NEET परीक्षा में असफलता के कारण जान गंवाने वाले छात्रों एवं दिल्ली के जंतर-मंतर पर शहीद हुए बच्चों की याद में कैंडल मार्च निकाला
गोंडा। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व के निर्देशानुसार आज NEET परीक्षा में असफलता के कारण जान गंवाने वाले छात्रों एवं दिल्ली के जंतर-मंतर पर शहीद हुए बच्चों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष एवं शाहिद अली कुरेशी, सभासद अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी शहर गोंडा ने संयुक्त रूप से किया। मार्च गोंडा कांग्रेस कार्यालय,कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर पीपल चौराहा, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी की प्रतिमा पर संपन्न हुआ।
पीपल चौराहा पर सभी कांग्रेस जनों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं शाहिद अली कुरेशी सभासद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, नौजवानों और देश की जनता की जीत है। लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है।" उन्होंने कहा कि "जंतर-मंतर पर आंदोलनरत बच्चों पर हुई बर्बरता और अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री को देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सरकार ने छात्रों के सपनों को कुचला है, उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए।"
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, हनुमान प्रसाद, शिवकुमार दुबे, अजयकुमार रस्तोगी, जैनुलआब्दीन ,बेबी मिश्रा, मोहम्मद इमरान, प्रदुमन शुक्ला, जलील खान , एम ए फारुकी ,मोहम्मद रिजवान, संतोषी लाल तिवारी उबैदुर रहमान शिम्पू , सुभाष चंद पांडे, सगीर खान, निशांत सिंह ,अनिल कनौजिया विवेकानंद जाकिर अली, अरविंद शुक्ला, अनीश नाना, राजेश सिंह, संतोष सिंह,भगवती प्रसाद सोनी, हरिराम वर्मा राजू सेवा दल वसीम रेनी, कवलजीत, अफसार सलीम मोहब्बत अली ,फरजाना डॉ जफर अशफाक विकास मनोहर श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Jul 26 2026, 19:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1