Ranchi

54 min ago

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर, रांची में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,

राशन कार्ड की संख्या 20 से बढ़कर 25 लाख की गई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।इस बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.जो इस प्रकार हैं-

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुक के लिए झारखंड राज्य खाद्य योजना के लाभुक का लक्ष्य 20 लाख से बढ़ा कर 25 लाख किया गया। मुफ्त खाद्यान योजना अगले आदेश तक बढ़ाया गया। वही पीडीएस डीलर का कमीशन 100 रुपए से बढ़ा कर 150 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

पीडीएस डीलर के आश्रित अब 60 साल की उम्र के बाद निधन पर भी अनुकंपा का लाभ ले सकते हैं। अब इसे बढ़ाकर 70 साल कर दिया गया है।

झारखंड राज्य युवा आयोग प्रक्रिया एवं संचालन अधिनियम 2024 की स्वीकृति मिली।

झारखंड में 15 वर्ष का कार्य अवधि पूरी कर चुकी सरकारी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।

राजधानी रांची में नए मेडिकल कॉलेज के लिए 10 अरब रुपए की मंजूरी दी गई। 

राजकीय होमियो पैथिक अस्पताल गोड्डा के चिकित्सा पदाधिकारी के मानदेय वृद्धि की गई।

बोकारो के 500 बेड के अस्पताल का नाम जगन्नाथ महतो मेडिकल कॉलेज किया गया।

राज्य योजना से नेताजी सुभाष आवासीय विद्यालय में जेनरेटर व्यवस्था एवं शिक्षा संचालन की स्वीकृति मिली।

अनुसूचित जन जाति, जाति पिछड़ा वर्ग के तहत संचालित 6 एकलव्य विधायक के गैर सरकारी संस्था से संचालन की स्वीकृति।

रांची विश्व विद्यालय के सिल्ली विधानसभा में डिग्री विधायक के निर्माण के लिए 59 करोड़ के राशि की स्वीकृति

पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति नियमावली 2018 के संशोधन की स्वीकृति।

धनबाद साइंस केंद्र के लिए 41 करोड़ की मंजूरी दी गई। 

स्टेट ऑफ आर्ट संस्थान के तौर पर विकसित करने के लिए पोल्टेकनिक कॉलेज खरसवा के लिए राशि की स्वीकृति।

झारखंड प्रोफेसनल एजुकेशन ऑर्डिनेंश 2024 की स्वीकृति , शुल्क नियामक समिति का गठन , शक्ति का निर्धारण किया गया है ।

फूलो झानो महाविद्यालय के तहत नर्सिंग कॉलेज के स्थापना की स्वीकृति

रांची में निर्माणाधीन रबिंद्र भवन के लिए 292 करोड़ के पुनरीक्षित प्रक्लन की स्वीकृति

डिजिटल पंचायत योजना के संशोधन की स्वीकृति 

गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्प संख्यक माध्यमिक विद्यालय के कर्मियों को 7 वे वेतनमान के अनुरूप पेंशन एवं अन्य सुविधा के संबंध में स्वीकृति

स्टेट ऑफ आर्ट संस्थान के तौर पर विकसित करने के लिए पोल्टेकनीक कॉलेज जयनगर ,कोडरमा के लिए राशि की स्वीकृति

झारखंड विधानसभा के सदस्यों के गृह निर्माण के लिए अग्रिम राशि लेने से संबंधित नियमावली में संशोधन।

झारखंड अग्नि समन सेवा के अराजपत्रित नियमावली में संशोधन की स्वीकृति।

केंद्र प्रायोजित कृषि उन्नति योजना के तहत ग्राम स्तर पर कार्यरत कृषक मित्रों के देय राशि को 1000 से बढ़ा कर 2000 रुपए किया गया ,16 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

साहेबगंज में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा के लिए 433 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण की स्वीकृति

रसोइया सह सहायिका को 1000 हजार रुपए अतिरिक्त वृद्धि 12 महीने के लिए किया गया।

India

3 hours ago

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ एफआईआर, MUDA स्कैम मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

#firagainstkarnatakacmsiddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज की है। कर्नाटक के एक स्पेशल कोर्ट ने लोकायुक्त टीम को जांच का जिम्मा सौंपा है। याचिकाकर्ता स्नेहमयी कृष्णा की याचिका पर फैसला सुनाते हुए जन प्रतिनिधि कोर्ट ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने अपने फैसले में कर्नाटक लोकयुक्त से इस मामले की जांच कर तीन महीने के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज मैसूरु लोकयुक्त पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया।

लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, बेनामी संपत्ति लेनदेन अधिनियम और भूमि कब्जा निवारण अधिनियम के तहत अदालत द्वारा निर्धारित आईपीसी धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सीएम सिद्धारमैया पर आरोप A 1 है, पत्नी पार्वती पर आरोप A 2 है। वहीं, मुख्यमंत्री के साले मल्लिकार्जुन स्वामी को आरोपी नम्बर 3 और देवराज को आरोपी नम्बर 4 बनाया गया है। मुख्यमंत्री पर अपने अधिकारों को दुरुपयोग करके उनकी पत्नी के नाम मैसुरु में MUDA साइट आवंटित करने का आरोप लगा है।

सिद्धरमैया ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को दावा किया कि मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) भूमि आवंटन मामले में उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि विपक्ष उनसे डरता है। इसके साथ ही, सिद्धरमैया ने कहा कि यह उनके खिलाफ पहला राजनीतिक मामला है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि मामले में अदालत द्वारा उनके खिलाफ जांच का आदेश दिये जाने के बाद भी वह इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेंगे।

केंद्र सरकार पर सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों और देश भर में विपक्ष शासित राज्यों में राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन में राज्यपाल के ‘हस्तक्षेप’ के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहस की जरूरत है।

खरगे ने क्या कहा?

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि MUDA के लोग जो चाहें वे कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह जरूरी नहीं है कि सरकार उसके सभी सवालों का जवाब दें, क्योंकि वह एक स्वायत्त निकाय होने के कारण कार्रवाई कर ही सकता है।

खरगे ने सीएम सिद्धारमैया का समर्थन करते हुए कहा कि उनलोगों निजी तौर पर कोई भी अपराध यदि किया हो तो इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं, लेकिन वह ऐसा मानते हैं कि उन्होंने ऐसा कोई भी अपराध नहीं किया है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है।

cgstreetbuzz

Sep 26 2024, 22:13

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा: PCC चीफ दीपक बैज कल गिरौदपुरी से करेंगे यात्रा की शुरुआत

रायपुर-   छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कल यानि 27 सितंबर से कांग्रेस की 6 दिवसीय न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरू होकर करीब 125 किमी की यात्रा तय कर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी चौक पहुंचेगी। इस दौरान गांधी मैदान रायपुर में विशाल आम सभा के साथ समाप्त होगी।

बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास के धाम से प्रार्थना और पूजा-पाठ के साथ की जाएगी। दीपक बैज ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने बताया कि हाल के समय में हुई हत्याओं, लूटपाट, चाकूबाजी और डकैती की घटनाओं ने आम जनता में भय पैदा कर दिया है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता जन सामान्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे।

यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं-

- गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुई तोड़-फोड़ का विरोध।

- बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध।

- कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के तीन बेटों की हत्या का न्याय।

- प्रशांत साहू की पुलिस द्वारा प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग।

- दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है।

India

Sep 26 2024, 12:11

रिकॉर्ड बदले-सबूत मिटाए..', कोलकाता रेप-मर्डर केस में बंगाल पुलिस पर CBI का बड़ा खुलासा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए वीभत्स बलात्कार और हत्या के मामले में CBI ने बड़ा खुलासा किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में ताला पुलिस थाने के रिकॉर्ड्स के साथ न केवल छेड़छाड़ की गई, बल्कि कुछ झूठे रिकॉर्ड भी तैयार किए गए। जाँच के दौरान पुलिस थाने के कुछ CCTV फुटेज सीबीआई के हाथ लगे, जिन्हें उन्होंने सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (CFSL) में भेज दिया है। CBI ने कहा कि अभिजीत मंडल और संदीप घोष से पूछताछ के बाद ये साफ हुआ कि उन्होंने मामले को गलत दिशा में मोड़ने के लिए झूठी जानकारी रिकॉर्ड में डाली थी। इन दोनों के मोबाइल डेटा भी CFSL को भेजे गए हैं, जिनसे और सबूत मिलने की संभावना है। CBI ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहाँ कोर्ट ने उन्हें फिर से 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं—संजय रॉय, संदीप घोष और अभिजीत मंडल। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ये तीनों मिलकर अपराध की साजिश में तो शामिल नहीं थे। घटना 9 अगस्त 2024 को हुई थी, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक जूनियर डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी सुबह 10 बजे ताला थाने को दी गई, लेकिन बंगाल पुलिस ने FIR रात के 11:30 बजे दर्ज की। इस घटना के बाद कई डॉक्टर सड़कों पर उतर आए थे और न्याय की मांग की थी। पीड़िता के परिवार ने भी आरोप लगाया कि उन्हें बहुत देर बाद उनकी बेटी से मिलने दिया गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि थाना प्रभारी अभिजीत मंडल और संदीप घोष को बाद में CBI द्वारा पकड़ा गया। अब CBI की जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई थी। इस गंभीर मामले में यह सवाल उठता है कि आखिर ममता सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है? एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर का बलात्कार और हत्या हो जाती है, लेकिन बंगाल सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय सबूत मिटाने में लगी हुई है। जब जांच CBI को सौंपी जाती है, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद विरोध मार्च निकालती हैं, जबकि उनकी पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ की थी और आरोपियों को बचाने की कोशिश की थी। इस मामले में INDIA गठबंधन के नेताओं की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। क्या यह चुप्पी बंगाल में हो रही आपराधिक घटनाओं का मौन समर्थन नहीं दिखाती? क्या यह देश की राजनीति का निम्नतम स्तर नहीं है, जहाँ न्याय की मांग को दबाने के लिए सत्ता का गलत इस्तेमाल हो रहा है?

