रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने लगाए नारे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान को शनिवार काे रामपुर जिला जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात थी। उनकी रिहाई के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सपा समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।

29 अक्टूबर को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खां और अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी स्वीकार ली थी। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी हुई और शनिवार शाम को उन्हें रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया था। उनके जेल से छूटने की खबर पाकर भारी संख्या में उनके समर्थक जुटे थे। लेकिन आजम खान की रिहाई से कुछ मिनट पहले फोर्स के साथ ईडी की टीम रामपुर जेल पहुंच गई थी। जेल से रिहा होने के बाद ईडी ने उन्हें अपने साथ चलने को कहा। इस दौरान आजम खान और अधिकारियाें की काफी देर तक वार्तालाप भी हुआ ।

गहमागहमी के बीच ईडी की टीम आजम खान को हिरासत में लेकर अपने साथ लेकर चली गई। इस दाैरान सपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की और अपना आक्राेश व्यक्त किया। इस बीच आजम के बेटै अब्दुल्ला घर के लिए रवाना हाे गये। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई है, जिसकी जांच अभी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें एक नवंबर काे गाजियाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा।
*इस फेस्टिव सीजन, तानेरा का सोलह श्रृंगार उस रस्म में खूबसूरती ढूंढता है जिसे हर महिला समझती है*

~ टाटा हाउस के ब्रांड ने संस्कृतियों और पीढ़ियों में महिलाओं द्वारा साझा की जाने वाली आत्म-प्रशंसा की एक जानी-पहचानी रस्म को दर्शाया है ~

*कैंपेन फिल्म:* https://youtube.com/playlist?list=PLPyWxGTyLqIY&si=ywh5oAFvtr4oBW-X

*अगरतला, अक्टूबर 2026:* पूरे भारत में, श्रृंगार हमेशा से बहुत व्यक्तिगत रहा है। इसके रूप क्षेत्र, समुदाय और पीढ़ियों के साथ बदल सकते हैं, लेकिन कुछ रस्में ऐसी हैं जो हर जगह की महिलाएं सहज रूप से समझती हैं। उनमें से एक है बाहर निकलने से पहले खुद पर एक आखिरी नज़र डालना।

यह किसी उत्सव के लिए तैयार होने की जानी-पहचानी भागदौड़ के बीच होता है। घर के आईने में, लिफ्ट में, कार की खिड़की में या कांच के दरवाजे में। एक पल्लू ठीक किया जाता है, गहने का एक टुकड़ा धीरे से सही किया जाता है, बालों की एक लट को ठीक किया जाता है। या कभी-कभी, कुछ भी नहीं बदलता। उस क्षणिक एक मिनट के लिए, वह बस खुद को निहारने के लिए रुकती है। किसी और बनने के लिए नहीं, बल्कि अपने आसपास की दुनिया में लौटने से पहले, जो वह पहले से है, उसकी सराहना करने के लिए।

आत्म-प्रशंसा की इसी अनकही भाषा को तानेरा, हाउस ऑफ टाटा से, अपने नए फेस्टिव कैंपेन और कलेक्शन, सोलह श्रृंगार के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। भारत की सजने-संवरने की समृद्ध परंपराओं में निहित, यह कैंपेन श्रृंगार के लिए एक समकालीन दृष्टिकोण लाता है, न केवल तैयार होने की सुंदरता का, बल्कि अपने लिए एक पल निकालने की खुशी का भी जश्न मनाता है।

वह दर्शन जो तानेरा के सोलह श्रृंगार फेस्टिव कलेक्शन में अभिव्यक्त होता है, भारत की सजावट की विविध परंपराओं से प्रेरणा लेता है और इसे समकालीन महिला के लिए पुनर्व्याख्यायित करता है। शानदार सिल्क, ऑर्गेंजा, टिश्यू, टसर और फेस्टिव वीज़ में फैला यह कलेक्शन, तानेरा की विशिष्ट इन-हाउस डिज़ाइन भाषा के साथ प्रसिद्ध बुनाई क्लस्टरों की जटिल शिल्पकला को एक साथ लाता है।

फेस्टिव शॉपिंग को और भी खास बनाने के लिए, तानेरा कैंपेन अवधि के दौरान खरीदारी पर ग्राहकों को एक्सक्लूसिव गिफ्ट वाउचर दे रहा है, जो पूरे भारत में स्टोर्स पर लागू है।

