अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संगम में बलिया के शिक्षकों व साहित्यकारों का सम्मानित
संजीव सिंह  बलिया। चारबाग स्थित अम्बर होटल में सृजन अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति, अयोध्या द्वारा आयोजित “अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संगम, लखनऊ” के अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 220 से अधिक शिक्षकों, साहित्यकारों, लेखकों एवं सामाजिक संस्थाओं को शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों में सदस्य उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी डॉ. मदन मोहन लाल, लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. खुशबू वर्मा, लाइफ साइनिफाई फाउंडर रविशंकर, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राज्य विधि अधिकारी उच्च न्यायालय लखनऊ प्रदीप कुमार गुप्ता एवं राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।“हिन्दी हमारी पहचान”, “स्वावलंबन”, “सतत संरक्षण, हमारा प्रयास” एवं “काव्य किरण” जैसी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। शैक्षिक संगोष्ठी में हिंदी भाषा के महत्व तथा शिक्षा में AI तकनीक के प्रयोग एवं उसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई।सम्मान समारोह में जनपद बलिया के शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी श्री नन्द लाल शर्मा, प्रसिद्ध साहित्यकार विंध्याचल सिंह ‘बुढऊ’, पूर्व महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष रंजना पाण्डेय एवं माया राय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का संवर्धन ही सशक्त समाज की आधारशिला है तथा हिंदी भाषा एवं आधुनिक तकनीक का समन्वय शिक्षा में नई संभावनाएं खोलेगा। संयोजक श्री मनीष देव को सभी ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
बलिया: केंद्र सरकार जनता पर बोझ डालने में व्यस्त, चौकीदार सो रहा है - सपा नेता कान्हजी
संजीव सिंह बलिया, 11 मई 2026: केंद्र की भाजपा सरकार अब देश चलाने में नहीं, बल्कि जनता पर बोझ डालने में व्यस्त हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार के मुखिया की हालिया अपील पर तीखा प्रहार किया है।कान्हजी ने कहा, "सरकार के मुखिया कहते हैं- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, तेल-खाद कम खाओ, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। यह सलाह नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की नाकाम नीतियों का खुला कबूलनामा है। अब साफ हो गया कि चौकीदार चौकीदारी नहीं कर रहा, बल्कि सो रहा है। प्रधान सेवक देश का सेवक नहीं, चंद पूंजीपतियों का सेवक है।"उन्होंने कहा कि जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वह अब जनता को "कम खर्च करो, कम खाओ, कम घूमो, कम पहनो, कम जियो" का ज्ञान दे रही है। "हर बार अपनी विफलताओं का ठीकरा जनता के सिर फोड़ देना और हर समस्या का हल नागरिकों के पॉकेट में ढूंढना दुनिया की इकलौती सरकार का कमाल है। मन की बात कहना आसान है, लेकिन जन की बात सुनना इनके बस का नहीं।"कान्हजी ने चेतावनी दी कि देश आज ऐसे मोड़ पर है, जहां सरकार के पास समाधान नहीं, सिर्फ बहाने बचे हैं। "मुखिया का बयान लोगों में भय पैदा करने के लिए है, ताकि सवाल न उठें। देश कमजोर और अकर्मण्य हाथों में है, जो सिर्फ भाषण दे सकता है, काम नहीं। 18 घंटे जाग सकता है, फोटोशूट करा सकता है, लेकिन विवेक का प्रयोग नहीं कर सकता।"अंत में सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा, "देश की असली समस्या भाजपा सरकार है। जनता सबसे पहले इसी समस्या से छुटकारा चाहती है।"
सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्या मामले में बड़ी सफलता: यूपी-बिहार से 3 गिरफ्तार, बलिया के राज सिंह समेत हिस्ट्रीशीटर पकड़े गए


  संजीव सिंह बलिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस की एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बलिया का राज सिंह और बिहार के बक्सर का हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव शामिल हैं। तीसरा आरोपी मयंक अयोध्या से पकड़ा गया। पश्चिम बंगाल पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का पूरा खुलासा करेगी।बिहार के बक्सर से हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव गिरफ्तारबिहार के बक्सर जिले के पांडे पट्टी गांव से विशाल श्रीवास्तव को बिहार पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट और डकैती शामिल हैं। बंगाल एसटीएफ ने उसे कोलकाता ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।