आगामी 22 जुलाई को जनपद की चारों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर आज बैठक हुआ

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया।
घोसी के अंकित विश्वकर्मा ने NEET 2026 परीक्षा में पाई सफलता, चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने घर पहुँचकर दी बधाई
घोसी (मऊ)। नगर पंचायत घोसी के वार्ड संख्या-8 निवासी राम किशुन विश्वकर्मा के सुपुत्र  अंकित विश्वकर्मा ने प्रतिष्ठित NEET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर पंचायत घोसी सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने अंकित विश्वकर्मा के आवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंकित की सफलता उनके परिवार के साथ-साथ नगर पंचायत घोसी और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ऐसे होनहार युवा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने ईश्वर से अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज व देश का नाम रोशन करें।
मऊ में चकबंदी को लेकर किसानों का विरोध, प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से सर्वे की मांग
मऊ जिले में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में नाराजगी सामने आई है।

किसानों ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिसके चलते उन्होंने चकबंदी रद्द कर नए सिरे से जमीनों का सर्वे कराने की मांग उठाई है।

किसानों का कहना है कि सही तरीके से पैमाइश और जांच के बाद ही चकबंदी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। वहीं प्रशासन स्तर पर चकबंदी से जुड़े लंबित मामलों और आपत्तियों के निस्तारण को लेकर समीक्षा भी की गई है।
सपा नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप,

कोतवाली में दी गई तहरीर
मऊ में सपा नेता द्वारा कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि नेता द्वारा एक समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने मऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शिक्षकों के सम्मान और हक की आवाज संसद में होगी
बुलंद: सांसद राजीव राय
घोसी लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बेसिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजीव राय से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की कि 20 से 30 वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए और इसके लिए आवश्यक नियमों में बदलाव किया जाए।

सांसद राजीव राय ने कहा कि जिन शिक्षकों ने अपना पूरा जीवन देश के भविष्य को संवारने में लगा दिया है, उनके अनुभव और योगदान का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की मांग को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने और न्यायसंगत व्यवस्था बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वह उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं।
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद दोहरीघाट में उबाल, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
मऊ: मऊ जिले के दोहरीघाट निवासी विक्रम डोम की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन सड़कों पर उतर आए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि विक्रम के खिलाफ एक पुराना मुकदमा चल रहा था और वह पिछले कुछ समय से अदालत में पेश नहीं हो पा रहा था।

इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई, जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई है और संबंधित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लोगों को शांत कराने और मामले की जांच की बात कह रहा है।
मऊ के लाल अनिल कुमार सिंह बने रामपुर के नए एसपी
मऊ जनपद के भदीड़ गांव के निवासी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को रामपुर का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

अनिल कुमार सिंह इससे पहले यूपी सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे। उनकी नई तैनाती की जानकारी मिलते ही मऊ जनपद में खुशी का माहौल है।

जनपदवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
मऊ में दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, भुसुवा गांव निवासी महेंद्र यादव ने 16 जुलाई की रात रोज की तरह अपना ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचे और ट्रैक्टर स्टार्ट करने की कोशिश की, तो ट्रैक्टर चालू नहीं हुआ। जांच करने पर पता चला कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब थी।

बैटरी चोरी होने के बाद महेंद्र यादव ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए रानीपुर थाने में लिखित तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन
मऊ।  सांसद राजीव राय जी ने रसड़ा विधानसभा के ग्राम सभा सराय भारती कटियारी में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए इस पहल का स्वागत किया।
आवास विकास योजना मऊ में किसानों के मुआवजे की बढ़ोतरी की मांग, सांसद राजीव राय को सौंपा ज्ञापन
मऊ। आवास विकास योजना के अंतर्गत किसानों की अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान भाइयों ने घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद मा. श्री राजीव राय को पत्रक सौंपा।

किसानों ने अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। इस पर सांसद राजीव राय ने किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और उनकी मांगों को संबंधित स्तर पर उठाने की बात कही।
इस अवसर पर किसानों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा —
"जय जवान, जय किसान"
"किसान एकता जिंदाबाद"।