SanatanDharm

Sep 26 2024, 07:32

आज का पंचांग 26 सितम्बर 2024:जानिए पंचांग के अनुसार मुहूर्त और ग्रहयोग

सूर्योदय: 6:21 AM

सूर्यास्त: 6:14 PM

चन्द्रोदय: 1:22 AM

चन्द्रास्त: 3:19 PM

अयन: दक्षिणायन

द्रिक ऋतु: शरद

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - आश्विन

अमांत - भाद्रपद

तिथि

कृष्ण पक्ष दशमी  - Sep 26 12:25 PM – Sep 27 01:20 PM

कृष्ण पक्ष एकादशी  - Sep 27 01:20 PM – Sep 28 02:50 PM

नक्षत्र

पुष्य - Sep 26 11:34 PM – Sep 28 01:20 AM

आश्लेषा - Sep 28 01:20 AM – Sep 29 03:38 AM

सूर्या राशि

सूर्य कन्या राशि पर है

चंद्र राशि

चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चन्द्र मास

अमांत - भाद्रपद

पूर्णिमांत - आश्विन

शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) - 

आश्विन 5, 1946

वैदिक ऋतु - वर्षा

द्रिक ऋतु - शरद

Auspicious Yogas

अमृतसिद्धि योग - Sep 26 11:34 PM - Sep 27 06:21 AM (Pushya and Thursday)

गुरू पुष्य योग - Sep 26 11:34 PM - Sep 27 06:21 AM (Pushya and Thursday)

सर्वार्थसिद्धि योग - Sep 26 11:34 PM - Sep 27 06:21 AM (Pushya and Thursday)

चंद्रशेत्मा

1. Moola , Purva Ashadha , Uttara Ashadha First 1 पदम

गण्डमूल नक्षत्र

1. Sep 28 01:20 AM – Sep 29 03:38 AM (Ashlesha)

दिन का चौघड़िया

रात का चौघड़िया

चर 06:21 AM 07:50 आम

लाभ 07:50 AM 09:19 आम

अमृत (वार वेला) 09:19 AM 10:48 आम

काल (काल वेला) 10:48 AM 12:17 PM

शुभ 12:17 PM 13:46 PM

रोग 13:46 PM 15:16 PM

उद्बेग 15:16 PM 16:45 PM

चर 16:45 PM 18:14 PM

Veer Gupta

Sep 25 2024, 21:22

कोलकाता मर्डर केस: सीबीआई ने किया बड़ा खुलासा, पुलिस स्टेशन में बदले गए थे सबूत, पढ़े पूरी खबर को

कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में सीबीआई ने सनसनीखेज दावा किया है. सीबीआई ने बुधवार को दावा किया कि पुलिस स्टेशन में सबूत बदले गए थे. इससे पहले भी लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस पर सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे. इस बाबत सीबीआई ने टाला थाने के तत्कालीन पूर्व ओसी को अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था.

इस बार उस टाला थाने के खिलाफ बड़ी शिकायत आई है. आरोप है कि थाने के अंदर सबूत बदल दिए गए और झूठे रिकॉर्ड बनाए गये. केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत में इसका खुलासा किया.

बता दें कि नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर का शव मिला था. शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके साथ शारीरिक शोषण के आरोप में सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था. बाद में इस मामले में साजिश रचने के आरोप में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया था.

टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल ने जब कोर्ट में जमानत की अर्जी दी तो सीबीआई ने कई दलीलें देते हुए जमानत का विरोध किया. उन तर्कों में एक बिंदु पर रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप था.

थाने में बनाए गये फर्जी रिकॉर्ड, सीबीआई का दावा

जांचकर्ताओं ने दावा किया कि टाला पुलिस स्टेशन के अंदर फर्जी रिकॉर्ड बनाए गए थे. सीबीआई की ओर से दिए गए दस्तावेज में प्वाइंट 4 में लिखा है, ‘फॉल्स रिकॉर्ड क्रिएटेड या अल्टरड’ यानी गलत रिकॉर्ड बनाया या बदला गया है.

सीबीआई का दावा है कि आरजी कर मामले में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह जानकारी सामने आई है.

टाला थाने की भूमिका पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं. सही समय पर FIR क्यों दर्ज नहीं की गई? पुलिस ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार क्यों किया? ऐसे तमाम सवाल उठे हैं.

बुधवार को कोर्ट में अपनी ओर से बहस करते हुए पूर्व ओसी अभिजीत मंडल ने दावा किया कि घटना के दिन उन्होंने अपना काम ठीक से किया था. नौ अगस्त को वारदात की सुबह 9:30 बजे खबर मिली और सुबह साढ़े दस बजे घटना स्थल पर पहुंचे.

नॉर्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को नहीं मिली मंजूरी

उनका तर्क है कि भले ही उनके खिलाफ साजिश का आरोप तय हो गया हो, लेकिन यह जमानती धारा है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए, लेकिन उनका तर्क टिक नहीं पाया. सीबीआई की याचिका पर संदीप घोष और अभिजीत मंडल को 30 सितंबर तक जेल रिमांड में दिया गया है. इसके साथ ही संदीप घोष की भी जमानत याचिका खारिज कर दी गयी.

आरजी कर में लेडी डॉक्टर हत्या के मामले में उन्हें अदालत में पेश किया गया था. उन पर सबूतों को गलत साबित करने की कोशिश करने और देर से एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया गया है. दोनों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होगा या नहीं, इस पर सुनवाई बुधवार को होनी थी, लेकिन सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के कोलकाता कार्यालय के एक विशेषज्ञ किसी राज्य में केस के काम से गये हैं. इसलिए वह बुधवार को कोर्ट नहीं आ सके.

India

Sep 25 2024, 10:44

अमेरिका में चुनाव हुआ हिंसक! ट्रंप के बाद निशाने पर कमला हैरिस, चुनावी ऑफिस पर चली गोलियां

#shotsfiredintokamalaharriscampaignofficeinarizona

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हालांकि, वोटिंग से पहले अमेरिका में हिंसा की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। पहले पूर्व राष्ट्रपति व रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई। अब डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के चुनावी ऑफिस पर भी गोली चलने की खबर सामने आई है। अमेरिका के एरिजोना में उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान कार्यालय में गोलीबारी की गई।

पुलिस के मुताबिक आधी रात के बाद किसी ने गोली चला दी। हालांकि, इस दौरान कार्यालय के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, लेकिन इस घटना के बाद इमारत के अंदर काम करने और आसपास रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई। जासूस अब घटनास्थल पर सबूत जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

दो बार हमला हो चुका है

यह दूसरी बार है, जब हाल के दिनों में ऑफिस पर गोलियां चलीं हैं। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को आधी रात के ठीक बाद, सामने की खिड़कियों पर बीबी गन या पेलेट गन से गोली चलाई गई। दोनों ही घटनाओं में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों द्वारा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

डोनाल्ड ट्रंप पर भी दो बार हो चुका है हमला

बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान दो बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। ट्रंप हमला के आरोप में हवाई के रहने वाले 58 वर्षीय साल रयान राउथ को तब गिरफ़्तार किया गया। सीक्रेट सर्विस ने उन्हें फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप के नेशनल गोल्फ क्लब में एके-47, एक गोप्रो कैमरा और अन्य सामान के साथ छिपे हुए देखा। उस समय, पूर्व राष्ट्रपति उस स्थान पर गोल्फ खेल रहे थे। सीक्रेट सर्विस ने देखते ही गोली चला दी। लेकिन, राउथ कार से भाग गया। हालांकि, बाद में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।

