मऊ: ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्यों के भुगतान और प्रशासक अधिकार बहाली की उठाई मांग
मऊ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय के नेतृत्व और जिला प्रभारी काशीनाथ यादव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) को ज्ञापन दिया।
प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय ने कहा कि 13 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधानों के प्रशासक पद पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों के सचिव और अन्य अधिकारी शासन के स्पष्ट निर्देश न होने का हवाला देकर विकास कार्यों के भुगतान पर रोक लगाए हुए हैं। उन्होंने मांग की कि जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में स्पष्ट शासनादेश से अवगत कराया जाए, ताकि रुके हुए भुगतान शीघ्र किए जा सकें।
जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय भारद्वाज ने नाली, खड़ंजा एवं मरम्मत कार्यों पर लगी रोक हटाने की भी मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी सुभाष सरोज से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान काशीनाथ यादव, रामाश्रय भारद्वाज, उमेश यादव, रमेश यादव, नौशाद प्रधान, कमलेश सोनकर, जितेंद्र सिंह, रविंदर खरवार, बिपिन शाही, अभिताभ यादव, पारसनाथ यादव, मिंटू सिंह प्रधान, राम प्रवेश मौर्य सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।![]()

मऊ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय के नेतृत्व और जिला प्रभारी काशीनाथ यादव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) को ज्ञापन दिया।

मऊ: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के मऊ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।
गाजीपुर। विरनो क्षेत्र के कालूपुर के पास गंगा नदी में रेत में फंसी मालवाहक क्रूज को प्रशासन ने सुरक्षित निकालकर वाराणसी के लिए रवाना कर दिया। यह क्रूज पिछले लगभग एक माह से सामान लादकर वाराणसी की ओर जा रही थी, लेकिन कालूपुर के पास रेत में फंस गई थी।
मऊ। रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, पार्किंग स्थल, वाहन स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया।
मऊ। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जब खुद अस्पताल की व्यवस्था ही बीमार नजर आ रही है, तो यहां आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज कैसे संभव होगा।
जनपद मऊ में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला प्रशासन ने डीएम आवास के पीछे टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए करीब 75 एकड़ भूमि का चयन किया है।
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा: जिलाधिकारी
Jul 16 2026, 12:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1