श्रृंगार की तरह ही, तानेरा की साड़ी पहनने वाली महिला को परिभाषित करने के लिए नहीं है, बल्कि उसकी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने और बढ़ाने के लिए है। साड़ी उसकी सुंदरता में इजाफा करती है, लेकिन वह खुद ही है जो साड़ी को और हर श्रृंगार को पूरा बनाती है।

कैंपेन के केंद्र में तानेरा का फेस्टिव थॉट है, *आप से ही पूरा, हर श्रृंगार*।

यह फिल्म पांच महिलाओं का अनुसरण करती है जो विभिन्न संस्कृतियों और जीवन के विभिन्न पड़ावों से हैं। बाद में, एक उत्सव में, वे एक बुजुर्ग महिला को अपना प्रतिबिंब देखते हुए देखती हैं। उनके बीच एक जानने वाली मुस्कान गुजरती है।

*कैंपेन के बारे में बोलते हुए, सोमप्रभ सिंह, CSMO, तानेरा, टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कहा,* “साड़ी पूरे भारत में एक सुंदर साझा धागा है। इसी विविधता को हम सोलह श्रृंगार के साथ मनाना चाहते थे। इसलिए यह विचार - ‘आप से ही पूरा, हर श्रृंगार’।”
दो भाई, दोनों तबाही! शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और मीरा राजपूत ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में मचाया दिवाली का धमाल

‘झिंगाट’ गाने पर शानदार डांस से लेकर परिवार के मजेदार राज खोलने तक, शाहिद और ईशान ने नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में मीरा राजपूत के साथ पहली बार एक साथ आकर खूब धमाल मचाया। इस दिवाली नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में हंसी-मजाक और मनोरंजन का धमाका और भी बड़ा होने वाला है। रोशनी के इस त्योहार को खास बनाने के लिए शो में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर एक खास एपिसोड में नजर आएंगे। ‘दो भाई, दोनों तबाही’ के नाम से मशहूर दोनों भाइयों की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाएगी। इस एपिसोड में परिवार के मजेदार किस्से, खूब सारी मस्ती और मनोरंजन देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर तीनों पहली बार ओटीटी पर एक साथ शो में नजर आएंगे। ऐसे में दिवाली का यह खास एपिसोड दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर होगा। इन दोनों भाइयों ने ‘झिंगाट’ गाने पर अपने शानदार डांस से मंच पर खूब धमाल मचाया। ईशान को बचपन से देखते आए शाहिद ने दोनों भाइयों के रिश्ते के बारे में एक मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा, “बचपन में मैंने इसके डायपर बदले हैं और बुढ़ापे में ये कह रहा है कि ये मेरे डायपर बदलेगा।” बचपन में ईशान के डायपर बदलने से लेकर बुढ़ापे में एक-दूसरे की देखभाल करने की बात करने तक, दोनों भाइयों की इन बातों में उनका प्यार, मस्ती और एक-दूसरे की टांग खींचने का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा। शानदार डांस, परिवार के मजेदार किस्सों और दिवाली की खूब सारी मस्ती के साथ शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के ‘दिवाली का त्यो-हा-हा-हा-हार’ के खास एपिसोड में प्यार, मजेदार नोक-झोंक और हंसी का तड़का लगाएंगे। दिवाली के इस खास जश्न को देखने के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 जरूर देखें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। जहाँ दीयों की रोशनी होगी, परिवार के मजेदार राज खुलेंगे और हंसी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन

*इंदौर।* साक्षी वर्मा और निधि वर्मा फिर से लेकर आ रही हैं अपने ही शहर में फैशन और फेस्टिवल का सबसे बड़ा संगम। जी हाँ, इंतजार खत्म हुआ, *अपने शहर में आ रहा है* शहर का सबसे पसंदीदा और सबसे बड़ा लाइफस्टाइल फेस्ट - *'रंगरेज़ा बाय आरंभ - दिवाली एंड करवाचौथ एडिशन'*।

पिछले एडिशन की बम्पर सफलता के बाद इस बार यह एडिशन और भी ज्यादा ग्रैंड, रॉयल और एक्सक्लूसिव होने वाला है।

आगामी *27 और 28 अक्टूबर को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी, इंदौर* में दो दिवसीय भव्य एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। प्रदर्शनी दोनों दिन *सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक* खुली रहेगी।