इससे कुछ दिन पहले, ट्रंप की पेंसिल्वेनिया रैली में एक जानलेवा अटैक हुआ था। हालांकि, वह हमले में बाल-बाल बच गए थे।स्नाइपर्स ने 20 साल हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को मार गिराया था।

cgstreetbuzz

Sep 24 2024, 21:05

लोहारीडीह हत्याकांड: कवर्धा जेल में बंद विचाराधीन कैदियों से मिले पूर्व CM बघेल, कहा-

कवर्धा-  लोहारीडीह हत्याकांड मामले में कवर्धा जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैदियों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। मुलाक़ात के बाद उन्होंने मामले में सरकार के रवैये को लेकर जमकर निशाना साधा, साथ ही जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत के मामले में एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

मीडिया से चर्चा के दौरान बिरनपुर हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बघेल ने कहा, “इस घटना को लोहारीडीह की घटना से मत जोड़िए। यहाँ की घटना अलग है।” पूर्व सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं, बल्कि केवल विजय शर्मा आए हैं। “क्या वह मुख्यमंत्री हैं या डिप्टी सीएम?” उन्होंने कहा कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनकी जानकारी तो सरकार को है, लेकिन गांव से गायब लोगों की जानकारी सरकार नहीं बता रही है।

पूर्व सीएम बघेल ने कहा, “कवर्धा मेरा राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहाँ आया हूँ। प्रशांत साहू की जेल में मौत के बाद मैं न्याय दिलाने के लिए आया हूँ। आज मैं विपक्ष में हूँ, तो जनता की आवाज को बुलंद कर रहा हूँ। जो सरकार में रहेगा, वह शासन-प्रशासन की बात करेगा, लेकिन विपक्ष जनता की बात करेगा। इस कारण से आरोपियों से मुलाकात करने आया हूँ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोहारीडीह हत्याकांड के आरोपी हैं। उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन यहाँ तो निर्दोष लोगों को घर से निकालकर जेल भेज दिया गया है।”

एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR की मांग

पूर्व सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस ने बिना विवेचना के जल्दबाजी में ग्रामीणों को जबरन घर से निकालकर जेल भेज दिया है। “जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनकी जानकारी तो सरकार को है, लेकिन गांव से गायब लोगों की जानकारी सरकार नहीं बता रही है,” पूर्व सीएम ने जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत के मामले में एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की।

मामले में 69 ग्रामीणों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि लोहारीडीह हत्याकांड मामले में पुलिस ने 69 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 33 महिलाएं और 36 पुरुष शामिल थे। कवर्धा जेल में प्रशांत साहू की मौत के बाद, दुर्ग महिला जेल में 33 महिलाएं और कवर्धा जिला जेल में 34 पुरुष कैद हैं। एक व्यक्ति की स्थिति खराब होने के कारण रायपुर अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती है।

जेल में कैदियों से मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल के साथ कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे, जिनमें दलेश्वर साहू (विधायक डोंगरगांव), इंद्रशाह मंडावी (विधायक मोहला मानपुर), खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिलाध्यक्ष होरीराम साहू, और जिला पंचायत सदस्य तुकाराम साहू शामिल थे।

Veer Gupta

Sep 23 2024, 14:16

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ीं: न्यायिक हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत को 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है. उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया गया था. हालांकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में अपना मेडिकल रिकॉर्ड ले जाने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने जेल के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी.

अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग में जांच दो FIR के चलते शुरू हुई है, जिनमें एक दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़ी अनियमितताओं में CBI ने दर्ज की थी और दूसरी FIR दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में की. ईडी ने दावा किया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के जरिए एक बड़ी रकम हासिल की है और अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया.

वक्फ बोर्ड की संपत्ति का फायदा

एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया था कि वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती हुई और अमानतुल्लाह खान के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध तरीके से फायदा उठाकर कमाई की. इसके साथ ही एजेंसी ने इस मामले में जनवरी में एक चार्जशीट दायर की थी और अमानतुल्लाह के तीन सहयोगियों जीशान हैदर, दाउद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी सहित चार लोगों को नामजद किया था.

2 सितंबर को हिरासत में लिया गया था

अमानतुल्लाह खान को 2 सितंबर को हिरासत में लिया गया था. इससे पहले उनके घर पर छानबीन की गई थी और उनसे कुछ सवाल किए गए थे, जिसके जवाब वो सही तरह से नहीं दे पाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें 23 सितंबर तक यानी आजतक के लिए हिरासत में भेजा गया था और अब उन्हें फिर से 7 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह आप नेता भी हो चुके हैं गिरफ्तार

अमानातुल्लाह खान भी आप के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें एजेंसी ने अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में गिरफ्तार किया है. इन नेताओं में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम शामिल है. हालांकि केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह अब जमानत पर जेल से बाहर हैं.

