कटिघरा अध्यापक पर ड्राइवर ने लगाया गाली गलौज एवं जान से मार देने का आरोप।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई) विकास खण्ड कोथावां क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में नन्हें मुन्हें बच्चों को शिक्षा अध्ययन कराने वाले अध्यापकों के गाड़ी ड्राइवर थाना कछौना के सुठेना गांव निवासी छोटे पुत्र राम भजन ने कटिघरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक प्रदीप यादव पर गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी का आरोप लगाया है।पीड़ित ने कहा वह रोजाना लखनऊ से कई अध्यापकों को गाड़ी से लेकर उनके विद्यालय तक आता था। जहां गाड़ी में आगे बैठकर प्रदीप यादव सोते रहते थे, जिन्हें न सोने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे गाली गलौज किया और कल्याणमन पुलिस चौकी इंचार्ज के समक्ष मुझे बुलाया जहां चौकी चार्ज ने मुझे गाड़ी से हटाने के साथ मुझ पर ही मुकदमा लिखाने की बात अध्यापक से कही। जिससे परेशान पीड़ित ड्राइवर ने मामले संबंधी बेनीगंज में लिखित तहरीर दी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले की तहरीर प्राप्त हुई है और संबंधित पुलिस चौकी कल्याणमन को भेज दिया गया है।जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
आंधी-तूफान का कहर : पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित, कार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी‌ । बुधवार  अचानक बदले मौसम ने जमकर कहर बरपाया। तेज आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जगह-जगह बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई । कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
पिहानी व आसपास क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते कई मार्गों पर पेड़ गिर पड़े। जहानी खेड़ा इलाके में एक चलती कार के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आंधी के कारण कई ग्रामीण इलाकों में बिजली के पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली व्यवस्था चरमराई रही। उधर, कुछ स्थानों पर ओले गिरने से आम और गेहूं की बची फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
तेज आंधी के चलते सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स और टीनशेड भी उड़ गए। मौसम खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सिंह वाहिनी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
बबलू प्रजापति
पिहानी। कस्बा पिहानी स्थित सिंह वाहिनी मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। आयोजन में संत भंडारा, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया जा रहा है।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आवाहित देवी-देवताओं के पूजन से हो रही है। इसके बाद अन्नाधिवास, महास्नान, मूर्तियों का न्यास, शैयाधिवास, हवन एवं वैदिक विधि-विधान के साथ मूर्तियों की अचल प्रतिष्ठा संपन्न कराई जायेगी। अंत में पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिव परिवार, गणेश जी, मां दुर्गा, राम दरबार, राधा-कृष्ण एवं शिवलिंग सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की जायेगी। वैदिक अनुष्ठान आचार्य श्री हरीशंकर शुक्ल एवं सहायक आचार्यों पिंकू मिश्रा, संदीप शुक्ल और पवन मिश्रा के निर्देशन में संपन्न करा रहे है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज गुप्ता, पंकज वैश्य, अवधेश गुप्ता, अशोक अवस्थी, विजया अवस्थी, गोपाल गुप्ता कृष्णा रेडीमेड एवं गौरव कपूर का विशेष सहयोग है। आयोजन सिंह वाहिनी मंदिर के महंत परशुराम दास की देखरेख में संपन्न हो रहा है।
इस अवसर पर राजेश वैश्य, अन्नू वैश्य, रानू वैश्य, विप्पू वैश्य, रिशू वैश्य, रिंकू गुप्ता समेत कस्बे के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद है। मंदिर परिसर में  भक्तों की भीड़ और जयकारों की गूंज बनी  है।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर तीन दिवसीय सहज समाधि ध्यान शिविर का समापन

बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी। ब्लॉक सभागार पिहानी में आयोजित तीन दिवसीय सहज समाधि ध्यान शिविर का बुधवार को प्रेरणादायक वातावरण में समापन हुआ। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर ध्यान, योग एवं आध्यात्मिक साधना के माध्यम से मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन का संदेश ग्रहण किया।
शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक प्रदीप भैया एवं कुशी बाजपेई ने प्रतिभागियों को ध्यान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि नियमित ध्यान और योग से तनाव दूर होता है तथा व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्मिक ऊर्जा से जीवन में नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक ध्यान अभ्यास कर गुरुदेव के विचारों को आत्मसात किया तथा समाज में शांति, सेवा और मानवता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। शिविर का वातावरण पूरे समय भक्तिमय एवं प्रेरणादायक बना रहा।
इस अवसर पर मिंटू मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के संजेश, पवन मिश्रा, कुलदीपदीक्षित , शिक्षक अनिल मिश्रा, अनुराग मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सड़क पर फैली गिट्टी-मौरंग से राहगीर परेशान*
रितेश मिश्रा
रूपापुर हरदोई/सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर कस्बे में पाली-रूपापुर मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे नहीं बल्कि सीधे रोड पर ही गिट्टी और मौरंग का अंबार लगा दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो महीनों से लगातार सड़क पर ही गिट्टी-मौरंग डाली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को सोशल मीडिया और ट्विटर (एक्स) पर भी उठाया गया, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर बिखरी गिट्टी रात के समय दुपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर कब्जा जमाकर कारोबार कर रहे दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और रोड से गिट्टी-मौरंग हटवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
खेत पर अवैध कब्जा करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली के ग्राम हूँसेपुर लुकमान में खेत पर जबरदस्ती कब्जा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
     पीड़ित विपिन कुमार पुत्र गुरु प्रसाद के अनुसार उसके पिता की मृत्यु के पश्चात उसके खेत पर जबरदस्ती कब्जा करने की नियत से गांव निवासी वेदप्रकाश ने सुमित,भन्नु, गोलू, अनूप और सावित्री के साथ मिलकर पिछले वर्ष उसे व परिवार के सतीश सुनील और नेहा को धारदार हथियारों से मारपीट कर जिन्दा खेत में छोड़ दिया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन हैँ। विपक्षी जमानत पर छूटने के बाद गांव आ गए। आरोपियों ने उसके खेत पर दोबारा कब्ज़ा जमा लिया उसकी फसल को भी जबरदस्ती बेच दिया। जबकि खेत के नाम पर लिया हुआ विपक्षी के दो लाख रुपया भी उसने न्यायालय में वापस कर दिया है। विपक्षी राजनैतिक पहुँच वाले हैँ।
     पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी हैँ।
श्रीमद भागवत कथा में श्री राम और श्री कृष्ण की लीलाओं को सुन भाव विभोर हुए भक़्त
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज स्थित माँ कात्यायनी शक्तिपीठ पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में आचार्य जितेंन्द्र कृष्ण व्यास ने कथा के चतुर्थ दिवस के अवसर पर मोक्षदायिनी कथा में आरती के पश्चात मंगलाचरण के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बाल लीलाओं की कथा श्रवण कराते हुए बताया कि राम की कथा में बचपन व पचपन में जीवन को व्यवस्थित तरीके से चलाने की कला को सिखाता है अतः व्यक्ति को श्री राम को ही अपना आदर्श बनाना चाहिए आज जो तथाकथित बॉलीवुड के हीरो को हमारा युवा समाज अपना आदर्श मानता है लेकिन हमारे आदर्श राम जी ने समाज को शिक्षा दी कि राम का राज्य वही है जहाँ  समाज का हर व्यक्ति लाभान्वित हो कहते भी है दैहिक दैविक भौतिक तापा ,राम राज्य काहू नहि व्यापा भगवान श्री राम की कथा में जीवन जीने की कला को सीखना पड़ता है प्रथम नियम यही बनाये की प्रातः काल उठकर अपने माता पिता को प्रणाम करने की आदत डालें
श्री सीता राम विवाह प्रसंग में बताया कि राम ब्रम्ह है सीता भक्ति है अतः भक्ति भगवान का मिलन अशोक वाटिका में होता है लेकिन भगवान को भी भगवान होने का अभिमान त्यागना पड़ता है तब अशोक वाटिका में प्रवेश मिलता है इसी के साथ कथा व्यास ने दशम स्कन्ध में प्रवेश करते हुए परीक्षित को सावधान करते हुए कृष्ण जन्म के साथ ही नन्द महोत्सव की कथा सुनाई संगीत टोली में चित्रकूट धाम से पधारे रमाकान्त तिवारी ,किसन मिश्रा अंकुश बाजपेयी