*इस बार होगा डबल फेस्टिव धमाका!*

*करवाचौथ स्पेशल कलेक्शन:* इस करवाचौथ पर सबसे खूबसूरत और सबसे खास दिखने के लिए स्पेशल रॉयल रेड सूट्स, ब्राइडल चूड़ा स्पेशल साड़ियां, हैवी *कट दाना लहंगे*, गोटा-पत्ती वर्क वाले लहंगे और चमचमाती प्रीमियम कुंदन-पोलकी ज्वेलरी का ऐसा कलेक्शन जो आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

*दिवाली स्पेशल कलेक्शन:* दिवाली और भाई दूज के त्योहार के लिए डिज़ाइनर साड़ियाँ, फेस्टिव लहंगे, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न, पार्टी वियर गाउन, किड्स एथनिक वियर और मेंस वियर का सबसे यूनिक और लेटेस्ट कलेक्शन एक ही छत के नीचे मिलेगा।

सिर्फ फैशन ही नहीं, इस बार त्योहार को और भी रोशन बनाने के लिए *लहंगा, साड़ी, सूट, होम डेकोर, प्रीमियम ज्वेलरी और दिवाली डेकोर से लेकर अपनों के लिए स्पेशल गिफ्ट्स तक, सब कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे।* दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की एक्सक्लूसिव मूर्तियां, हैंडमेड दीये, डिज़ाइनर तोरण-बंदनवार, शुभ-लाभ और प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स का विशाल कलेक्शन भी इस बार का बड़ा आकर्षण है।

इस बार दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के नामी डिज़ाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव फेस्टिव कलेक्शन के साथ इंदौर आ रहे हैं।

त्योहारों पर सबसे अलग दिखना है तो इस फैशन के महाधमाके को मिस मत कीजिए।

इस भव्य मेले में *सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क* रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - *6263415113, 9685590973*
*स्टाइल पिटारा एलीट - अब हैदराबाद से इंदौर की ओर*
*नया शहर, वही स्टाइल!*

*इंदौर।* मोतियों के शहर हैदराबाद में अपनी खास पहचान बनाने के बाद, शहर की सबसे पसंदीदा क्यूरेटेड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी *'स्टाइल पिटारा एलीट'* अब रॉयल्टी के शहर इंदौर में अपना जलवा बिखेरने आ रही है।

यह दो दिवसीय फेस्टिव एक्जीबिशन *16 और 17 अक्टूबर 2026* को *इन्फिनिटी होटल, इंदौर* में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी दोनों दिन *सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक* खुली रहेगी।

'New City, Same Style!' की थीम पर आधारित इस एक्जीबिशन में हैदराबाद के चुनिंदा डिज़ाइनर्स के साथ-साथ देशभर के ब्रांड्स के हैंडपिक्ड कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। फेस्टिव सीजन को देखते हुए इस बार का कलेक्शन खास तौर पर तैयार किया गया है।

प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव एथनिक वियर, फेस्टिव डिज़ाइनर सूट्स, लहंगा-साड़ी कलेक्शन, आकर्षक ज्वेलरी, ट्रेंडी एक्सेसरीज, फुटवियर और होम डेकोर की विस्तृत रेंज देखने को मिलेगी।

आयोजकों ने बताया कि हैदराबाद में मिली अपार सफलता के बाद अब इंदौर एडिशन को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

*स्टॉल बुकिंग ओपन है - DM करके अपना स्टॉल बुक करें। त्योहारों के इस सीजन में शॉपिंग के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।*
मोटोरोला ने अपने “इट्स द टाइम टु मोटो” कैंपेन के तहत #बिगबिलियनमोटोडील्स का ऐलान किया

