर ढंग से करते हुए कार्यक्रम में और खूबसूरती डाल दी।
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष कलीना विधानसभा प्रभारी एवं उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उत्तर भारतीय समाज में उत्साह देखा जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि अमरजीत सिंह ऊर्जावान और उत्तर भारतीय समाज से जुड़े लोकप्रिय नेता हैं। उत्तर भारतीय समाज को संगठित करने और उसे भाजपा से जोड़ने में वे पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। उन्होंने अमरजीत सिंह को दी गई जिम्मेदारी के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज में अमरजीत सिंह का लोकप्रिय और प्रभावशाली चेहरा है। वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन अपेक्षित कर्तव्यों के साथ पूरा करने में कामयाब रहेंगे। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अमरजीत सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है।
मुंबई। लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान, मुंबई के 29वें स्नेह मिलन समारोह में अभिषेक लोढ़ा (MD & CEO, Lodha Group) को सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘युवा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा एवं परोपकारी कार्यों के लिए अपनी कुल कमाई का 20 प्रतिशत लोढ़ा फाउंडेशन को समर्पित कर अभिषेक लोढ़ा ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता, उदारता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह योगदान सेवा, समर्पण और परोपकार के मूल्यों को दर्शाता है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अभिषेक लोढ़ा की अनुपस्थिति में उनकी ओर से यह सम्मान उनके माता-पिता, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं उनकी माताजी श्रीमती मंजू लोढ़ा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा समारोह के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
Nov 27 2026, 17:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k