एक मंच पर जुटीं बहू-बेटियां, पुलिस ने किया जागरूकता सम्मेलन का आयोजन
मऊ। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रविवार को खीरीबाग मैदान में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर सुरक्षा, कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
सम्मेलन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, बाल विवाह निषेध, महिला एवं बाल अधिकारों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कल्पना मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक सपना सहित महिला पुलिसकर्मी एवं थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम मौजूद रही। सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने ऐसे आयोजनों को जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मऊ। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रविवार को खीरीबाग मैदान में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर सुरक्षा, कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

ग्राम सभा गोरीडीह (विकास खंड दोहरीघाट) में चौराहा से प्राथमिक विद्यालय की ओर ईंट भट्ठे के पास सुरेश राय के खेत तक खड़ंजा/इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया।
वाराणसी/मऊ। मऊ जनपद के मखना गांव निवासी एवं वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) दुर्गेश सिंह का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया। बताया गया कि दोपहर लगभग 11:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मऊ। गाजीपुर में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व बसपा सांसद अतुल राय के वीरपुर जाते समय उनके काफिले की नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पुलिस चौकी पर सघन जांच की गई।
घोसी (मऊ)। नगर पंचायत घोसी के वार्ड संख्या-8 निवासी राम किशुन विश्वकर्मा के सुपुत्र अंकित विश्वकर्मा ने प्रतिष्ठित NEET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर पंचायत घोसी सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मऊ जिले में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में नाराजगी सामने आई है।
Jul 19 2026, 17:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1