रांची में 16 से 26 सितंबर तक SSC परीक्षा, विधि-व्यवस्था को लेकर धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी
क्षेत्रीय निदेशक, भारत सरकार, कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र) कोलकाता द्वारा सूचित किया है कि दिनांक-16.09.2026 से 26.09.2026 तक तीन पालियों में प्रातः 08:00 बजे से संध्या 06:30 बजे तक चयन पदों की परीक्षा "चरण XIV/2026" राँची के 03 (तीन) परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई है।
![]()
परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालनार्थ एवं विधि-व्यवस्था संधारणार्थ हेतु उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। फिर भी ऐसी आशंका है कि परीक्षा केन्द्रों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं।
![]()
जिसको लेकर श्री कुमार रजत, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर,रांची, द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया गया :-
![]()
(1) पाँच या पाँच से अधिक
व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
![]()
(2) किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
![]()
(3) किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
(4) किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)
(5) किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
यह निषेधाज्ञा दिनांक-16.09.2026 से 26.09.2026 तक (दिनांक-20.09.2026 को छोड़कर) के प्रातः 05:00 से अपराह्न 9:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
परीक्षा केन्द्र का नामः-
(1) Ideal International School, Near Shiv Mandir, Daladili Ranchi, Jharkhand.
(2) Capstone Tech Online Examination Centre, Outer ring road, near nationaol LAW University, Opposite Sunaina Banquet Hall, Kanke, Ranchi, Jharkhand-834006
(3) Cambridge Institute of Technology, Near Milan Chowk, Purulia Road, Tatisilwai, Ranchi, Jharkhand.










Sep 17 2026, 19:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k