जनपद मऊ -: एमएससी में प्रथम स्थान प्राप्त  मोनू कुमार को एसडीएम ने किया सम्मानित
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : तहसील क्षेत्र के करजौली खुरहट गांव निवासी होनहार छात्र मोनू कुमार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में एमएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में बीते 29 अगस्त को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोनू कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वर्ण पदक प्राप्त कर सोमवार को घर लौटे मोनू कुमार का तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए मोनू कुमार की सफलता प्रेरणादायक है और मेहनत व लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सम्मानित होने के बाद मोनू कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाइयों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई अनीश कुमार आईएएस की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं बड़े भाई सूर्यभान कुमार, भानु प्रताप और सोनू कुमार सहित पूरे परिवार ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया और हर कदम पर सहयोग किया। मोनू कुमार की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। सम्मान कार्यक्रम के दौरान रोशन यादव, सुभाष, अजय बहादुर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
मऊ -: आग से बचाव को लेकर दक्षिण टोला पुलिसकर्मियों को जागरूकता प्रशिक्षण
                       

थाना दक्षिण टोला, मऊ में पुलिसकर्मियों को अग्निशमन सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव, सावधानियों और आग बुझाने के प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस भी आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह देती है।
जनपद मऊ -: विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में विद्यालयों की बदहाली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
मऊ। सरकारी विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था एवं बच्चों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
जनहित निरीक्षण अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने एवं अभिभावकों से बातचीत के बाद जर्जर एवं असुरक्षित भवन, टूटी बाउंड्रीवाल, शिक्षकों की कमी, एक शिक्षक द्वारा एक साथ कई कक्षाओं का संचालन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, खेल मैदान तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं सामने आईं।

वहीं, कुछ अभिभावकों द्वारा मिड-डे मील व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत भी सामने आई। अभिभावकों के अनुसार कुछ विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित दूध, फल आदि नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। पार्टी ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शिकायत सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से इन सभी समस्याओं के समाधान एवं शिकायतों की जांच के लिए प्रशासन को 30 दिनों का समय दिया गया है।
विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालय किसी व्यक्ति की निजी व्यवस्था नहीं, बल्कि गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों के भविष्य की नींव हैं। हमारा उद्देश्य किसी शिक्षक या कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना नहीं है। हमारा सवाल व्यवस्था से है और जहां कमी होगी, वहां जनहित में सवाल उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जनहित निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। प्रशासन को 30 दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी, मऊ जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन सहित अपने आंदोलन को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। बच्चों के भविष्य और सरकारी शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पार्टी के महासचिव  ए.के. सहाय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों से जुड़ी समस्याएं सीधे बच्चों के भविष्य से जुड़ी हैं। प्रशासन को शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। 30 दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनहित में आगे की लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी।

आज के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में  अवधेश मौर्य, मनोज कुमार, विजय यादव, बिपिन कुमार, अरमान खान, रीता भारती, मंजीत यादव, संजय राजभर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।

पार्टी ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष स्थलीय सत्यापन कराकर 30 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
जनपद मऊ -: मोहल्ला हट्टी मदारी मे सफाई कर्मचारीयों की हो रही है मनमानी l
सभासद नहीं करते है गलियों का निरीक्षण, जमेंदार भी लापरवाह।

नालीयों का कचड़ा बाहर निकाल कर रख दिया जाता है और बारिश होने बाद पूरी गली मे कचड़ा फैल जाता है लोगों का पैदल, गाड़ी से चलना मुश्किल हो जाता है पैदल वालो का हाल बद से बदतर है सफाई कर्मचारियों को मौसम देख कर नाले का कचरा निकालना चाहिए।

जनता ने सभासद से अपील है कि इस तरह के मामले को वार्ड के अंदर देखते हुए कर्मचारियों की लापरवाही पर शिकंजा कसे और उन पर कार्रवाई करवाए।
मासूम की गुहार: “DM साहब, सड़क बनवा दीजिए…”
मऊ में कक्षा 1 की छात्रा रोज कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाती है स्कूल, जिलाधिकारी से लगाई सड़क बनवाने की गुहार
मऊ। शहर के हकीकतपुर मोहल्ले की रहने वाली कक्षा 1 की छात्रा समरा नाज़ अपने घर से मुख्य सड़क तक जाने वाले करीब 25 मीटर कच्चे और खराब रास्ते की समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंची।