आचार्य मंडल में आशीष तिवारी दीपक शुक्ला कुलदीप शुक्ला शांतनु अग्निहोत्री विकास तिवारी सुधांशु पांडेय ऋषभ दीक्षित विपिन त्रिवेदी आदित्य पांडेय शिखर मिश्रा की उपस्थिति रही
माँ कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज ने बताया सभी भक्तो को कथा श्रवण लाभ प्राप्त करते हुए अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर शैलेंद्र मिश्रा शिवनायक मिश्रा अरुण कुमार श्रीवास्तव सुभाष रस्तोगी गौरव श्रीवास्तव पियूष गुप्ता मधु कश्यप दुर्गावती शुक्ला प्रथा मिश्रा आदि भक्त सपरिवार उपस्थित रहे।
मारपीट के आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
हरदोई।शाहाबाद कोतवाली के ग्राम तड़ेर में कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते दलितों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई । घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। तड़ेर निवासी संतराम पुत्र छुट्टा के अनुसार 10 मई को रात 8:00 बजे पुत्र पंकज ने फोन करके बताया सर्वेश, आदेश पुत्र गण भग्गा उसे पीट रहे हैं। संतराम के अनुसार वह अपने घर पहुंचा तो उपरोक्त दबंग बेटे तथा उसके साथी देवेंद्र व सचिन पुत्र गण आसाराम को पीट रहे थे। संतराम के अनुसार जब उसने अपने बेटों और उसके दोस्तों को बचाना चाहा तो उपरोक्त दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई की जिससे उसे काफी चोटे आई। आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और जेवरात ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के भैलामऊ गांव निवासी देवेश कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश ने उप जिला अधिकारी सवायजपुर को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार विपक्षी नीतीश कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी, कृष्ण मुरारी पुत्र छुटकुन्नू, श्याम बिहारी उर्फ चंचल पुत्र छुटकुन्नू एवं कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू पुत्र छुटकुन्नू निवासी भैलामऊ ने उसके घर में घुसकर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।
पीड़ित देवेश कुमार का आरोप है कि दबंग घर में रखे कुछ कीमती जेवरात भी उठा ले गए। इतना ही नहीं, 8 तारीख को पुलिस की मौजूदगी में भी विपक्षियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। देवेश कुमार ने बताया कि दबंगों ने उसे घर से भी बाहर निकाल दिया, जिसके चलते उसे अपनी बेटी की शादी दूसरे के घर से करनी पड़ी।
पीड़ित का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से न्याय पाने के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार फर्जी आख्या लगाकर मामले को दबाने का प्रयास करती रही।
देवेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उसके घर के बाहर लगे सरकारी नल पर भी दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित का कहना है कि यदि उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विपक्षियों की होगी।
पीड़ित ने उप जिला अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पाली-रूपापुर मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहीं डबल डेकर बसें, यात्रियों की जान से खिलवाड़

रितेश मिश्रा
हरदोई/पाली से होते हुए रूपापुर मार्ग से दिल्ली के लिए अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बसों का खेल लगातार जारी है। नियमों को ताक पर रखकर सवारियां भरने वाली ये बसें खुलेआम फर्राटा भर रही हैं, जबकि जिम्मेदार प्रशासन मौन बना हुआ है।बताया जा रहा है कि इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती हैं, जिससे यात्रियों की जान हमेशा खतरे में रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाली और रूपापुर क्षेत्र से रोजाना कई डबल डेकर बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
गौरतलब है कि दो दिन पहले शाहाबाद में एडिशनल एसपी आलोक राज नारायण ने कार्रवाई करते हुए दो डबल डेकर बसों को सीज किया था। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध बसों का संचालन नहीं रुक रहा है।लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई थी, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन और परिवहन विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। ओवरलोड और नियमविहीन तरीके से चल रहीं ये बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से चल रही डबल डेकर बसों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।