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 2026 के दौरान इसके लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे शानदार फेस्टिव ऑफर्स यह धमाकेदार सेल फ्लिपकार्ट पर 27 सितंबर, शाम 6 बजे से शुरू हो गई है, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन, मोटोरोला एज 70 प्रो / प्रो+, मोटो जी37 पावर, मोटोरोला सिग्नेचर और कई अन्य मोटोरोला स्मार्टफोन्स अविश्‍वसनीय कीमतों पर उपलब्ध हैं 28 सितंबर 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी में दुनिया भर में मशहूर और भारत का प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला, फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 2026 के दौरान अपने #बिगबिलियनमोटोरश ऑफर के तहत बेहतरीन और स्टाइलिश स्मार्टफोन्स पर जबर्दस्त फेस्टिव डिस्काउंट लेकर आया है। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के साथ 30 हजार रुपये के अंदर फ्लैगशिप फीचर्स से लेकर मोटोरोला एज 70 प्रो के साथ 40 हजार रुपये के अंदर असली फ्लैगशिप किलर तक; मोटोरोला एज 70 प्रो+के साथ 45 हजार रुपये के अंदर चार 50MP कैमरों का जबर्दस्त अनुभव; मोटोरोला सिग्नेचर के साथ 60 हजार रुपये के अंदर सिग्नेचर-क्लास कैमरा; और मोटो जी37 पावर के साथ 20 हजार रुपये के अंदर 3 दिन की बैटरी लाइफ वाला फोन—मोटोराला इस त्यौहार के सीजन को बेहतरीन कीमतों और बड़े अपग्रेड के नाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 27 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जिससे ग्राहकों को अपना पसंदीदा मोटोरोला स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका मिला है। पूरी सेल के दौरान ग्राहक मोटोरोला के विभिन्‍न डिवाइसेसे पर आकर्षक बिग बिलियन डेज़ कीमतों का लाभ उठा सकते हैं। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन मोटोरोला एज 70 फ्यूजन 30हजार रुपये के अंदर फ्लैगशिप फीचर्स लेकर आया है, जो कम बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए मोटोराला की सबसे बेहतरीन डील है। इस फोन में ओआईएस और अल्ट्रा पिक्सल वाले एआई-बेस्ड 50MP सोनी लिटिया™ 710मेन कैमरे के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पैंटोन™ वैलिडेटेड 100% ट्रू कलर और स्किन टोन वाले इस फोन के सभी कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जिससे रात में भी साफ तस्वीरें आती हैं। इसमें सेगमेंट की इकलौती 1.5K ट्रू कलर क्‍वाड-कर्व्‍ड डिस्प्ले है, जो 4500 nits की ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i के साथ आती है। स्मार्ट वॉटर टच 3.0 तकनीक के कारण स्क्रीन गीली होने पर भी आसानी से चलती है। स्‍नैपड्रैगन® 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 52 घंटे तक चलती है और साथ में 68W टर्बोपावर™ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। सिर्फ 7.99mm पतला यह फोन प्रीमियम फिनिश और शानदार रंगों में आता है। साथ ही, पानी-धूल से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। ग्राहक इस बेस्‍ट ऑलराउंडर फोन को सेल के दौरान 30 हजार रुपये के अंदर खरीद सकते हैं। इसका 8+128GB वेरिएंट 29,999* रुपये, 12+256GB वेरिएंट 32,999* रुपये और 12+512GB वेरिएंट 34,999* रुपये में उपलब्‍ध है। मोटोरोला एज 70 प्रो मोटोरोला एज 70 प्रो40 हजार रुपये के अंदर असली फ्लैगशिप किलर है, जो इस सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और प्रो-लेवल कैमरे का अनुभव देता है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्‍सट्रीम प्रोसेसर से लैस यह फोन 40% तेज CPU, 30% बेहतर GPU और 65% तेज NPU परफॉर्मेंस देता है, जिसका AnTuTu स्कोर 2.4 मिलियन (24 लाख) से भी ज्यादा है। कूलिंग के लिए इसमें 4600mm² का बड़ा वेपर चैंबर, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जो गेमिंग और मल्‍टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाते हैं। इसके कैमरा सेटअप में तीन 50MP प्रो-ग्रेड कैमरे शामिल हैं—OIS और अल्ट्रा पिक्सल वाला 50MP सोनी LYTIA™ 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा और ऑटोफोकस वाला 50MP सेल्फी कैमरा। सभी कैमरों में moto