बलिया के राज सिंह और मयंक अयोध्या से धर दबोचेराज सिंह (बलिया निवासी): बहादुरपुर का रहने वाला राज सिंह बक्सर में रहता था। वारदात के बाद वह अयोध्या में छिपा हुआ था। कोलकाता और अयोध्या पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, राज सिंह ने पहले बलिया में एक विकलांग अंडा विक्रेता की हत्या की थी और इस हत्याकांड की साजिश में शामिल था।मयंक: यूपी से गिरफ्तार तीसरा आरोपी, जो हत्या में संलिप्त था।हत्या का खुलासा: UPI पेमेंट और CCTV से मिले सुराग6 मई की रात 24 परगना जिले में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जांच में हावड़ा टोल प्लाजा पर हमलावरों द्वारा किया गया UPI भुगतान अहम सुराग बना। इससे एक संदिग्ध का मोबाइल नंबर पकड़ा गया। टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कार और सवारों की तस्वीरें कैद हुईं।हमलावरों ने रथ की एसयूवी को सिल्वर कार से रोका, फिर दोपहिया वाहनों से गोलियां चलाईं। भागते हुए उन्होंने कार छोड़ दी और लाल कार व मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक और बारासात में दूसरी मोटरसाइकिल बरामद की। हथियार के रूप में ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ, जो खुफिया एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।सीआईडी और एसटीएफ की संयुक्त एसआईटी मामले की जांच कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट होगा कि आरोपियों ने खुद गोली चलाई या शूटर हायर किया।
नगरा में गरिमामयी संगोष्ठी,शिक्षकों को मिला साहित्य-संस्कार पुनर्जागरण का महती दायित्व: साहित्य-सेवी सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. विद्यासागर
संजीव सिंह बलिया|नगरा में साहित्य और दर्शन के पुनर्जागरण पर गरिमामयी संगोष्ठी स्थानीय आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल, घोसी मार्ग के प्रांगण में 'दि ग्राम टुडे' प्रकाशन समूह एवं 'दिव्य गंगा सेवा मिशन' के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य एवं दर्शन के पुनर्जागरण हेतु एक भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ताओं का संबोधनउत्तराखंड से पधारे सुप्रसिद्ध साहित्यकार व संपादक श्री शिवेश्वर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए बोले कि प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक काव्य, गद्य एवं अन्य साहित्यिक विधाओं को पुनर्जीवित करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षक समाज से इस महती कार्य को निष्ठा से पूरा करने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय विचारक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने आध्यात्मिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मनीषियों का ज्ञान वैश्विक धरोहर है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इसे आत्मसात कर आधुनिक शिक्षा में शामिल करने का आग्रह किया।सम्मान वितरणकार्यक्रम में साहित्य और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को 'साहित्य सेवी सम्मान' एवं 'गंगा सेवी सम्मान' से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा वीरेंद्र प्रताप यादव, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, विंध्याचल सिंह, सुनील सिंह 'समाजवादी', सुनील तिवारी, आशुतोष तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण मौर्य एवं डॉ. सैय्यद सेराज अहमद को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।स्वागत और संचालनसंस्थान के प्रबंधक राधेश्याम यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक रामकृष्ण मौर्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. सेराज अहमद, आशुतोष तिवारी, सुनील कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार राजभर एवं रवि चौहान सहित प्रबुद्धजन और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। समापन 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
मनियर: प्राथमिक विद्यालय टाउन नंबर-2 के सहायक अध्यापक बृजेश कुमार यादव की हृदयाघात से आकस्मिक मौत, शिक्षा जगत शोकाकुल
संजीव सिंह बलिया| मनियर, 7 मई: शिक्षा क्षेत्र से एक मार्मिक खबर। प्राथमिक विद्यालय टाउन नंबर-2 पर तैनात सहायक अध्यापक बृजेश कुमार यादव (नवानगर ब्लॉक, लीलकर ग्राम सभा, कुड़ियापुर निवासी) की हृदयाघात से अचानक मौत हो गई। वे सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक सीताराम यादव (जनता इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर) के पुत्र थे। मिलनसार स्वभाव के बृजेश जी ने अपने पीछे पत्नी, बड़ा बेटा और छोटी बेटी को अनाथ-सा छोड़ दिया। इस घटना से शिक्षा बिरादरी स्तब्ध है।
शोक संवेदना: शिक्षा जगत उनके परिजनों के प्रति गहन शोक और संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शान्ति!