मासूम छात्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर से मुख्य सड़क तक जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे हैं। इसी रास्ते से उसे रोज स्कूल आना-जाना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण उसे काफी परेशानी होती है और कई बार वह रास्ते में गिर भी चुकी है।

समरा नाज़ के मुताबिक, उसके पिता और मोहल्ले के लोग इस समस्या को लेकर नगरपालिका में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक रास्ते का निर्माण नहीं हो सका।

अब कक्षा 1 की इस मासूम छात्रा ने सीधे जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उसके घर से मुख्य सड़क तक रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि वह सुरक्षित तरीके से स्कूल आ-जा सके।

मासूम की इस छोटी-सी मांग ने एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि छात्रा की गुहार के बाद प्रशासन और नगरपालिका की ओर से क्या कदम उठाया जाता है
जनपद मऊ -: दो विद्यालयों के औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी व सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित मधुबन(मऊ )क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयों में किए गए औचक निरीक्
निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
कंपोजिट विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद के निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका अनुपस्थित मिलीं।

इस पर सीडीपीओ घोसी को संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति उचित नहीं मिली तथा सफाई कर्मी भी अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 134 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 42 बच्चे उपस्थित मिले।

साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए बीडीओ घोसी को निर्देशित किया गया।

वहीं, विद्यालय में मिड-डे मील की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय नत्थूपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय दोहरीघाट विकासखंड के अंतर्गत आता है,

जिसको लेकर बीडीओ दोहरीघाट को आवश्यक निर्देश दिए गए। मिड-डे मील की व्यवस्था संतोषजनक मिली। विद्यालय में पंजीकृत कुल बच्चों में से 28 बच्चे उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता, उपस्थिति और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जधपद मऊ -: आटा चक्की चलाने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में UGC NET-JRF क्वालीफाई कर बनीं मिसाल

मऊ। जिले के अलीनगर की रहने वालीं प्रीति गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रीति ने अपने पहले ही प्रयास में UGC NET-JRF (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा क्वालीफाई कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

प्रीति के पिता शिव शंकर गुप्ता अलीनगर में आटा की चक्की चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बीच भी उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों को हमेशा प्राथमिकता दी।

वहीं, प्रीति ने भी माता-पिता के सपनों को अपनी आंखों में सजाकर लगातार मेहनत जारी रखी।
प्रीति ने बनारस से मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान, पहले वर्ष में ही UGC NET-JRF की तैयारी शुरू की और अपने पहले अटेम्प्ट में परीक्षा क्वालीफाई कर ली। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े संसाधनों से ज्यादा जरूरी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है।

प्रीति की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनपद मऊ -: मऊ-बालिया NH-128B फोरलेन को लेकर बड़ा अपडेट

मऊ से बलिया के बीच करीब 56 किलोमीटर लंबे NH-128B को फोरलेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया क्षेत्र में 33 राजस्व गांव और परियोजना के लिए कुल 40 राजस्व गांवों में भूमि अधिग्रहण की बात सामने आई है। वहीं रसड़ा और रतनपुरा में बाईपास तथा तीन स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज की योजना भी प्रस्तावित है।

करीब ₹1,500 करोड़ की इस परियोजना से मऊ-रसड़ा-बलिया मार्ग पर यातायात सुगम होने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
जनपद मऊ -: अपराधियों पर मऊ पुलिस का शिकंजा, सरायलखंसी से दो वारंटी गिरफ्तार
मऊ। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायलखंसी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सिकन्दर पुत्र स्व. इस्लाम निवासी ग्राम बारीगांव (सरवा), थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ तथा प्रमोद यादव पुत्र स्व. रामबचन यादव निवासी ग्राम डोडापुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चालान कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीमों को ऐसे आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
मऊ पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि-  58,228/- (अठ्ठावन हजार दो सौ अठ्ठाईस रुपया) पीडितों को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में थाना घोसी व थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 30.08.2026 को मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से पीड़ितों /आवेदको के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 58,228/- (अठ्ठावन हजार दो सौ अठ्ठाईस रुपया) MRM PORTAL के माध्यम से साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया । 
थानावार विवरण-
1.थाना घोसी साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक अरुण कुमार यादव पुत्र अक्षय कुमार यादव निवासी जमालपुर विक्कमपुर थाना घोसी जनपद मऊ को कुल धनराशि – 48,200/- रूपया वापस कराया गया ।
2.थाना मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदिक लौहर यादव पुत्र शान्ता यादव निवासी ग्राम गौरपार जोगरी थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ को कुल धनराशि – 10,028/- रूपया वापस कराया गया ।