श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों को लगाए गए टिटनेस और डिप्थीरिया के टीके
रितेश मिश्रा
हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में संस्था चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया का टीका लगाया गया ।यह टीका बच्चों को टिटनेस डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है ।
विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि टिटनेस डिप्थीरिया के टीके लगवाने से बच्चों को इन बीमारियों से बचाया जा सकता है , उन्होंने बताया कि टिटनेस एक गंभीर बीमारी है जो बैक्टीरिया के कारण होती है, जबकि डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है जो श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती है। इसलिए टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है। टीका लगने से बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखा जा सकता है।
*विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह* ने बताया कि टीका लगवाने से बच्चों को न केवल इन बीमारियों से बचाया जा सकता है, बल्कि इससे उनकी सेहत और शिक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र की जेएनएम आकांक्षा शुक्ला, रत्नावली दुबे और आशा बहू पिंकी गुप्ता ने विद्यालय में सैकड़ों बच्चों का टीकाकरण किया ।
इस अवसर पर जूनियर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी शिक्षिकाएं कोमल यादव, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला ,आरती वर्मा, मीनाक्षी सिंह, ऐश्वर्या सिंह, कविता गुप्ता, मंशा वाजपेई, प्रज्ञा द्विवेदी,सोनी शुक्ला, पूजा चौहान, क्षमा सिंह, शैलजा मिश्रा, दिव्यांशी गुप्ता शिक्षक राम प्रकाश पांडे , अशोक कुमार गुप्ता, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।

रितेश मिश्रा

रितेश मिश्रा
रितेश मिश्रा
1 hour and 4 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1