WestBengalBangla

Sep 21 2024, 16:58

*ইউনিসেফের প্রশংসা পেল মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের ‘কন্যাশ্রী’ ও ‘রূপশ্রী’ প্রকল্প*

Khabar kolkata: মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নেতৃত্বে পশ্চিমবঙ্গের সমাজ কল্যাণমূলক উদ্যোগগুলি ইউনিসেফ থেকে আন্তর্জাতিক প্রশংসা অর্জন করেছে। ইউনাইটেড নেশনস পাবলিক সার্ভিস অ্যাওয়ার্ড প্রাপ্ত কন্যাশ্রী প্রকল্প, যুবতী মহিলাদের ক্ষমতায়নের লক্ষ্যে রূপশ্রী প্রকল্প এবং সমাজে তাদের উল্লেখযোগ্য ইতিবাচক প্রভাবের জন্য ইউনিসেফ আধিকারিকরা প্রশংসা করেছে। শনিবার, সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস নেতৃত্ব সোশ্যাল মিডিয়ায় এই গুরুত্বপূর্ণ আন্তর্জাতিক স্বীকৃতিকে অভিবাদন জানিয়েছেন।

এক্স হ্যান্ডেলে সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস পোস্ট করেছে: "Bengal comes out on top yet again! First, Kanyashree received the prestigious UN Public Service Award. And now, the state’s social welfare schemes, brainchild of Smt. have earned high praise from UNICEF. With visionary initiatives like Kanyashree and Rupashree, , setting new benchmarks every day!"

শুক্রবার কনফেডারেশন অফ ইন্ডিয়ান ইন্ডাস্ট্রিজ (সিআইআই) দ্বারা আয়োজিত একটি কনক্লেভে, ইউনিসেফ ফিল্ড অফিসের প্রধান মনজুর হোসেন বলেছেন যে, এই জনহিতকর কর্মসূচিগুলি রাজ্যের "সামাজিক উন্নতির মূল চালিকাশক্তি"।

সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেসের মহিলা সংগঠনের সভাপতি এবং রাজ্যের মন্ত্রী চন্দ্রিমা ভট্টাচার্য বাংলায় মহিলাদের এই উন্নতিকে তুলে ধরেন৷ তিনি বলেন, "কন্যাশ্রী এবং রূপশ্রী প্রকল্পগুলি এখন ইউনিসেফের মঞ্চে প্রশংসিত হচ্ছে! এর চেয়ে বড় আর কী হতে পারে? মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় সারা বিশ্বকে পথ দেখাচ্ছেন। তিনি দেখিয়েছেন কীভাবে সর্বত্র মহিলাদের সাফল্যের মঞ্চ দেওয়া যায়।"

নারী ও মেয়েদের ক্ষমতায়নের ক্ষেত্রে মুখ্যমন্ত্রীর এই উদ্যোগ সামাজিক উন্নয়নে নতুন মানদণ্ড স্থাপন করেছে। কন্যাশ্রী, যা মেয়েদের পড়াশোনা চালিয়ে যাওয়ার জন্য আর্থিক সহায়তা দেয়, লক্ষ লক্ষ মানুষের জীবন বদলে দিয়েছে, অন্যান্য রাজ্য এবং এমনকি দেশের জন্য একটি মডেল হয়ে উঠেছে। রূপশ্রী প্রকল্প অনেক দুঃস্থ পরিবারকে বাড়ির যুবতী মেয়ের বিবাহের জন্য আর্থিক সহায়তা প্রদান করে, বাবা-মায়ের ওপর থেকে আর্থিক বোঝা কমাতে সহায়তা করে।

বাংলায় মহিলাদের উন্নতির জন্য মা-মাটি-মানুষের সরকারের যে ধারাবাহিক প্রচেষ্টা, তা তুলে ধরেছে ইউনিসেফের এই স্বীকৃতি, রাজ্যের মন্ত্রী ডঃ শশী পাঁজা বলেন, " মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের চালু করা কন্যাশ্রী এবং রূপশ্রীকে প্রশংসা করেছে ইউনিসেফ। এই প্রকল্পগুলি কীভাবে নারী ক্ষমতায়নের লক্ষ্যকে আরও সুদৃঢ় করেছে, তা তারা উল্লেখ করেছে।"