"भू-माफियाओं के इशारे पर उजाड़ने की साजिश": रूबी खातून ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, दो माह की मोहलत की मांग
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।
![]()
रूबी खातून, पति खुर्शीद आलम, ने बताया कि मौजा थाना मुरारपुर-05, खाता संख्या 425, प्लॉट संख्या 1733, रकवा 475 डिसमिल भूमि उनकी है। इस जमीन से संबंधित केवाला (बिक्री विलेख) एवं अंचल कार्यालय से नियमित रूप से रसीद कटती रही है। उनका दावा है कि उनका परिवार सैकड़ों वर्षों से उक्त भूमि पर रह रहा है और सभी आवश्यक दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि नवाब आलू मियां, मंजर आलम, सारिक, गोली तथा विक्की सिंह समेत कुछ लोग कथित रूप से भू-माफियाओं के साथ मिलकर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं तथा मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
![]()
पीड़ित महिला रूबी खातून का कहना है कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की महिलाएं अधिकांश समय घर में अकेली रहती हैं। ऐसे में अचानक घर खाली करने का आदेश उनके लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से कम-से-कम दो महीने की मोहलत देने की मांग की है ताकि वे अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकें और वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।
रूबी खातून ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी दुकान किराये पर दी हुई है। किरायानामा में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि दुकान खाली कराने से पूर्व तीन महीने पहले सूचना देना अनिवार्य है। इसके बावजूद जल्दबाजी में खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके परिवार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसे डीएसपी की जांच में गलत पाया गया था। उनका कहना है कि इसके बाद से लगातार उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़िता महिला रूबी खातून ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उनका पूरा परिवार बेघर होने की स्थिति में पहुंच सकता है।

गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।


गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.
गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
गया। मगध क्षेत्र के स्वास्थ्य जगत के लिए गर्व और उपलब्धि का एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल गया में पहली बार Pancreatic Pseudocyst जैसी जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है।
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर गया जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष उत्सव सेठ ने उनसे मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गयाजी। युवा संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गया जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष (युवा) उत्सव सेठ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.7k