सांसद राजीव राय ने सांसद निधि वर्ष 2025-26 के तहत दो नव निर्मित खड़ंजा/इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया।
ग्राम सभा गोरीडीह (विकास खंड दोहरीघाट) में चौराहा से प्राथमिक विद्यालय की ओर ईंट भट्ठे के पास सुरेश राय के खेत तक खड़ंजा/इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया।

स्वीकृत लागत: ₹16,05,390
प्रस्तावक: पूर्व प्रधान अभय कुमार राय
ग्राम सभा अलीपुर (अल्लूपुर शेखपुर), विकास खंड फतेहपुर मंडाव में माइनर से प्रहलाद मिश्रा के खेत तक खड़ंजा/इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया।

स्वीकृत लागत: ₹14,94,824
यह कार्य सुधीर कुमार यादव के सौजन्य और ग्रामीणों की मांग पर कराया गया।

सांसद राजीव राय ने कहा कि घोसी लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और गांवों को मुख्य मार्ग तथा बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना आवश्यक है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।

दोनों परियोजनाओं का कार्यदायी संस्थान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED), मऊ रहा, जिसने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण किया।

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को जलभराव और जर्जर रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है
सारनाथ थाने में तैनात मऊ निवासी एसआई दुर्गेश सिंह का हार्ट अटैक से निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
वाराणसी/मऊ। मऊ जनपद के मखना गांव निवासी एवं वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) दुर्गेश सिंह का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया। बताया गया कि दोपहर लगभग 11:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद समाचार से परिवार, गांव तथा पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार, 18 जुलाई 2026 को अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें परिजन, शुभचिंतक, मित्र एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने कहा गया कि स्वर्गीय दुर्गेश सिंह अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए सदैव याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गाजीपुर में पूर्व बसपा सांसद अतुल राय के काफिले की सघन जांच
मऊ। गाजीपुर में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व बसपा सांसद अतुल राय के वीरपुर जाते समय उनके काफिले की नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पुलिस चौकी पर सघन जांच की गई।

पुलिस ने काफिले को रोककर वाहनों की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद काफिले को आगे जाने की अनुमति दे दी गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह नियमित चेकिंग थी या किसी विशेष सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
मऊ DM का बड़ा एक्शन! 5 अधिकारियों को नोटिस, 1200+ PM SVANidhi आवेदन लंबित, बैंकों को 3 दिन का अल्टीमेटम
 
मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आधारित राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कई विभागों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई गई।

5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

पीएम स्वनिधि योजना के 1200 से अधिक आवेदन बैंकों में लंबित।

लीड बैंक मैनेजर को 3 दिन के भीतर लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश।

व्यापार कर, खनन और विद्युत विभाग की कम वसूली पर कड़ी चेतावनी।

अवैध खनन और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष अभियान के निर्देश।

आईजीआरएस और सीएम Coaching की खराब रैंकिंग पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।
आगामी 22 जुलाई को जनपद की चारों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर आज बैठक हुआ

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया।
घोसी के अंकित विश्वकर्मा ने NEET 2026 परीक्षा में पाई सफलता, चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने घर पहुँचकर दी बधाई
घोसी (मऊ)। नगर पंचायत घोसी के वार्ड संख्या-8 निवासी राम किशुन विश्वकर्मा के सुपुत्र  अंकित विश्वकर्मा ने प्रतिष्ठित NEET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर पंचायत घोसी सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने अंकित विश्वकर्मा के आवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंकित की सफलता उनके परिवार के साथ-साथ नगर पंचायत घोसी और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ऐसे होनहार युवा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने ईश्वर से अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज व देश का नाम रोशन करें।
मऊ में चकबंदी को लेकर किसानों का विरोध, प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से सर्वे की मांग
मऊ जिले में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में नाराजगी सामने आई है।

किसानों ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिसके चलते उन्होंने चकबंदी रद्द कर नए सिरे से जमीनों का सर्वे कराने की मांग उठाई है।

किसानों का कहना है कि सही तरीके से पैमाइश और जांच के बाद ही चकबंदी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। वहीं प्रशासन स्तर पर चकबंदी से जुड़े लंबित मामलों और आपत्तियों के निस्तारण को लेकर समीक्षा भी की गई है।
सपा नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप,

कोतवाली में दी गई तहरीर
मऊ में सपा नेता द्वारा कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि नेता द्वारा एक समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने मऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शिक्षकों के सम्मान और हक की आवाज संसद में होगी
बुलंद: सांसद राजीव राय
घोसी लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बेसिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजीव राय से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की कि 20 से 30 वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए और इसके लिए आवश्यक नियमों में बदलाव किया जाए।

सांसद राजीव राय ने कहा कि जिन शिक्षकों ने अपना पूरा जीवन देश के भविष्य को संवारने में लगा दिया है, उनके अनुभव और योगदान का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की मांग को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने और न्यायसंगत व्यवस्था बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वह उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं।
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद दोहरीघाट में उबाल, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
मऊ: मऊ जिले के दोहरीघाट निवासी विक्रम डोम की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन सड़कों पर उतर आए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि विक्रम के खिलाफ एक पुराना मुकदमा चल रहा था और वह पिछले कुछ समय से अदालत में पेश नहीं हो पा रहा था।

इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई, जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई है और संबंधित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लोगों को शांत कराने और मामले की जांच की बात कह रहा है।