हरदोई में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की नई टीम का गठन,
रितेश मिश्रा
हरदोई। उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की हरदोई इकाई का आज औपचारिक गठन किया गया। वर्ष 2018 में गठित कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह नई टीम घोषित की गई। जिला अध्यक्ष दीपक कपूर ने पूर्व में त्यागपत्र देकर विनोद दीक्षित को जिला प्रभारी नामित किया था, जिसके क्रम में आज शेष पदों पर भी चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इस दौरान किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन न होने के कारण चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई टीम में संजीव सिंह को अध्यक्ष, दुर्गेश अवस्थी व तालिब अब्बास जैदी को उपाध्यक्ष बनाया गया। विनोद दीक्षित जिला प्रभारी, शिवम राठौर महामंत्री, गौरव वर्मा, अभिषेक प्रजापति व अनुराग तिवारी "रामू" राजेश राजवंशी मंत्री चुने गए। वहीं नवल किशोर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
टीम गठन से पूर्व सुबह 9 बजे कैनन कैमरा कंपनी द्वारा सिनेमैटिक वीडियोग्राफी वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में मेंटर अमित सक्सेना ने फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को सिनेमैटोग्राफी की बारीकियों के साथ कैमरा सेटिंग्स की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान लखनऊ से आईं अपूर्वा अस्थाना ने मॉडल के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रवक्ता व हरदोई टीम के संयोजक दीपक कपूर ने सभी उपस्थित फोटोग्राफर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोहित गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशुतोष, कुलदीप राजवंशी, दयाशंकर, सिद्धार्थ, राजकुमार, गौरव कुमार, गौरव गुप्ता, देवराज, राजेश, लोकेश, राहुल, शिवांशु त्रिपाठी, विपिन, संदीप कुमार, रवि गुप्ता, कमल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स मौजूद रहे।

रितेश मिश्रा

बबलू प्रजापति
रितेश मिश्रा
रितेश मिश्रा
रितेश मिश्रा
मंडलायुक्त ने एडीजी जोन और अधिकारियों के साथ किया निरिक्षण
विद्युत लाइन कि चिंगारी गिरने से जल गई थी पीड़ितों कि 25 एकड़ गेहूं कि फसल
रितेश मिश्रा
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k