AI, पैंटोन™ वैलिडेटेड ट्रू कलर्स और स्किन टोंस, 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग, फ्रेम मैच और होराइजन लॉक का सपोर्ट मिलता है। यह फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का शानदार अनुभव मिलता है। फोन में 6.8-इंच की 1.5K 144Hz ट्रू कलर क्‍वाड-कर्व्‍ड डिस्प्ले है, जो 5200 nits की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i के साथ आती है। सिर्फ 6.99mm पतला यह फोन प्रीमियम सैटिन-लक्स, फैब्रिक और मार्बल जैसी शानदार फिनिश में उपलब्ध है। यह फोन 40 हजार रुपये के अंदर एक रियल फ्लैगशिप किलर है और बि‍ग बिलियन डेज़ सेल के दौरान 36,999* रुपये (8+256GBवेरिएंट) और 39,999* रुपये (12+256GB वेरिएंट) में उपलब्‍ध है। मोटोरोला एज 70 प्रो+ मोटोरोला एज 70 प्रो+एक बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो शानदार कैमरा, ज़बरदस्त परफॉर्मेंस और लंबी चलने वाली बैटरी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। इसमें 4 प्रो-ग्रेड 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 3.5X पेरिस्कोप लेंस और 50X AI सुपर ज़ूम शामिल है। इस कैमरा सेटअप में 50MP सोनी LYTIA™ 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो, 50MP 3.5X पेरिस्कोप और ऑटोफोकस वाला 50MP क्वाड पिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें पैंटोन™ वैलिडेशन, Moto AI, फ्रेम मैच, होराइज़न लॉक और सभी कैमरों से 4K 60fps रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्‍सट्रीम प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देती है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी 6.8-इंच 1.5K 144Hz ट्रू-कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले में पैंटोन™ और स्किनटोन™ वैलिडेशन, 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 100% DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है। इसका डिज़ाइन काफी प्रीमियम है, जो 6.99mm की अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ सेटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल-इंस्पायर्ड फिनिश में आता है। फोन में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो दो दिन से ज्यादा चलती है, साथ ही यह 90W टर्बोपावर™ वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी अनुभव देने वाले, motorola edge 70 pro+ के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत सेल के दौरान 44,999* रुपये है। पावरफुल मोटो जी-सीरीज़ मोटो जी37 पावर मोटो जी37 पावर 20,000 रुपये के अंदर सबसे बेहतरीन फोन है, जो तेज़ 5G परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और ज़बरदस्त मजबूती का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। इसमें मीडिया टेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 12GB तक रैम बूस्ट और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग, एंटरटेनमेंट और रोज़ाना के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेस्ट है और तीन दिन तक चलती है। इसे चार्ज करने के लिए 33W टर्बोपावर™ चार्जिंग और बैटरी केयर का सपोर्ट मिलता है। मजबूती के मामले में भी यह फोन कमाल का है—इसमें गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 प्रोटेक्शन दी गई है, जो फोन को गिरने, झटके लगने, तापमान के बदलाव और नमी से सुरक्षित रखती है। फोन में 6.7-इंच की 120Hz पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो डिस्प्ले कलर बूस्ट, 1050 निट्स तक की ब्राइटनेस और स्मार्ट वॉटर टच फीचर के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का क्‍वाड पिक्सल कैमरा और एआई-पावर्ड गूगल फोटोज़ टूल्स दिए गए हैं, जो आपकी तस्वीरों को और बेहतर बनाते हैं। कीमत की बात करें तो moto g37 power 20 हजार रुपये के अंदर बेस्‍ट फोन है। बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान इसका 4+64GB वेरिएंट सिर्फ 16,999* रुपये, 4+128GB वेरिएंट 18,999* रुपये और 8+128GB वेरिएंट 24,999* रुपये में उपलब्‍ध है।
सारिका प्रजापति लेकर आ रही हैं लारा सारा कलेक्शन की साड़ियों की भव्य प्रदर्शनी

