जनपद मऊ -: नवागत क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
  शीतला प्रसाद पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के क्षेत्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार घोसी तहसील के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पास था।

शुक्रवार को जितेंद्र कुमार सिंह ने तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के नवागत क्षेत्राधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना होनी चाहिए। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। घटना, दुर्घटना, चोरी, छिनैती सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाने के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है।
जनपद मऊ -: मऊ में दुकानदार की करंट लगने से मौत, छत पर पाइप ठीक करते समय हादसा
मऊ: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शेखवाड़ा बाजार में गुरुवार रात करंट लगने से 60 वर्षीय दुकानदार अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शेखवाड़ा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसनेही बाजार में हैंडलूम की दुकान चलाते थे। गुरुवार रात करीब 7:30 बजे बंदरों के उत्पात के कारण दुकान के ऊपर लगा पाइप टूट गया था। पाइप को ठीक करने के लिए अनिल कुमार छत पर गए थे।

बताया जा रहा है कि पाइप ठीक करते समय जैसे ही उन्होंने छत की रेलिंग को छुआ, वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर तक अनिल कुमार के नीचे नहीं आने पर आसपास के दुकानदारों को संदेह हुआ। कुछ दुकानदार छत पर पहुंचे तो अनिल कुमार मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची मोहम्मदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष कमलकांत वर्मा ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद मऊ -: आईटीआई प्रवेश के द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित
मऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026, 2026-27 एवं 2026-28 के लिए द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि अभ्यर्थी www.scvtup.in अथवा www.upvesd.gov.in/dte पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयन की सूचना अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है।

चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक अवकाश सहित निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर संबंधित आईटीआई में उपस्थित होना होगा।

संस्थान में प्रवेश सूची के आधार पर अभिलेखों का सत्यापन होने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को FREEZE (स्थिर) अथवा FLOAT (विस्थापित) विकल्प में से किसी एक का चयन करना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम राजकीय, पीपीपी अथवा निजी आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।
जनपद मऊ -: न्यू पीएचसी पर SDM की औचक एंट्री, मची खलबली!
गंदगी देख भड़के SDM दीपक सिंह, बाहर की दवा लिखने पर कार्रवाई की सख्त चेतावनी!

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर SDM दीपक सिंह की अचानक दस्तक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था में खामियां और गंदगी देखकर नाराजगी जताई।

उन्होंने जिम्मेदारों को साफ शब्दों में निर्देश दिया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं और इलाज की व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने जानकारी ली। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

SDM की इस औचक कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा से खिलवाड़ और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

अब सवाल यही है—औचक निरीक्षण के बाद क्या न्यू पीएचसी की व्यवस्थाएं वास्तव में सुधरेंगी?
जनपद मऊ -: घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर का बिंटोलीया क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया है।
हालांकि पिछले दो दिनों से नदी के पानी में कमी देखी जा रही है, लेकिन नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार ने बाढ़ प्रभावित बिंटोलीया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से दो मांगें रखीं।

प्रभावित लोगों ने कटान रोकने के लिए पूर्व में निर्मित करीब 700 मीटर के ठोकर को विस्तारित करने तथा बहुप्रतीक्षित मोहन सेतु का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने बाढ़ और कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने की बात कही है
जनपद मऊ -: पाक्सो एक्ट के मामले में 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.08.2026 को माउरबोझ नहर के पास से मु0अ0सं0- 365/26 धारा 3/4 पाक्सो एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त सुबाष चौरसिया पुत्र गंगा चौरसिया निवासी ग्राम माउरबोझ बरईपुरा थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 365/26 धारा- 3/4 पाक्सो एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. सुबाष चौरसिया पुत्र गंगा चौरसिया निवासी ग्राम माउरबोझ बरईपुरा थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  28.08.2026
2.स्थान-  माउरबोझ नहर के पास
जनपद मऊ -: मऊ पुलिस में फेरबदल
घोसी क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह का स्थानांतरण मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी के पद पर किया गया है।

