मटियामऊ में 8 वर्षीय अबू सलेह की हत्या व दुष्कर्म मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।
धर्मेंद्र सिंह
हरदोई /मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ में मासूम अबू सालेह की अपहरण के बाद हुई जघन्य हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस हृदय विदारक वारदात के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और गम का माहौल है। इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और उन्हें न्याय के प्रति आश्वस्त करने के लिए सोमवार को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, 159 बिलग्राम मल्लावां टिल्लू भईया एवं जिलाध्यक्ष श्री शराफत अली के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। अपराधियों में कानून का खौफ खत्म"
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घर के दरवाजे से एक अबोध बालक का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा धब्बा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम सजा नहीं दी गई, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया। इस दौरान वहां मौजूद जनसमूह में भी भारी आक्रोश देखा गया। उपस्थित नेताओं ने सामूहिक रूप से ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को भरोसा दिलाया कि वे सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ेंगे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष अनुराग यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष युवजन सभा के प्रदेश सचिव मेराज खान सईद भाई, प्रदेश सचिव विप्र प्रधान, प्रदेश सचिव दिलशाद खान, गुलिस्तान खान, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता व फूलचंद्र वर्मा, श्रीमती पूनम सरोज, विधानसभा अध्यक्ष (अल्पसंख्यक सभा) सिकंदर खान, , अफसर अली, आलोक वर्मा एवं वरिष्ठ नेता अखिलेश पाठक सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1 hour and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1