वीडियो रिकॉर्डिंग से मना करने पर थाने में ही दारोगा को युवक ने जड़ा थप्पड़

संजीव सिंह बलिया। जनपद के नगरा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद के सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत को एक युवक मोबाइल से रिकॉर्ड करने लगा। दारोगा दिनेश यादव ने उसे मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। गुस्साए दारोगा ने मोबाइल छीन लिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में युवक अमित यादव ने भी दारोगा को जोरदार थप्पड़ मार दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर थाने के दारोगा ही थाने में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? यह घटना पुलिस व्यवस्था और जनता के बीच विश्वास के संकट को उजागर करती है।
बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के स्तंभ है शिक्षा मित्र*: *परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह*
संजीव सिंह बलिया | शिक्षामित्र के मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष में आज जनपद के मुख्यालय स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जनपद इकाई बलिया के अध्यक्ष संजय मिश्रा रहे। विदित है कि यह कार्यक्रम महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 143000 शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी जो ₹10000 से बढ़कर 18000 रुपए हजार रुपए कर दी गई है के उपलक्ष में योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह एवं सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा शिक्षा मित्रों को सम्मानित कर किया गया। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जनपदों में करते हुए सजीव रूप से देखा जाना था जिसका गवाह आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों शिक्षक तथा शिक्षा मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए देखा गया। तत्पश्चात इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय जीरा बस्ती हनुमानगंज बलिया की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के उपरांत सभी अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए किया गया। प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र के एक एक शिक्षामित्र को सांकेतिक चेक तथा प्रमाण का वितरण उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ,भारतीय जनता पार्टी के जनपद इकाई बलिया के अध्यक्ष संजय मिश्रा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए प्रदान किया गया जिनमें प्राथमिक विद्यालय कटारिया शाहपुर बेरुआरबारी के काशीनाथ यादव, प्राथमिक विद्यालय चिलकहर की अनुराधा गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पाल चंद्रहा,नगरा के बृजेश कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा ,दुबहर के रंजीत कुमार सिंह ,जीपीएस भरहा,नवानगर के अश्विनी कुमार राय, पी एस बघाव नंबर एक की सुमन चतुर्वेदी, प्राथमिक विद्यालय गराया,बेलहरी के कुंवर सुरेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर रेवती के प्रिया शंकर सिंह, प्राथमिक विद्यालय पटखौली हनुमानगंज की नीतू सिंह ,पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पकवा इनार की पूनम तिवारी ,कंपोजिट विद्यालय गड़वार दक्षिण गड़वार की पंचरत्न राम, कंपोजिट इब्राहिमाबाद नौबरार मुरली छपरा के अजय कुमार यादव ,कंपोजिट विद्यालय भूदाडीह ,पंदह के संजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय नन्हागंज मनियर के अरविंद कुमार सिंह ,प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा बैरिया के स्वामीनाथ तिवारी ,प्राथमिक विद्यालय मझौवां, सियर के अभय सिंह ,प्राथमिक विद्यालय बनकटा पश्चिम सोहांव के शशिकांत उपाध्याय को सांकेतिक रूप से बढ़े हुए चेक की धनराशि प्रदान की गई जबकि प्राथमिक विद्यालय मठिया भोजपुर बेरुआरबारी के सुनील कुमार सिंह ,प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर चिलकहर के धीरेंद्र प्रताप सिंह ,प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर नगरा के संजीव कुमार सिंह ,कंपोजिट विद्यालय डुमरी दुबहर की निशा सिंह ,जीपीएस इसर नवानगर के हरिओम मोर्य , प्राथमिक विद्यालय हालपुर नंबर दो बांसडीह के राजेश कुमार साहनी, प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर बेलहरी के मनीष कुमार ,प्राथमिक विद्यालय रेवती नंबर 1 रेवती की ममता वर्मा ,प्राथमिक विद्यालय धर्मपुरा हनुमानगंज के अजय भारद्वाज ,कंपोजिट विद्यालय बैजलपुर रसड़ा की धनलक्ष्मी , प्राथमिक विद्यालय भालूही नंबर दो गड़वार के विनय कुमार सिंह , प्राथमिक विद्यालय गड़रिया मुरार पट्टी,मुरलीछपरा की जगनारायण पाठक, प्राथमिक विद्यालय गौरमदननपुरा ,पंदह के विद्यासागर , प्राथमिक विद्यालय दातपुर मनियर के लखपति देवी ,प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर बैरिया के सनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय चौरा सोहांव के प्रमोद सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात इस सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा आह्वान किया गया कि वर्तमान योगी जी और मोदी जी की सरकार शिक्षकों की परम हितैषी है तथा शिक्षामित्र विकसित भारत की नींव का काम करने वाले हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान सरकार शिक्षामित्र के साथ हमेशा से खड़ी रही है तथा उनके समायोजन के निरस्त होने पर जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में