_इंदौर -_ इंदौर की प्रसिद्ध फैशन उद्यमी _सारिका प्रजापति_ एक बार फिर शहर की महिलाओं के लिए फैशन का तोहफा लेकर आ रही हैं। वे अपने लोकप्रिय ब्रांड _लारा सारा कलेक्शन_(Lara Sara Collection)के साथ _सयाजी होटल में चल रहे सूत्रा एक्जीबिशन में स्टॉल नंबर 18_ पर साड़ियों की शानदार प्रदर्शनी लगा रही हैं।

सारिका प्रजापति ने बताया कि इस बार की प्रदर्शनी को दिवाली और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर खास तौर पर तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में महिलाओं के लिए हर मौके की साड़ी मिलेगी। जिसमें _स्टाइलिश पार्टी वियर, ऑफिस वियर, साउथ इंडियन सिल्क साड़ियां, ट्रेंडी ऑर्गेंजा साड़ियां, फैंसी डिजाइनर साड़ियां और प्योर कॉटन की साड़ियों_ की लेटेस्ट वैरायटी शामिल है।

इस बार का मुख्य आकर्षण _दिवाली स्पेशल कलेक्शन और ऑर्गेंजा साड़ियां_ हैं। जरी, सीक्वेंस और पेस्टल कलर्स में आई ये साड़ियां त्योहारों पर चार चांद लगाने वाली हैं। साथ ही ऑफिस और डेली यूज के लिए कंफर्टेबल कॉटन कलेक्शन भी किफायती दामों में उपलब्ध है।

यह सूत्रा एक्जीबिशन सीमित समय के लिए है। तो देर न करें, *19 और 20 सितंबर* को सयाजी होटल, स्टॉल नंबर 18 पर पहुंचकर सारिका प्रजापति के लारा सारा कलेक्शन का दीदार करें।
रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक लाइफस्टाइल एग्जीबिशन
इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार अवसर आ रहा है। आगामी 22 और 23 अगस्त (शनिवार और रविवार) को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य 'रंगरेज़ा बाई आरंभ' (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस अनोखे मेले में शहरवासियों को एक ही छत के नीचे देश भर के सबसे बेहतरीन और अनूठे कलेक्शंस देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।त्योहारों के इस सीजन में खुद को और अपने करीबियों को खास लुक देने के लिए यहाँ एक्सक्लूसिव एथनिक वियर और डिजाइनर पारंपरिक कपड़ों की बेहद खूबसूरत रेंज उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही महिलाओं के आकर्षण के लिए एक से बढ़कर एक शानदार ज्वेलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज भी इस प्रदर्शनी का मुख्य हिस्सा होंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को कोई अनोखा तोहफा देना चाहते हैं, तो यहाँ आपको गिफ्टिंग के ढेरों नए और आकर्षक विकल्प मिल जाएंगे। साथ ही त्योहार के मौके पर अपने आशियाने को खूबसूरत रूप देने के लिए होम डेकोर का भी बेहद शानदार और चुनिंदा सामान यहाँ सजाया जाएगा।
इस भव्य लाइफस्टाइल मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। तो देर किस बात की, इस वीकेंड अपने परिवार और सहेलियों के साथ स्टाइल, शॉपिंग और सेलिब्रेशन के इस महासंगम का हिस्सा बनने के लिए होटल इन्फिनिटी ज़रूर पहुँचें और त्योहार की तैयारियों को और भी ज्यादा यादगार बनाएं। अधिक जानकारी के लिए आप सीधे 6263415113 या 9685590973 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
दीपक चौधरी पर दुबई छोड़ने पर रोक, करीब ₹7.70 करोड़ (AED 29.93 लाख) के बकाया मामले में अदालत ने संपत्तियां फ्रीज कीं

दुबई/मुंबई: भारतीय मनोरंजन उद्योग के वरिष्ठ इवेंट प्रमोटर दीपक चौधरी दुबई में एक बड़े कानूनी विवाद के केंद्र में आ गए हैं। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, लगभग AED 29,93,058 (करीब ₹7.70 करोड़) के कथित बकाया ऋण से जुड़े मामले में दुबई की अदालत ने उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी है तथा उनकी संपत्तियां फ्रीज करने का आदेश दिया है।

इस पत्रिका द्वारा देखे गए न्यायालय के दस्तावेजों के अनुसार, 11 जून 2026 को दुबई की अदालत ने दीपक चौधरी के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध (ट्रैवल बैन) जारी किया। इसके अतिरिक्त, दुबई की निष्पादन (एक्जीक्यूशन) अदालत ने कथित बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए उनके बैंक खाते, बैंक कार्ड, अचल संपत्तियां, प्राप्तियां (रिसीवेबल्स) तथा अन्य परिसंपत्तियां फ्रीज करने का आदेश दिया।

दस्तावेजों के अनुसार, इस समाचार के प्रकाशित होने तक चौधरी की संपत्तियां फ्रीज थीं और निष्पादन कार्यवाही पूरी होने तक उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छोड़ने की अनुमति नहीं थी।

मामले ने 11 जून 2026 को उस समय नाटकीय मोड़ लिया, जब दीपक चौधरी कथित रूप से दुबई से मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनके रवाना होने से ठीक पहले यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें अंतिम समय में यूएई छोड़ने से रोक दिया गया।

भारतीय मनोरंजन और लाइव इवेंट्स उद्योग में दीपक चौधरी लंबे समय से एक चर्चित नाम रहे हैं। उन्होंने कलाकारों, सेलिब्रिटी मैनेजरों, प्रायोजकों, वेन्यू संचालकों और क्षेत्रीय इवेंट भागीदारों के साथ मजबूत व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर अपनी पहचान बनाई। हालांकि, हालिया घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि केवल व्यक्तिगत संबंध अब व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

