बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1 शुभम कुमार समेत 18 मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
गया। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
![]()
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव एवं शिक्षाविद् डॉ. शशि शेखर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभम कुमार और अन्य छात्रों की उपलब्धियां बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह साबित करती हैं कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
![]()
समारोह में जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने वाले सभी 18 छात्रों को चांदी की चेन पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्रों के अभिभावकों को भी शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह में शुभम कुमार ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि 11वीं कक्षा से ही उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन किया। कोटा में रहकर की गई कठिन मेहनत और अनुशासित तैयारी का ही परिणाम है कि उन्हें यह ऐतिहासिक सफलता मिली। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए ईमानदारी, समर्पण और लगातार प्रयास जरूरी है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल के निदेशक भीमराज प्रसाद ने कहा कि 18 छात्रों की सफलता ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, लेकिन शुभम कुमार की उपलब्धि पूरे गया जिले के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था, उसी धरती के बेटे ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया है कि गया आज भी ज्ञान और प्रतिभा की राजधानी है। उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय की ओर से संचालित सुपर-30 कार्यक्रम में अब कक्षा नौवीं से ही मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी ताकि और अधिक छात्र राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें।
पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर गया का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा अमूल्य धन है जिसे न कोई खरीद सकता है, न बेच सकता है और न ही बांट सकता है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को नई पहचान और समाज को नई दिशा देती है।

गया। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.
गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
गया। मगध क्षेत्र के स्वास्थ्य जगत के लिए गर्व और उपलब्धि का एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल गया में पहली बार Pancreatic Pseudocyst जैसी जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k