हुआ था शिक्षामित्र का ध्यान रखते हुए₹3500 से बढ़कर के₹10000 करने का काम किया था तथा वर्तमान में 18000 रुपए कर चुकी है जिसमें आगे भी वृद्धि किए जाने की लिए कृतसंकल्प है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में आदर्श शिक्षा मित्र संघ संगठन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र राय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह राजेश आंचल निर्भय नारायण राय श्याम नंदन मिश्रा तथा अन्य साथियों द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जनपद के सभी शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने शिक्षा क्षेत्र के शिक्षा मित्रों के उत्साह वर्धन के लिए कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से राजीव गंगवार,आरपी सिंह,पवन सिंह ,डीपी सिंह, माधवेंद्र पांडे, पंकज सिंह, राकेश सिंह, अनूप त्रिपाठी, अनूप गुप्ता,हिमांशु सिंह द्वारा अपना योगदान प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य संतोष चंद तिवारी तथा चित्रलेखा सिंह द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय तथा शिक्षक रामनारायण सिंह यादव द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद में संचालित विभिन्न योजनाओं के दृष्टिगत प्रदर्शनी लगाई गई जिसका तिथियां द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर भवतोष कुमार पांडे ,विजय कुमार, अजयकांत ,मुमताज अहमद ,प्रवीण पांडे, वकील अहमद, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह , संत राज सिंह शिक्षक रंजीत कुमार सिंह,राजीव कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह ,जीवेश कुमार सिंह , उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बलिया से प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,,मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह , महामंत्री अमृत सिंह, मंडल से श्यामनंदन मिश्र मंटू, दिलीप प्रसाद, जिला पदाधिकारी टीम से राकेश कुमार पांडेय,निर्भय राय,अजय श्रीवास्तव,राजीव मिश्रा, परवेज अहमद, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर से जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता, शशिकांत मिश्रा, जितेंद्र राय , चन्द्र शेखर सिंह, जिला ब्लाक अध्यक्ष टीम से शिवकुमार सिंह, मंजूर हुसैन, रणवीर सिंह,आनंद पांडेय,मनीष सिंह, तेज नारायण सिंह, फैसल अजीज ,जय प्रकाश तिवारी, लालजी वर्मा, अभय सिंह, इंद्रकेश चौहान,गीता तिवारी, समेत जिला के सभी शिक्षामित्र, प्रवीण कुमार सिंह ,शशिकांत चतुर्वेदी, जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह,अमित कुमार सुमन, अभिषेक सिंह, प्रभाकर राय आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सह समन्वयक तथा पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ शशि भूषण मिश्रा द्वारा किया गया।
नगरा में स्मार्ट मीटर की बड़ी लापरवाही: बिल जमा और बैलेंस होने के बावजूद घर अंधेरे में
नगरा (बलिया): नगर पंचायत नगरा क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उपभोक्ता हिस्मुद्दीन अंसारी (कनेक्शन संख्या: 7433232379) ने बताया कि उन्होंने दिनांक 29 अप्रैल को अपने स्मार्ट मीटर का प्रीपेड बिल जमा कर दिया था। इसके बावजूद आज तक उनके घर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके स्मार्ट मीटर में ₹331.95 का पॉजिटिव बैलेंस मौजूद है, फिर भी बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के SDO और JE अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का कहना है—
नगरा में स्मार्ट मीटर की बड़ी लापरवाही: बिल जमा और बैलेंस होने के बावजूद घर अंधेरे में
नगरा (बलिया): नगर पंचायत नगरा क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उपभोक्ता हिस्मुद्दीन अंसारी (कनेक्शन संख्या: 7433232379) ने बताया कि उन्होंने दिनांक 29 अप्रैल को अपने स्मार्ट मीटर का प्रीपेड बिल जमा कर दिया था। इसके बावजूद आज तक उनके घर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके स्मार्ट मीटर में ₹331.95 का पॉजिटिव बैलेंस मौजूद है, फिर भी बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के SDO और JE अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का कहना है—
रसड़ा सेंट मेरिज स्कूल, मरियमपुर राघोपुर का ICSE 2026 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, स्कूल का नाम किया रोशन  परिणाम शत-प्रतिशत रहा

संजीव सिंह बलिया! बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित सेंट मेरिज स्कूल, मरियमपुर राघोपुर ने ISC 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल की है।कक्षा 12 के टॉपर्स:दीक्षा चौहान ने 95.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।सक्षम गुप्ता ने 94.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।अनुराग सिंह ने 88.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा 10 के टॉपर्स:आराध्या गुप्ता ने 93.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।पलक सिंह ने 91.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।विनायक वर्मा ने 90% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सी दास ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों के कठोर परिश्रम की सराहना की तथा कक्षा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग व योगदान की भी प्रशंसा की। सिस्टर मर्सी ने कहा, "अनुशासन और परिश्रम ही छात्र जीवन की सफलता का मूल मंत्र है।"