मनोरंजन उद्योग में उनका जुड़ाव कई प्रमुख संस्थाओं और आयोजनों से रहा है। लाइव एंटरटेनमेंट क्षेत्र में उनका नाम EVA Live India, EVA Live Middle East तथा बड़े कॉन्सर्ट और फेस्टिवल्स के आयोजन से जुड़ा रहा है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, उनके इवेंट पोर्टफोलियो से जुड़े आयोजनों में Mastercard जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट प्रायोजकों का भी सहयोग रहा है।

मीडिया एवं इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म्स में उनका नाम EVENTFAQS, WOW Awards Asia, WOW Awards Middle East तथा Shows of India से जुड़ा रहा है। वहीं, टैलेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में वे Doremi Entertainment और Doremi Talent Management से भी संबद्ध रहे हैं।

वर्षों के दौरान दीपक चौधरी ने कई प्रमुख मनोरंजन ब्रांड और बौद्धिक संपदा (आईपी) आधारित आयोजनों का निर्माण या संचालन किया, जिनमें Bollywood Music Project, Social Nation, Windmill Festival, India Kids Fashion Week, India Games Expo तथा Great Indian Dandiya Festival शामिल हैं। इन आयोजनों ने उन्हें केवल एक इवेंट प्रमोटर ही नहीं, बल्कि भारत और मध्य-पूर्व में सक्रिय एक व्यापक मनोरंजन उद्यमी के रूप में स्थापित किया।

उनकी पहचान बड़े कलाकारों के साथ जुड़े आयोजनों के कारण भी रही है। उन्होंने या उनकी कंपनियों ने A. R. Rahman, Arijit Singh, Bryan Adams, Lionel Richie, Enrique Iglesias, Tiësto, Russell Peters, Sunidhi Chauhan, Atif Aslam, Gurdas Maan, Abida Parveen तथा Prateek Kuhad जैसे अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के कार्यक्रमों से जुड़ाव रखा है। उद्योग में इस नेटवर्क ने उन्हें प्रायोजकों, वेन्यू संचालकों, निवेशकों और व्यावसायिक भागीदारों के बीच महत्वपूर्ण पहचान दिलाई।

मामले से जुड़े दावों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दीपक चौधरी और उनसे संबद्ध कंपनियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहयोग या सहायता प्रदान करने वाले कुछ पक्षों की बड़ी धनराशि अब भी बकाया है। कुछ शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि धनराशि का उपयोग तय व्यावसायिक समझौतों के अनुरूप नहीं किया गया। हालांकि, इस समाचार में उल्लिखित आरोपों पर दीपक चौधरी की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उद्योग के जानकारों का मानना है कि इस कानूनी विवाद का असर 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले WOW Awards जैसे प्रमुख मनोरंजन आयोजनों में उनकी संभावित उपस्थिति पर भी पड़ सकता है। यदि उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि होती है, तो इसे उनके व्यावसायिक मामलों पर बढ़ते कानूनी दबाव का स्पष्ट संकेत माना जाएगा।

इस पूरे विवाद ने मनोरंजन उद्योग में एक व्यापक बहस को भी जन्म दिया है कि केवल व्यक्तिगत संबंधों, अनौपचारिक परिचयों और सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर व्यावसायिक समझौते करना कितना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

उद्योग के एक सूत्र ने कहा, "दोस्ती डिनर टेबल तक अच्छी लगती है, लेकिन कारोबार के लिए दस्तावेज, गारंटी, पारदर्शिता और धन की उपलब्धता का प्रमाण जरूरी होता है।"

दीपक चौधरी की उद्योग में प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण आधार उन आयोजनों से भी जुड़ा रहा है जिन्हें Mastercard जैसे बड़े कॉर्पोरेट प्रायोजकों का समर्थन प्राप्त था। कई कलाकारों, वेन्यू संचालकों और व्यावसायिक भागीदारों के लिए ऐसे जुड़ाव उनके इवेंट पोर्टफोलियो की विश्वसनीयता और संस्थागत साख का प्रतीक माने जाते थे।

