मऊ -: जयसिंहपुर की जर्जर सड़क को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, जल्द मरम्मत की मांग
![]()
मऊ। कोपागंज ब्लॉक के ग्राम जयसिंहपुर में विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
सड़क की समस्या को लेकर दर्जनों ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी जताई।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से सड़क का निरीक्षण कराकर जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान संतोष कुमार, बुंदेलाल कुमार, विशाल कुमार, अरुण कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। संपर्ककर्ता अतुल कुमार रहे।





Sep 09 2026, 12:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k