गया में डॉक्टरों ने पेश की मिसाल: विश्व रक्तदाता सप्ताह पर ASI के रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा
गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
![]()
कार्यक्रम का शुभारंभ ASI गया चैप्टर के सचिव डॉ. जे. पी. सिंह एवं डॉ. संतोष कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया। दोनों चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उनके इस प्रेरणादायी कदम के बाद शहर के कई चिकित्सकों एवं उनके स्टाफ ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर में डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. अनुपम रंजन तथा डॉ. बी. के. सुमन सहित अनेक चिकित्सकों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई बार मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था “कर्म मेरा सेवा, सहयोग एकता मंच” के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्था के रक्तवीरों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया और युवाओं से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर में संग्रहित रक्त को सुरक्षित रूप से संकलित करने का कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए डॉ. रतन कुमार, डॉ. एस. आई. रहमान, ASI गया चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. सिंह तथा रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के चेयरमैन विशेष रूप से मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है, क्योंकि इससे सीधे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने की अपील की।

गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।

गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.
गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
गया। मगध क्षेत्र के स्वास्थ्य जगत के लिए गर्व और उपलब्धि का एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल गया में पहली बार Pancreatic Pseudocyst जैसी जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है।
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर गया जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष उत्सव सेठ ने उनसे मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
2 hours and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k