अब उद्योग से जुड़े कई कलाकारों और व्यावसायिक भागीदारों द्वारा दीपक चौधरी और उनसे संबद्ध कंपनियों के साथ अपने संबंधों की समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कानूनी स्थिति स्पष्ट होने तक कुछ पक्ष उनसे दूरी भी बना सकते हैं।
ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर मैराथन जारी: इस हफ्ते ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि दर्शकों के लिए आ रहे हैं तीन बड़े वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर्स- ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’। जबर्दस्त एक्शन, रहस्य और रोमांच से भरे सुपरनैचुरल ड्रामा और हाई एनर्जी मास एंटरटेनर से सजा यह लाइनअप हर रात दर्शकों को स्क्रीन से बाँधे रखने वाला है। परिवार के हर सदस्य के लिए यहाँ कुछ न कुछ खास है।

इस शानदार सिलसिले की शुरुआत होगी सोमवार, 8 जून रात 8 बजे ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’ के साथ। यह एक्शन थ्रिलर माँ और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ जज़्बात और टकराव दोनों बराबर नजर आते हैं। जब बेटा ऐसी राह चुनता है, जिसे उसकी कर्तव्यनिष्ठ मां स्वीकार नहीं कर पाती, तब दोनों का रिश्ता कठिन परीक्षा से गुजरता है। विजयशांति एक बार फिर अपने लोकप्रिय पुलिस ऑफिसर वाले दमदार अंदाज़ में नजर आएँगी, जबकि नंदामुरी कल्याण राम अपने मास अपील से कहानी को और मजबूत बनाते हैं। वहीं, सोहेल खान इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में एक प्रभावशाली विलेन के रूप में एंट्री कर रहे हैं। जबर्दस्त एक्शन, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत पारिवारिक जज़्बातों से सजी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है।

इसके बाद बुधवार, 10 जून रात 8 बजे ‘ओडेला 2’ दर्शकों को रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया में ले जाएगी। तमन्ना भाटिया अपने अब तक के सबसे प्रभावशाली अवतार- भैरवी के रूप में नज़र आएँगी। भैरवी एक साध्वी है, जो दिव्य ऊर्जा का संचार करती है। कहानी एक ऐसे रहस्यमयी गाँव की है, जहाँ एक खतरनाक बुरी आत्मा आतंक मचाती है। इसके बाद अच्छाई और बुराई के बीच शुरू होती है एक रोमांचक जंग, जिसमें पौराणिक रहस्य और सुपरनैचुरल तत्वों का शानदार मेल देखने को मिलता है। आध्यात्मिक, पौराणिक और सुपरनैचुरल कहानियाँ पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास होने वाली है। खासकर वशिष्ठ का खलनायक वाला किरदार फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है। हाई ड्रामा और रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों से भरी ‘ओडेला 2’ इस हफ्ते को बेहद खास बना देगी।

हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका होगा शुक्रवार, 12 जून रात 8 बजे ‘मास जथारा’ के साथ। यह फिल्म रवि तेजा को उनके सबसे पसंदीदा ‘मास महाराजा’ अंदाज़ में पेश करती है। रवि तेजा अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, तेज-तर्रार पंचलाइन्स, सीटियाँ बजवाने वाले डायलॉग्स और जबर्दस्त एक्शन के साथ पूरी फिल्म में छाए रहते हैं। वहीं, श्रीलीला अपनी दमदार मौजूदगी और शानदार डांस नंबर्स के जरिए फिल्म की एनर्जी को कई गुना बढ़ा देती हैं। कहानी एक रेलवे पुलिस ऑफिसर की है, जो एक खतरनाक ड्रग कार्टेल से भिड़ जाता है। इसके बाद शुरू होती है इंसाफ और अपराध के बीच जबर्दस्त जंग। बड़े पैमाने पर बनी और भरपूर मनोरंजन से सजी ‘मास जथारा’ हफ्ते का शानदार समापन करने वाली है।

रोमांच यहीं खत्म नहीं होगा। ज़ी सिनेमा हर हफ्ते ऐसे ही बड़े प्रीमियर्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता रहेगा। आने वाले दिनों में ‘मावीरन’, ‘भैरवम’, ‘शीलावती (द घाटी क्वीन)’, ‘जटाधारा’ और कई अन्य बड़ी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। हर फिल्म अपने साथ मनोरंजन का एक अलग रंग लेकर आएगी। इसलिए बने रहिए ज़ी सिनेमा के साथ, क्योंकि यह धमाका अभी और बड़ा होने वाला है।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों, बड़े कैनवास वाली कहानियों और यादगार मनोरंजन का यह सिलसिला जारी रहेगा, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।