वहीं सत्येंद्र भूषण तिवारी को घोसी का नया क्षेत्राधिकारी (CO) बनाया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद दोनों अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
जनपद मऊ -: मऊ में नकल माफिया पर बड़ा एक्शन! डीएलएड परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला क्लर्क गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मऊ के मेहनाजपुर में डीएलएड परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी हवलदार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

आरोपी के एक स्थानीय विद्यालय में क्लर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बस डिवाइडर से टकराई; चालक की मौत
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास हादसा, पांच लोग गंभीर घायल; बस में सवार थे 34 यात्री
मधुबन (मऊ)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 191 किलोमीटर प्वाइंट के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर बसखारी के समीप एक अनियंत्रित पिकअप ने बेल्थरा रोड डिपो की बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी।

हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव (30) पुत्र सुरेश यादव, निवासी समसपुर अहिरौली, थाना मधुबन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में चालक की बहन समेत पांच यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया गया कि हादसे के समय बस में करीब 34 यात्री सवार थे। बस कानपुर से बलिया के बेल्थरा रोड के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान बसखारी के पास यह दुर्घटना हो गई।

हादसे में मधुबन नगर पंचायत के व्यापार मंडल अध्यक्ष बब्लू ठठेरा की भतीजी साक्षी (19) भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके अलावा मधुबन के नत्थूपुर गांव के तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना घोसी पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल

जनपद मऊ -: थाना घोसी पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,6100 रु0 एवं घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस बाईक बरामद-

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों  के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक 18.08.2026  को राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर निवासी ग्राम कोडरा थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 40 वर्ष द्वारा अपने साथी रामकरन राजभर पुत्र बालचन्द्र निवासी ग्राम कोडरा थाना घोसी जनपद मऊ के साथ मिलकर थाना घोसी क्षेत्रान्तर्गत नदवासराय अण्डर पास से महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0स0 352/2026 धारा- 304(2),352,351(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 28.08.2026 को मुखबीर की सूचना पर थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर अभियुक्त राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर को पकडने का प्रयास किया गया जिसपर राकेश राजभर उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायर किया गया,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही किया गया जिसमें राकेश राजभर के बाये पैर में गोली लगी है जिसको ईलाज हेतु सीएचसी घोसी लाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी-
01अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
6100/- रूपया व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल – हीरों स्प्लेन्डर प्लस बरामद

अभियुक्त राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0 -239/2019 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0 285/2018 धारा 41, 411, 412, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।
3. मु0अ0सं0- 294/2018 धारा 379 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -386/2018 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अ0 थाना घोसी जनपद मऊ ।
5. मु0अ0सं0 39/2024 धारा 379, 411, 413 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।
6. मु0अ0सं0 80/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ ।
7. मु0अ0सं0 452/2024 धारा 127(2), 309(4), 317(2) बी.एन.एस. थाना घोसी जनपद मऊ ।
8. मु0अ0सं0 470/2024 धारा 109 बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ ।
9. मु0अ0सं0 505/2022 धारा 411, 412, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ ।
10. मु0अ0सं0 356/2023 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ ।
11. मु0अ0सं0 173/2025 धारा 115(2), 352, 351(2) बी.एन.एस. थाना कोपागंज जनपद मऊ ।
12. मु0अ0सं0 148/2018 धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर मऊ ।
13. मु0अ0सं0 210/2018 धारा 379, 411, 419, 420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर मऊ जनपद मऊ ।
14. मु0अ0सं0 246/2018 धारा 379, 41, 411, 412, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर मऊ ।
15. मु0अ0सं0 268/2018 धारा 379, 41, 411, 412, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर मऊ ।
16. मु0अ0सं0 336/2018 धारा 379, 411, 413, 49, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर मऊ ।
17. मु0अ0सं0 228/2023 धारा 379, 411, 413, 420, 467, 468 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर मऊ ।