सिंह वाहिनी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
बबलू प्रजापति
पिहानी। कस्बा पिहानी स्थित सिंह वाहिनी मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। आयोजन में संत भंडारा, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया जा रहा है।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आवाहित देवी-देवताओं के पूजन से हो रही है। इसके बाद अन्नाधिवास, महास्नान, मूर्तियों का न्यास, शैयाधिवास, हवन एवं वैदिक विधि-विधान के साथ मूर्तियों की अचल प्रतिष्ठा संपन्न कराई जायेगी। अंत में पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिव परिवार, गणेश जी, मां दुर्गा, राम दरबार, राधा-कृष्ण एवं शिवलिंग सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की जायेगी। वैदिक अनुष्ठान आचार्य श्री हरीशंकर शुक्ल एवं सहायक आचार्यों पिंकू मिश्रा, संदीप शुक्ल और पवन मिश्रा के निर्देशन में संपन्न करा रहे है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज गुप्ता, पंकज वैश्य, अवधेश गुप्ता, अशोक अवस्थी, विजया अवस्थी, गोपाल गुप्ता कृष्णा रेडीमेड एवं गौरव कपूर का विशेष सहयोग है। आयोजन सिंह वाहिनी मंदिर के महंत परशुराम दास की देखरेख में संपन्न हो रहा है।
इस अवसर पर राजेश वैश्य, अन्नू वैश्य, रानू वैश्य, विप्पू वैश्य, रिशू वैश्य, रिंकू गुप्ता समेत कस्बे के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद है। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ और जयकारों की गूंज बनी है।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1