'मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा...' बहन को मैसेज भेजकर लापता हुआ छात्र, बैग और लैपटॉप लेकर निकला था घर से
गया। गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव से एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोस्त से किताब लेने की बात कहकर निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके मोबाइल नंबर से बहन के पास एक ऐसा संदेश आया, जिसने पूरे परिवार को चिंता और सदमे में डाल दिया। मैसेज में लिखा था—"मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।" इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
![]()
जानकारी के अनुसार, गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव निवासी संतोष कुमार का छोटा पुत्र शिवम कुमार उर्फ छोटू गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। उसने अपने पिता से किताब खरीदने के लिए पैसे मांगे और बताया कि पटना से उसका एक दोस्त गया स्टेशन आ रहा है, जिससे उसे किताब लेनी है। यह कहकर वह घर से निकल गया।
परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के करीब तीन घंटे बाद शिवम के मोबाइल नंबर से उसकी बहन के मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा था, "मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।" यह संदेश पढ़ते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत शिवम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।
इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। बताया जाता है कि शिवम कुमार (छोटू) करीब दो वर्ष पहले पटना में रहकर पढ़ाई करता था। बाद में वह अपने गांव लौट आया और वहीं रहकर आगे की पढ़ाई कर रहा था। घर से निकलते समय वह अपने साथ एक बैग और लैपटॉप भी लेकर गया था। इसी वजह से परिजन आशंका जता रहे हैं कि वह किसी योजना के तहत घर से निकला हो सकता है, हालांकि उसके द्वारा भेजे गए संदेश ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।.
अपने बेटे की तलाश में पिता संतोष कुमार रात में ही मुगलसराय और वाराणसी तक पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन शिवम का कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तब उन्होंने गुरारू थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
इस मामले में गुरारू थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई है। जांच में उसकी अंतिम लोकेशन सासाराम मिली है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संभावित स्थानों पर पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है और युवक की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। परिजन बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। अगर किसी को नजर पड़ती है तो इस नंबर पर कॉल करें: 8521101910, 9304365306

गया। गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव से एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोस्त से किताब लेने की बात कहकर निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके मोबाइल नंबर से बहन के पास एक ऐसा संदेश आया, जिसने पूरे परिवार को चिंता और सदमे में डाल दिया। मैसेज में लिखा था—"मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।" इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

गया: गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार का दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



गया: गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गया: गया शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ. टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गया जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
गया। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी अतरी विधायक रोमित कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों होगा। इस परियोजना से न केवल गया जिला बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
Jul 09 2026, 18:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k